&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY for 30 days.
Stocks to BUY: शेयर बाजार का सेंटिमेंट कमजोर है और वोलाटिलिटी काफी हाई है. इस समय निफ्टी गिरावट के साथ 23150 की रेंज में कारोबार कर रहा है. बाजार में चारों तरफ से दबाव देखा जा रहा है. FII की बिकवाली थमने का नहीं ले रही है. डॉलर इंडेक्स और बॉन्ड यील्ड में मजबूती जारी है. Q3 नतीजों से भी बाजार बहुत ज्यादा खुश नहीं है. ऐसे बाजार में ब्रोकरेज हाउसेस ने पोजिशनल इन्वेस्टर्स के लिए अगले 30 दिन के लिहाज से Torrent Pharma और Tata Consumer को चुना है. जानिए इनके लिए क्या टारगेट और स्टॉपलॉस दिए गए हैं.
Torrent Pharma का शेयर आज सवा फीसदी की गिरावट के साथ 3230 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा. एक्सिस डायरेक्ट ने इस स्टॉक को 3195-3260 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी है. अगले 30 दिन के लिहाज से 3542 रुपए का टारगेट और 3166 रुपए का टारगेट दिया है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 3590 रुपए और लो 2415 रुपए है. पिछले एक महीने में शेयर ने 5% का निगेटिव रिटर्न दिया है.
Tata Consumer का शेयर एक फीसदी की तेजी के साथ 990 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. HDFC सिक्योरिटीज ने इस एफएमसीजी स्टॉक में 967 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी है और 930 रुपए की रेंज में एक्यूमुलेट करने की सलाह दी है. ट्रेंड रिवर्सल होने पर 907 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. अगले 30 दिन के लिहाज से 1035 रुपए का पहला और 1090 रुपए का दूसरा टारगेट दिया है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 1255 रुपए और लो 885 रुपए का है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 4% और इस महीने में अब तक 8% का रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)