ऑर्डर की बारिश, अब शेयर में आएगी तूफानी तेजी? ब्रोकरेज ने दिया 53% अपसाइड टारगेट

वॉटर इंफ्रा स्टॉक पर ब्रोकरेज Emkay ने खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज ने शेयर के लिए ₹650 रुपए का टारगेट दिया, जो करंट प्राइस से करीब 53% अपसाइड दिखाता है.
ऑर्डर की बारिश, अब शेयर में आएगी तूफानी तेजी? ब्रोकरेज ने दिया 53% अपसाइड टारगेट

कंपनी का 62% बिजनेस विदेशों से आ रहा है. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)

वॉटर पंप और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की दिग्गज कंपनी WPIL Ltd पर ब्रोकरेज Emkay Research ने BUY रेटिंग बरकरार रखा है. ब्रोकरेज ने प्रति शेयर ₹650 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा स्तरों से करीब 53% अपसाइड देखने को मिल सकता है. ब्रोकरेज का कहना है कि चौथी तिमाही (Q4) में कंपनी के नतीजे बाजार के अनुमानों के मुताबिक रहे हैं. कंपनी के पास ₹49,000 करोड़ का भारी-भरकम ऑर्डर बुक है.

शुक्रवार को WPIL के शेयर 1.73% की गिरावट के साथ 425.10 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. स्टॉक ने बीते 5 साल में 489% और 10 साल में 961% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. आगे इस शेयर में 53% का अपसाइड दिख रहा है. सोमवार को बाजार खुलने पर यह शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकता है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

5 प्वाइंट्स में समझें, क्यों इस शेयर पर फिदा है ब्रोकरेज?

1. रिकॉर्ड ऑर्डर बुक

* WPIL की कुल ऑर्डर बुक ₹49,000 करोड़ (+47% YoY) पर पहुंच चुकी है. मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन के कारण वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच कंपनी का रेवेन्यू 29% की CAGR से बढ़ने की उम्मीद है.

2. ग्लोबल मार्केट में बजा डंका

* कंपनी का इंटरनेशनल रेवेन्यू वित्त वर्ष 2026 में 73% बढ़कर ₹12,000 करोड़ हो गया है. अब कंपनी की कुल कमाई में विदेशी बिजनेस की हिस्सेदारी बढ़कर 62% हो चुकी है, जो पिछले साल महज 38% थी. साउथ अफ्रीका की कंपनी (PCI Africa) का अधिग्रहण इसके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ है.

3. मुनाफे में आएगी जोरदार तेजी

* हाई-मार्जिन वाले आफ्टरमार्केट (स्पेयर पार्ट्स) और O&M (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस) बिजनेस में बढ़ती हिस्सेदारी के कारण अगले दो सालों में कंपनी का EBITDA 32% और नेट प्रॉफिट (EPS) 41% की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है.

4. मार्जिन में सुधार

* घरेलू चुनौतियों के बावजूद, बेहतर प्रोडक्ट मिक्स की बदौलत Q4FY26 में कंपनी का EBITDA मार्जिन 90 बेसिस पॉइंट सुधरकर 14.9% पर पहुंच गया है.

5. आकर्षक वैल्यूएशन

* यह शेयर अपने ऐतिहासिक औसत के मुकाबले बेहद आकर्षक वैल्यूएशन 19x/14x P/E for FY27E/28E पर ट्रेड कर रहा है, जिससे निवेशकों के लिए जोखिम कम और कमाई का मौका ज्यादा है.

wpil

शेयर टारगेट प्राइस?

Emkay Research के एनालिस्ट अश्वनी शर्मा ने WPIL पर खरीद की सलाह दी है और 650 रुपए का टारगेट दिया है. करंट प्राइस से इसमें 53% तक रिटर्न मिलने की संभावना जताई है. बीते दो हफ्ते में शेयर 3.17 फीसदी तक गिरा है. हालांकि, बीते 3 महीने में इसमें 7.63 फीसदी तक उछाल आया है.

wpil

Q4 में कैसा रहा प्रदर्शन?

Q4FY26स्टैंडअलोनकंसोलिडेटेड
ऑपरेटिंग रेवेन्यू₹201.1 करोड़₹511.2 करोड़
ऑपरेटिंग EBITDA₹50.3 करोड़₹76.2 करोड़
EBITDA मार्जिन25.03%14.91%
नेट प्रॉफिट₹40.2 करोड़₹46.6 करोड़
PAT मार्जिन19.98%9.12%*
डाइल्यूटेड EPS₹4.11 / शेयर₹4.14 / शेयर

घरेलू बिजनेस भी पकड़ेगा रफ्तार

घरेलू मोर्चे पर जल जीवन मिशन (JJM) प्रोजेक्ट्स की धीमी रफ्तार के कारण शॉर्ट-टर्म में रेवेन्यू पर थोड़ा असर जरूर दिखा था, लेकिन रिपोर्ट साफ कहती है कि JJM-2 के आते ही घरेलू बिजनेस भी पूरी रफ्तार पकड़ लेगा.

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कंपनी अब सिर्फ भारतीय बाजार पर निर्भर नहीं है. इसका 62% बिजनेस विदेशों से आ रहा है जहां मार्जिन डोमेस्टिक मार्केट से कहीं बेहतर हैं. अगर आप वॉटर इंफ्रास्ट्रक्चर, डिसेलिनेशन और वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट जैसे सेक्टर्स में लॉन्ग-टर्म ग्रोथ का फायदा उठाना चाहते हैं, तो यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6