3 महीने में ताबड़तोड़ रिटर्न दिलाएगा ये शेयर! ICICI Direct ने बनाया 'Quant Pick'

Stocks to BUY: Aarti Industries के चार्ट, डेरिवेटिव डेटा और वॉल्यूम मूवमेंट इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि यह स्टॉक आने वाले हफ्तों में ₹560 तक पहुंच सकता है. शॉर्ट टर्म निवेशक इस शेयर में दांव लगाकर चल सकते हैं.
3 महीने में ताबड़तोड़ रिटर्न दिलाएगा ये शेयर! ICICI Direct ने बनाया 'Quant Pick'

Stocks to BUY: शेयर बाजार में अभी एक बार फिर से थोड़ा स्थिर कारोबार होता हुआ दिख रहा है. जून महीने में बाजार ने बढ़त बनाने की कोशिश की है, हालांकि, ग्लोबल बाजारों में तनाव के चलते थोड़ा कॉशस ट्रेंड है, लेकिन इसके बावजूद खरीदारों की ओर से जोश दिख रहा है. अगर आप भी शॉर्ट टर्म में शेयर बाजार से पैसा बनाने की सोच रहे हैं तो ब्रोकरेज हाउस ICICI Direct ने Aarti Industries को अगले तीन महीनों के लिए "Quant Pick" के रूप में चुना है.

Aarti Industries Share Target Price

Aarti Industries Share Price शुक्रवार की दोपहर में डेढ़ पर्सेंट की गिरावट के साथ 454 के आसपास चल रहा है. स्टॉक में ₹480-₹490 की रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है, जिसमें ₹560 का टारगेट और ₹439 का स्टॉप लॉस तय किया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्यों है खरीदारी की राय?

ब्रोकरेज का कहना है कि पिछले एक महीने में जहां बाजार में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला, वहीं केमिकल सेक्टर खासा मजबूत नजर आया. Aarti Industries ने ₹460 पर एक मजबूत सपोर्ट बना लिया है और ₹460 से ₹490 की रेंज में स्टेबल बना हुआ है. पिछले दो सीरीज में Aarti के फ्यूचर्स में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है. साथ ही स्टॉक पर लेवरेज बहुत कम है, जो पिछले 10 महीनों में सबसे निचले स्तरों में से एक है. इससे संकेत मिलते हैं कि अब इसमें फ्रेश लॉन्ग पोजिशन बन सकती है, जो इसे ऊपर की ओर ले जा सकती है.

ब्रोकरेज ने कहा कि ऑप्शन मार्केट से मिले संकेत भी सकारात्मक हैं. ₹480-₹500 की कॉल स्ट्राइक में पोजिशन की कटौती हो रही है. वहीं, ₹450-₹480 की पुट स्ट्राइक में मजबूत राइटिंग दिख रही है. इससे साफ है कि मार्केट Aarti में नीचे जाने की उम्मीद कम कर रहा है.

डिलीवरी वॉल्यूम से मिल रहा सपोर्ट

पिछले दो महीनों में ₹430 और ₹450 के ऊपर इस स्टॉक में मजबूत डिलीवरी वॉल्यूम दर्ज हुआ है. यानी निवेशक इसे लंबे समय के लिए अपने पोर्टफोलियो में रख रहे हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि डाउनसाइड लिमिटेड है और ब्रेकआउट के करीब है.

Quant Pick क्या होता है?

"Quant Pick" एक ऐसी स्टॉक सिफारिश होती है जो डेटा और सांख्यिकीय मॉडल्स के आधार पर चुनी जाती है. इसमेंं टेक्निकल और फंडामेंटल एनालिसिस से ज्यादा मैथमैटिकल एनालिसिस पर भरोसा किया जाता है – जो ट्रेडिंग के लिए अधिक ऑब्जेक्टिव और ट्रेंड-फॉलोइंग साबित होता है.

Aarti Industries के चार्ट, डेरिवेटिव डेटा और वॉल्यूम मूवमेंट इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि यह स्टॉक आने वाले हफ्तों में ₹560 तक पहुंच सकता है. शॉर्ट टर्म निवेशक इस शेयर में दांव लगाकर चल सकते हैं.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6