शेयर बाजार में तूफानी तेजी, अगले 2 महीने के लिए खरीदें ये 2 Stocks

Stocks to BUY: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखी जा रही है. निफ्टी 23650 के पार पहुंच गया है. इस रिकवरी के बाजार में अगले 2 महीने के लिहाज से ब्रोकरेज ने 2 स्टॉक्स चुने हैं. जानिए निवेश की पूरी डीटेल.
शेयर बाजार में तूफानी तेजी, अगले 2 महीने के लिए खरीदें ये 2 Stocks

Stocks to BUY for 2 months.

Stocks to BUY: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखी जा रही है. हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में निफ्टी 307 अंक मजबूत होकर 23658 पर बंद हुआ. कई सारे स्टॉक्स में बॉटम बनने के संकेत मिले हैं और निचले स्तर से शानदार रिकवरी आई है. इस रिकवरी वाले बाजार में अगले 2 महीने के लिहाज से एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने Nelco और HealthCare Global को चुना है. जानिए इनके लिए टारगेट समेत पूरी डीटेल.

Nelco Share Price Target

HDFC सिक्योरिटीज का पहला स्टॉक Nelco है. यह शेयर आज साढ़े सात फीसदी की तेजी के साथ 912 रुपए पर बंद हुआ. ब्रोकरेज ने 881 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी थी. 812 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ में 965 रुपए का पहला और 1050 रुपए का दूसरा टारगेट दिया है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 1500 रुपए का है जो इसने दिसंबर में बनाया था. 3 मार्च को यह शेयर 706 रुपए तक फिसला था. पिछले तीन हफ्ते में निचले स्तर से यह 30% तक रिकवर कर चुका है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 20% और दो हफ्ते में 14% की तेजी दर्ज की गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

HealthCare Global Share Price Target

HDFC सिक्योरिटीज का दूसरा स्टॉक HealthCare Global है. यह शेयर आज 4 फीसदी की तेजी के साथ 545 रुपए पर बंद हुआ. ब्रोकरेज ने 527 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी थी. 481 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ में 578 रुपए का पहला और 625 रुपए का दूसरा टारगेट दिया है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 563 रुपए का है जो इसने फरवरी के महीने में बनाया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 9.5% और दो हफ्ते में 9% की तेजी दर्ज की गई है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6