अगले 3 हफ्तों में चमक उठेगा आपका पोर्टफोलियो, ये 3 Stocks प्रॉफिट पीटने की कर रहे तैयारी

Stocks to BUY: टेक्निकल लिहाज से अगर निफ्टी 24750 के नीचे आता है तो 300-400 अंकों का और करेक्शन आ सकता है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 3 स्टॉक्स को पिक किया है. जानिए टारगेट समेत पूरी डीटेल.
अगले 3 हफ्तों में चमक उठेगा आपका पोर्टफोलियो, ये 3 Stocks प्रॉफिट पीटने की कर रहे तैयारी

Stocks to BUY for 3 Weeks.

Stocks to BUY: हफ्ते की कमजोर शुरुआत हुई है. पहले सेशन में निफ्टी में करीब एक चौथाई फीसदी की गिरावट है और यह 24800 के नीचे कारोबार कर रहा है. बाजार का सेंटिमेंट और ट्रेंड दोनों वीक है. ऐसे में स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन पर फोकस करना चाहिए. एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि 24750 के नीचे आने पर फ्रेश कमजोरी आ सकती है और यह 24300 तक फिसल सकता है. 25000 को पार करने के बाद बायर्स हावी होंगे. अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से ब्रोकरेज ने 3 स्टॉक्स को पिक किया है. जानिए इनके लिए टारगेट समेत पूरी डीटेल.

Karnataka GST Case: UPI Payment से मिला ₹29 लाख का Notice, क्या है पूरा मामला?

Jindal Steel Share Price Target

Jindal Steel का शेयर लास्ट सेशन में 1000 रुपए पर बंद हुआ था और हफ्ते के पहले सेशन में यह एक चौथाई फीसदी की गिरावट के साथ 997 रुपए पर कारोबार कर रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक को 985-967 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी है. अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 1070 रुपए का पहला और 1110 रुपए का दूसरा टारगेट दिया गया है. यह टारगेट 10%–14% ज्यादा है. ट्रेंड रिवर्स होने पर 927 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1074 रुपए और लो 724 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने करीब 4% और दो हफ्ते में 6.5% का रिटर्न दिया है.

Bond Investment: इन 6 चीजों की जांच जरूरी है, BSE-NSE ने दी सख्त एडवाइजरी

Add Zee Business as a Preferred Source

Axis Securities Stock Recommendations

शेयर का नामCMP (₹) (पिछले सेशन का बंद भाव)खरीदारी रेंज (₹)पहला टारगेट (₹)दूसरा टारगेट (₹)स्टॉपलॉस (₹)
Jindal Steel1000985-96710701110927
Torrent Pharma36043585-3515388539903385
Paytm10681045-102511351185985

Torrent Pharma Share Price Target

Torrent Pharma का शेयर लास्ट सेशन में 3604 रुपए पर बंद हुआ था और हफ्ते के पहले सेशन में यह आधा फीसदी की गिरावट के साथ 3585 रुपए पर कारोबार कर रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक को 3585-3515 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी है. अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 3885 रुपए का पहला और 3990 रुपए का दूसरा टारगेट दिया गया है. यह टारगेट 9%–12% ज्यादा है. ट्रेंड रिवर्स होने पर 3385 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 3632 रुपए और लो 2891 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने करीब 2% और दो हफ्ते में 5% का रिटर्न दिया है.

Airplane Window Hole Reason: प्लेन की खिड़की पर बना छेद करता है बड़े काम… यहां जान लो वजह

Paytm Share Price Target

Paytm का शेयर लास्ट सेशन में 1068 रुपए पर बंद हुआ था और हफ्ते के पहले सेशन में यह साढ़े तीन फीसदी की तेजी के साथ 1103 रुपए पर कारोबार कर रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक को 1045-1025 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी है. अगले 3-4 हफ्तों के लिहाज से 1135 रुपए का पहला और 1185 रुपए का दूसरा टारगेट दिया गया है. यह टारगेट 10% –14% ज्यादा है. ट्रेंड रिवर्स होने पर 985 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1128 रुपए और लो 458 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने करीब 7% और दो हफ्ते में 12% का रिटर्न दिया है.

India-UK Trade Deal: Whisky, Jaguar सस्ती और अब बढ़ेगा Export!

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6