&format=webp&quality=medium)
(प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)
Stocks to Buy कमजोर शुरुआत के बाद भारतीय शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली है. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 371 अंक और निफ्टी 100 अंक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. बाजार में इस जोरदार बाउंस-बैक के बीच आनंद राठी सिक्योरिटीज के सिद्धार्थ सेडानी ने निवेशकों के लिए दो शेयर चुने हैं. इनमें एक डिफेंस सेक्टर और दूसरा कैपिटल गुड्स सेक्टर का स्टॉक शामिल है. ब्रोकरेज के मुताबिक, ये शेयर अगले एक साल में 52% तक का रिटर्न दे सकते हैं.
सिद्धार्थ सेडानी ने एयरोस्पेस एंड डिफेंस कंपनी Unimech Aerospace and Manufacturing की खरीद की सलाह दी है. एक्सपर्ट ने कहा कि वे मार्च 2025 से इस स्टॉक पर सिफारिश दे रहे हैं. चौथी तिमाही (Q4FY26) में कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 28% और ऑर्डर बुक 120% बढ़ी है. डिफेंस कंपनी ने 35% ग्रोथ और 52% CAGR का मुनाफा का गाइडेंस दिया है.
| पैरामीटर | डीटेल |
| स्टॉक का नाम | Unimech Aerospace |
| करंट प्राइस | ₹992.85 |
| पहला टारगेट | ₹1,000 |
| दूसरा टारगेट | ₹1,435 |
| संभावित अपसाइड | 52% |
| 52 वीक हाई | ₹1,397 |
| 52 वीक लो | ₹695.05 |
टारगेट प्राइस क्या है?
एक्सपर्ट ने डिफेंस स्टॉक के लिए शॉर्ट-टर्म टारगेट 1,000 रुपए दिए हैं. साथ ही, पोजिशनल ट्रेडर्स जो एक साल के लिए होल्ड कर सकते हैं, उनके लिए 1,435 रुपए का टारगेट दिए हैं. डिफेंस स्टॉक में आगे 52% तक अपसाइड देखने को मिल सकता है.
मंगलवार को डिफेंस स्टॉक में 5% का अपर सर्टिक लगा है. बीएसई पर शेयर 992.85 रुपए है. स्टॉक का 52 वीक हाई ₹1,397 है, जो इसने 17 जून 2025 को बनाया था. वहीं, 52 वीक लो 695.05 रुपए, जो 30 मार्च 2026 को टच किया था.
एक्सपर्ट सिद्धार्थ सेडानी ने दूसरे स्टॉक में प्लास्टिक प्रोडक्ट कंपनी Shaily Engineering Plastics पर खरीदारी की सलाह दी है. मार्च तिमाही में कंपनी का EBITDA 20%, मुनाफा 40% बढ़ा है.
एक्सपर्ट ने कहा, कंपनी अभी 2.5 करोड़ पैन्स मैन्युफैक्चर करती है जो अगस्त 2026 तक 5 करोड़ हो जाएंगे. उसके बाद 8 करोड़ और 2 से 3 वर्षों में 15 करोड़ की कैपेसिटी हो सकती है.
ये भी पढ़ें- गिरते बाजार में 4.87% तक चढ़ा ये स्टॉक, कंपनी को महारत्न PSU से मिला बड़ा ऑर्डर, 3 महीने में 134% रिटर्न
| पैरामीटर | डीटेल |
| स्टॉक का नाम | SHAILY |
| करंट प्राइस | ₹2,982.30 |
| पहला टारगेट | ₹3,200 |
| दूसरा टारगेट | ₹3,300 |
| 52 वीक हाई | ₹3,200 |
| 52 वीक लो | ₹1,534.25 |
टारगेट प्राइस क्या हैं?
एक्सपर्ट ने स्टॉक के लिए पहला टारगेट 3200 रुपए और दूसरा टारगेट 3300 रुपए का दिया है. एक्सपर्ट ने कहा कि वो इस स्टॉक पर दिसंबर 2025 से 2300 रुपए के भाव से सलाह दे रहे हैं.
मंगलवार को शेयर में कमजोरी है. स्टॉक 5.10 फीसदी गिरकर 2984 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. स्टॉक का 52 वीक हाई 3,200 रुपए और लो 1,534.25 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर 11.11% और 2 हफ्ते में 13.16% बढ़ चुका है. जबकि बीते 3 महीने में इसमें 53% से ज्यादा का उछाल आया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)