15 दिन में कमाई कराएंगे ये 5 Stocks, 22% तक दिया रिटर्न; बाजार खुलने पर रखें नजर

Stocks to BUY: पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए एक्सिस डायरेक्ट ने अगले 15 दिन के लिहाज से 5 शेयरों में खरीद की सलाह दी है. जानिए इनके लिए टारगेट और स्टॉपलॉस क्या है.
15 दिन में कमाई कराएंगे ये 5 Stocks, 22% तक दिया रिटर्न; बाजार खुलने पर रखें नजर

Stocks to BUY: बाजार ऑल टाइम हाई पर है और बजट का समय नजदीक आ रहा है. रिजल्ट के सीजन की भी शुरुआत हो चुकी है. पॉजिटिव मूड माहौल के बीच एक्सिस डायरेक्ट ने अगले 15 दिन के लिए 5 शेयरों में खरीद की सलाह दी है. इनमें Dalmia Bharat, Castrol India और Reliance जैसे स्टॉक्स हैं. आइए इनके लिए टारगेट समेत पूरी डीटेल जानते हैं.

Reliance Share Price Target

Reliance का शेयर 3193 रुपए के स्तर पर है. यह एंट्री प्राइस रेंज में है. 3270 रुपए का टारगेट और 3180 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. इसका 52 वीक हाई 3217 रुपए है. एक हफ्ते में आधा फीसदी, दो हफ्ते में 2 फीसदी का उछाल आया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Castrol Share Price Target

Castrol India का शेयर 251 रुपए के स्तर पर है. 251-254 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह है. 279 रुपए का टारगेट और 248 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक हाई 260 रुपए है. एक हफ्ते में नो रिटर्न और दो हफ्ते में 22% रिटर्न दिया है.

Dalmia Bharat Share Price Target

शुगर कंपनी Dalmia Bharat का शेयर 1933 रुपए के स्तर पर है. 2010 रुपए का टारगेट और 1905 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक हाई 2428 रुपए का है. एक हफ्ते में 4 फीसदी दो हफ्ते में 7 फीसदी का रिटर्न दिया है.

Dr Reddy Share Price Target

Dr Reddys Labs का शेयर 6719 रुपए के स्तर पर है. इसके लिए टारगेट 6800 रुपए और 6620 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. यह फार्मा स्टॉक ऑल टाइम हाई पर है. इस हफ्ते शेयर में 3 फीसदी और दो हफ्ते में 5 फीसदी का उछाल आया है.

MRPL Share Price Target

ICICI Direct ने MRPL के शेयर को चुना है. मेंगलुरू रिफाइनरी का शेयर इस हफ्ते 240 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. 230-236 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह है. 252 रुपए का टारगेट और 218 रुपए का स्टॉपलॉस रखना है. एक हफ्ते में 10 फीसदी और दो हफ्ते में 12 फीसदी का उछाल आया है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6