&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY for 30 Days.
Stocks to BUY: दस दिनों से जारी गिरावट पर आज विराम लगा और निफ्टी 255 अंक मजबूत होकर 22237 पर बंद हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 2.5-3% तक की तेजी आई है. इस तेजी में BSE के मार्केट कैप में 8 लाख करोड़ का बड़ा उछाल दर्ज किया गया. रिकवरी के संकेत के बीच एक्सिस डायरेक्ट ने अगले 15-30 दिन के लिहाज से 3 स्टॉक्स को पोजिशनल निवेशकों के लिए चुना है. आइए इनके लिए टारगेट समेत पूरी डीटेल जानते हैं.
Astral का शेयर 1317 रुपए पर है. इस स्टॉक को इसी रेंज मे खरीदने की सलाह है. 1446 रुपए का टारगेट और 1242 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. 4 मार्च को इंट्राडे में शेयर ने 1282 रुपए का लो बनाया. 52 वीक्स हाई 2453 रुपए का है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 5% और एक महीने में 13% की गिरावट आई है.
GE Vernova का शेयर 1385 रुपए पर है. इस स्टॉक को इसी रेंज मे खरीदने की सलाह है. 1535 रुपए का टारगेट और 1235 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 2215 रुपए और लो 801 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 4% और एक महीने में 19% की गिरावट आई है.
CESC का शेयर 141 रुपए पर है. इस स्टॉक को 138.60 - 140 रुपए की रेंज मे खरीदने की सलाह है. 150 रुपए का टारगेट और 136.5 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 213 रुपए और लो 110 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 6% का उछाल आया है और एक महीने में 1% रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)