रिटर्न मशीन बनने को तैयार ये 3 Stocks, अगले 3 हफ्तों में करा सकते हैं तगड़ी कमाई

Stocks to BUY: हफ्ते के पहले सेशन में बाजार में अच्छी रिकवरी देखी जा रही है और निफ्टी फिर से 25000 के पार पहुंच गया है. अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से ब्रोकरेज ने3 स्टॉक्स को पिक किया है. जानिए इनके लिए टारगेट समेत पूरी डीटेल.
रिटर्न मशीन बनने को तैयार ये 3 Stocks, अगले 3 हफ्तों में करा सकते हैं तगड़ी कमाई

Stocks to BUY.

Stocks to BUY: बाजार में भारी उठापटक देखा जा रहा है. 24900 के नीचे फिसलने के बाद बायर्स हावी हुए और निफ्टी फिर से 25000 के पार पहुंच गया है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि टेक्निकल लिहाज से 24900 के नीचे आने पर यह गिरावट 24750–24500 तक देखने को मिल सकती है. वहीं, 25250 के बाद ही फ्रेश तेजी देखने को मिलेगी. ब्रोकरेज ने अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 3 स्टॉक्स को शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए पिक किय है. जानिए इनके लिए टारगेट समेत पूरी डीटेल.

Agi Infra Share Price Target

Agi Infra का शेयर लास्ट सेशन में 1067 रुपए पर बंद हुआ था. आज हफ्ते के पहले सेशन में यह एक फीसदी की गिरावट के साथ 1057 रुपए की रेंज में ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को 1040-1019 रुपए की रेंज में खरीदने और एक्यूमुलेट करने की सलाह दी है. अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 1129 रुपए का पहला और 1160 रुपए का दूसरा टारगेट दिया गया है. ट्रेंड रिवर्स होने पर 980 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है. जुलाई के महीने में शेयर ने 1071 रुपए का हाई और 935 रुपए का लो बनाया है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1084 रुपए और लो 361 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर 4%, दो हफ्ते में 7% और एक महीने में 17% की तेजी आई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Bandhan Bank Share Price Target

Bandhan Bank का शेयर लास्ट सेशन में 187 रुपए पर बंद हुआ था. आज हफ्ते के पहले सेशन में यह साढ़े तीन फीसदी की गिरावट के साथ 180 रुपए की रेंज में ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को 182-178 रुपए की रेंज में खरीदने और एक्यूमुलेट करने की सलाह दी है. अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 195 रुपए का पहला और 200 रुपए का दूसरा टारगेट दिया गया है. ट्रेंड रिवर्स होने पर 173 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है. जुलाई के महीने में शेयर ने 191 रुपए का हाई और 174 रुपए का लो बनाया है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 222 रुपए और लो 128 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 3%, दो हफ्ते में 2% और एक महीने में 0.3% की तेजी आई है.

Venus Pipes Share Price Target

Venus Pipes का शेयर लास्ट सेशन में 1628 रुपए पर बंद हुआ था. आज हफ्ते के पहले सेशन में यह मामूली गिरावट के साथ 1625 रुपए की रेंज में ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज ने इस स्टॉक को 1590-1558 रुपए की रेंज में खरीदने और एक्यूमुलेट करने की सलाह दी है. अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 1722 रुपए का पहला और 1800 रुपए का दूसरा टारगेट दिया गया है. ट्रेंड रिवर्स होने पर 1500 रुपए का स्टॉपलॉस मेंटेन करना है. जुलाई के महीने में शेयर ने 1650 रुपए का हाई और 1344 रुपए का लो बनाया है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 2448 रुपए और लो 968 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 0.5%, दो हफ्ते में 8% और एक महीने में 20% की तेजी आई है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6