ईरान-इजरायल युद्ध के बीच 'डिस्काउंट' पर मिल रहा है यह दिग्गज शेयर! 42% मुनाफे का 'गोल्डन चांस'

Stocks to Buy: ब्रोकरेज के अनुसार जब तक इस समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं मिल जाता, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन यहां से होने वाली हर गिरावट लंबी अवधि के नजरिए से खरीदारी का एक अच्छा मौका साबित होगी.
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच 'डिस्काउंट' पर मिल रहा है यह दिग्गज शेयर! 42% मुनाफे का 'गोल्डन चांस'

इस शेयर ने लंबी अवधि के निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. (प्रतीकात्मक फोटो: AI)

ईरान-इजरायल युद्ध के कारण शेयर बाजार में मची भगदड़ ने कई बेहतरीन शेयरों को डिस्काउंट पर ला खड़ा किया है. इन्ही में से एक है जोमैटो-ब्लिंकिट की पेरेंट कंपनी Eternal. डोमेस्टिक ब्रोकिंग फर्म निर्मल बंग ने मजबूत ग्रोथ, क्विक कॉमर्स में दबदबा और प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार के दम पर ब्रोकरेज ने इसमें 42% तक के अपसाइड का अनुमान जताया है.

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक महीने में ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध के कारण दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई है. ब्रोकरेज के अनुसार जब तक इस समस्या का कोई ठोस समाधान नहीं मिल जाता, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन यहां से होने वाली हर गिरावट लंबी अवधि के नजरिए से खरीदारी का एक अच्छा मौका साबित होगी.

आखिर इस स्टॉक में इतनी तेजी की उम्मीद क्यों?

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज निर्मल बंग का कहना है कि Eternal का क्विक कॉमर्स, फूड डिलीवरी, नए बिजनेस का कॉम्बिनेशन तेजी से ग्रोथ दिखा रहा है और अब प्रॉफिटेबिलिटी भी सुधर रही है.

क्या ग्लोबल संकट का असर पड़ेगा?

ब्रोकरेज के अनुसार, तेल संकट और युद्ध का कंपनी के फूड डिलीवरी बिजनेस पर अब तक कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है.
मैनेजमेंट को उम्मीद है कि चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे भी मजबूत रहेंगे.

eternal share price target

आने वाले समय में कितनी ग्रोथ की उम्मीद है?

  • ब्लिंकिट के पास फिलहाल 46% मार्केट शेयर है.
  • मार्च 2027 तक 3,000 डार्क स्टोर्स का लक्ष्य है, जिसे प्रतिस्पर्धा कम होने पर 4,000 तक बढ़ाया जा सकता है.
  • क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री FY25 में ₹64,000 करोड़ से बढ़कर FY28 तक ₹2 लाख करोड़ होने का अनुमान है.
  • बैलेंस शीट पर ₹18,000 करोड़ का भारी कैश मौजूद है.

फूड डिलीवरी बिजनेस में क्या हो रहा है?

  • मार्केट साइज ₹1.4 लाख करोड़ और ग्रोथ 18% है. कंपनी का मार्केट शेयर 58% है.
  • प्लेटफॉर्म फीस बढ़ने के बावजूद डिमांड मजबूत और 20% ग्रोथ का गाइडेंस बरकरार है.

नए बिजनेस में क्या कर रहे हैं?

कंपनी के नए वर्टिकल जैसे District (टिकटिंग और आउटिंग प्लेटफॉर्म) अभी घाटे में हैं, लेकिन उम्मीद है कि अगले 3-4 क्वार्टर में ये भी मुनाफे में आ जाएंगे.

सबसे बड़ा रिस्क क्या है?

स्विगी (Swiggy), ज़ेप्टो (Zepto) और मिनट्स (Minutes) जैसी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है। हालांकि, मार्केट लीडर होने के नाते Eternal को अर्ली एंट्रेंट का फायदा मिल रहा है.

ब्रोकरेज क्यों बुलिश है?

3 बड़े कारण:

  • क्विक कॉमर्स में लीडरशिप
  • फूड डिलीवरी में मजबूत पकड़
  • प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार

साथ ही बैलेंस शीट मजबूत और नए बिजनेस भविष्य की ग्रोथ देंगे.

Eternal Share Price Target

  • ब्रोकरेज निर्मल बंग ने Eternal पर 12 महीने के नजरिए से निवेश की सलाह दी है.
  • स्टॉक के लिए 336 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है.
  • स्टॉक का मौजूदा भाव 236.70 रुपए है.
  • करंट प्राइस से इसमें 42% तक अपसाइड दिख सकता है.

शेयर का प्रदर्शन

  • स्टॉक का 52 वीक हाई 368.40 रुपए है.
  • 52 वीक लो 189.60 रुपए है.
  • बीते एक महीने में शेयर 4% गिरा है.
  • जबकि इस साल अब तक 16.55% तक गिरावट आई है.
  • हालांकि, पिछले एक साल में यह 17.15% तक चढ़ा है.
  • पिछले 3 साल में शेयर ने 364.48% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
1 हफ्ता-5.50-2.27%
2 हफ्ता-5.90-2.43%
1 महीना -9.75-3.96%
3 महीने -46.95-16.55%
YTD -46.95-16.55%
6 महीने -92.25-28.04%
1 साल+34.65+17.15%
2 साल+52.15+28.26%
3 साल +185.74+364.48%
5 साल --
10 साल --

कंक्लूजन

Eternal अब सिर्फ एक डिलीवरी कंपनी नहीं रह गई है, बल्कि एक लाइफस्टाइल कंज्यूमर टेक दिग्गज बन रही है. नए बिजनेस में शुरुआती घाटा सामान्य है, लेकिन 'District' का अगले साल तक मुनाफे में आना एक बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर होगा. अगर आप इस शेयर में बने हुए हैं, तो इन नए सेक्टर्स की ग्रोथ पर नजर रखना जरूरी है.

Live TV

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. क्या ईरान-इजरायल युद्ध का Eternal के बिजनेस पर बुरा असर पड़ा है?
युद्ध और तेल संकट का कंपनी के फूड डिलीवरी बिजनेस पर अब तक कोई प्रतिकूल असर नहीं दिखा है.

Q2. Blinkit का भविष्य कितना मजबूत है?
Blinkit के पास 46% मार्केट शेयर है और 2027 तक 3000+ डार्क स्टोर्स का टारगेट है, जो इसे बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बनाता है.

Q3. कंपनी के नए बिजनेस क्या कर रहे हैं?
अभी ये घाटे में हैं, लेकिन अगले 3-4 क्वार्टर में ब्रेक-ईवन की उम्मीद है.

Q4. इस स्टॉक में सबसे बड़ा रिस्क क्या है?
Swiggy, Zepto और Minutes जैसी कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा सबसे बड़ा जोखिम है.

Q5.क्या यह स्टॉक मल्टीबैगर बन सकता है?
पिछले 3 साल में 364% से ज्यादा रिटर्न दे चुका है. आगे भी ग्रोथ बनी रही तो लॉन्ग टर्म में मजबूत रिटर्न की संभावना है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6