गिरते बाजार में इन 3 शेयरों ने पकड़ी तेजी की रफ्तार; 40% की रिकवरी के बाद अब बड़े धमाके की तैयारी

Stocks to Buy: इन तीनों स्टॉक्स में भारी वॉल्यूम के साथ खरीदारी लौट रही है, जो शॉर्ट से मीडियम टर्म में निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दे सकती है. आइए जानते हैं इन तीनों स्टॉक्स का एंट्री जोन, टारगेट और स्टॉप लॉस.
गिरते बाजार में इन 3 शेयरों ने पकड़ी तेजी की रफ्तार; 40% की रिकवरी के बाद अब बड़े धमाके की तैयारी

इन स्टॉक्स में निचले स्तर से 35 से 40 फीसदी तक रिकवरी दर्ज की गई है. (प्रतीकात्मक फोटो)

Stocks to Buy: शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव और ग्लोबल संकेतों के बीच टेक्निकल चार्ट पर कुछ चुनिंदा शेयरों ने अपनी मजबूती साबित की है. जब बड़े-बड़े दिग्गजों में मुनाफावसूली दिख रही है, तब Jubilant Ingrevia, Entero Healthcare और Knowledge Marine (KMEW) के चार्ट्स पर 'बुलिश रिवर्सल' और 'ब्रेकआउट' के मजबूत संकेत मिल रहे हैं.

ब्रोकरेज Jainam के हेड ऑफ रिसर्च- रिटेल ब्रोकिंग (AVP) हिमांशु गुप्ता के मुताबिक, इन तीनों स्टॉक्स में भारी वॉल्यूम के साथ खरीदारी लौट रही है, जो शॉर्ट से मीडियम टर्म में निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दे सकती है. आइए जानते हैं इन तीनों स्टॉक्स का एंट्री जोन, टारगेट और स्टॉप लॉस.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

1. Jubilant Ingrevia

एक्सपर्ट के मुताबिक, Jubilant Ingrevia के शेयर ने मार्च 2026 में ₹537 का 52-वीक लो बनाया था, लेकिन वहां से इस स्टॉक ने भारी वॉल्यूम के साथ करीब 40% की शानदार रिकवरी दिखाई है. चार्ट पर यह लगातार हायर हाई-हायर लो का पैटर्न बना रहा है.

हाल ही में आई मामूली गिरावट में वॉल्यूम बहुत कम था, जिसका मतलब है कि बेचने वालों का दबाव खत्म हो चुका है. डेली चार्ट पर स्टॉक ने एक लंबे कंसॉलिडेशन के बाद रेकटैंगल पैटर्न से ऊपर की तरफ ब्रेकआउट दिखा है. RSI भी 40-80 के बुलिश जोन में है और शेयर अपने 50 डे और 200 डे के मूविंग एवरेज से ऊपर आराम से ट्रेड कर रहा है.

2. Entero Healthcare

एक्सपर्ट ने फार्मा कंपनी Entero Healthcare को पिक किया है. उनके मुताबिक, दिसंबर 2025 में ₹944 का निचला स्तर छूने के बाद Entero Healthcare ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है और यह करीब 35% की रैली कर चुका है. पूरे फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में इस समय जबरदस्त बूम देखा जा रहा है, जिसका सीधा फायदा इस कंपनी को मिल रहा है.

तेज उछाल के बाद स्टॉक में इस समय एक 'हेल्दी करेक्शन' देखने को मिल रही है, जहां यह अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के पास सपोर्ट ले रहा है. कम वॉल्यूम के साथ हो रही यह गिरावट यह बताती है कि यह ट्रेंड रिवर्सल नहीं बल्कि खरीदारी का एक और बेहतरीन मौका है.

स्टॉकएंट्री जोनटारगेटस्टॉप लॉस
Jubilant Ingrevia₹745-₹740₹810₹694
Entero Healthcare₹1,290-₹1,280₹1,420-₹1,425₹1204
KMEW-₹2500₹2050

3. Knowledge Marine & Engineering Works (KMEW)

एक्सपर्ट के अनुसार, Knowledge Marine & Engineering Works का चार्ट एक बेहद मजबूत और कंस्ट्रक्टिव रिकवरी स्ट्रक्चर दिखा रहा है. एक मीडियम-टर्म कंसॉलिडेशन के बाद प्राइस एक्शन अब नए बुलिश मोमेंटम का संकेत दे रहा है.

शॉर्ट-टर्म के उतार-चढ़ाव के बावजूद यह शेयर अपने 20-डे के मूविंग एवरेज और ब्रॉडर ट्रेंड लाइन से काफी ऊपर बना हुआ है, जिससे पता चलता है कि इसका मुख्य अपट्रेंड अभी भी पूरी तरह बरकरार है. इसका RSI भी 60-63 के जोन में लौट रहा है, जो बिना किसी ओवरबॉट के खतरे के स्टॉक में असली मजबूती को दर्शाता है.

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6