10 दिन में धुआंधार पैसा बनाएंगे ये 2 जेम्स स्टॉक, कमजोर बाजार में खरीद लें 

Stocks to Buy for 10 days: ब्रोकरेज हाउस HDFC Securities ने ऐसे 3 शेयरों पर अपनी कॉल दी है, जिनमें अगले 10 दिन तक में अच्छा मूवमेंट बन सकता है और शानदार मुनाफा आ सकता है.
10 दिन में धुआंधार पैसा बनाएंगे ये 2 जेम्स स्टॉक, कमजोर बाजार में खरीद लें 

Stocks to buy for 10 days 

Stocks to Buy for 10 days: शेयर बाजार ने शुक्रवार (6 सितंबर) को अच्छी खासी बिकवाली रही. इस गिरावट के बीच पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए कई शेयर अच्छी वैल्युएशन पर नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज हाउस HDFC Securities ने ऐसे 2 शेयरों पर अपनी कॉल दी है, जिनमें अगले 10 दिन तक में अच्छा मूवमेंट बन सकता है और शानदार मुनाफा आ सकता है. इन स्टॉक्स में Sunteck Realty और HealthCare Global शामिल हैं.

Sunteck Realty

Sunteck Realty को HDFC Securities ने मोमेंटम पिक बनाया है. टारगेट 620 है. स्टॉपलॉस 562 रखना है. CMP 583 है. स्‍टॉक में 10 दिन का नजरिया रखना है. इसमें 575 के लेवल पर ऐड करना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज का कहना है, स्टॉक मामूली गिरावट/साइडवेज कंसॉलिडेशन के बाद अपसाइड बाउंस दिखाने को तैयार है. शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव हुआ है.

HealthCare Global

HealthCare Global को HDFC Securities ने मोमेंटम पिक बनाया है. टारगेट 432 है. स्टॉपलॉस 382 रखना है. CMP 410 है. स्‍टॉक में 10 दिन का नजरिया रखना है. इसमें 387 के लेवल पर एवरेज करना है.

ब्रोकरेज का कहना है, स्टॉक अपने शॉर्ट टर्म कंसॉलिडेशन से ब्रेकआउट हो चुका है. डेली चार्ट पर हायर टॉप और हायर बॉटम बन रहा है. डेली चार्ट पर बुलिश सेंटीमेंट है.
(CMP: 5 सितंबर 2024)

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)