&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY for 15 Days.
Stocks to BUY: बाजार का मूड इस समय खराब है और गुरुवार को निफ्टी 120 अंक टूटकर 25355 पर बंद हुआ. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट रही. TCS रिजल्ट से पहले निवेशकों ने पोजिशन हल्का किया और फोकस अब मैनेजमेंट कमेंट्री पर होगी. कल हफ्ते का आखिरी कारोबारी सत्र होगा. निवेशक इस समय वेट एंड वॉच वाली स्थिति में नजर आ रहे हैं. ऐसे बाजार में एक्सिस सिक्योरिटीज ने अगले 15 दिनों के लिहाज से पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 5 स्टॉक्स को पिक किया है. जानिए इन स्टॉक्स को किस रेंज में खरीदना है, तेजी आने पर टारगेट क्या होगा और गिरावट आने पर कहां स्टॉपलॉस मेंटेन करना है.
Epack Durable का शेयर 370 रुपए पर है. इस स्टॉक को 364-372 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह है. अगले 15 दिनों के लिहाज से पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 410 रुपए का टारगेट दिया है और 354 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. बीते एक हफ्ते में शेयर में 5% और दो हफ्ते में 9% का रिटर्न दिया है.
CG Power का शेयर 677 रुपए पर है. इस स्टॉक को 673-681 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह है. अगले 15 दिनों के लिहाज से पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 729 रुपए का टारगेट दिया है और 665 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. बीते एक हफ्ते में शेयर में 1.7% और दो हफ्ते में 0.5% का रिटर्न दिया है.
VIDEO-Trump Tariff News: नई तारीख से लागू होगा टैक्स, इन 14 देशों को अमेरिका ने भेजी चिट्ठी!
Jio Financial का शेयर 331 रुपए पर है. इस स्टॉक को 327-332 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह है. अगले 15 दिनों के लिहाज से पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 358 रुपए का टारगेट दिया है और 324 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. बीते एक हफ्ते में शेयर में 2% और दो हफ्ते में 6% का रिटर्न दिया है.
Aditya Birla Sun Life AMC का शेयर 850 रुपए पर है. इस स्टॉक को 836 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह है. अगले 15 दिनों के लिहाज से पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 960 रुपए का टारगेट दिया है और 780 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. बीते एक हफ्ते में शेयर में 4% और दो हफ्ते में 9% का रिटर्न दिया है.
VIDEO- Trump Tariffs News: 7 और देशों लगा टैक्स! वीडियो में जानें ट्रंप की 8 बड़ी बातें
Sonata Software का शेयर 430 रुपए पर है. इस स्टॉक को इसी रेंज में खरीदने की सलाह है. अगले 15 दिनों के लिहाज से पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए 600 रुपए का टारगेट दिया है और 390 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. बीते एक हफ्ते में शेयर में 6% और दो हफ्ते में 5% का रिटर्न दिया है.
VIDEO-सिर्फ 15 दिन में कमाएं रिटर्न! Axis Securities के टॉप 4 शेयर
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)