&format=webp&quality=medium)
Dixon Technologies Share Price Target 2025.
Stocks to BUY: डिक्सन टेक्नोलॉजी देश की लीडिंग इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है. ट्रंप ने टैरिफ का जो खेल शुरू किया है उसके कारण ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग ऑर्डर में बड़ा बदलाव आने वाला है. चीन दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब है, लेकिन टैरिफ के कारण कंपनियों के लिए नए पार्टनर और लोकेशन की तलाश लाजिमी है. ऐसे में डिक्सन टेक जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है. ग्लोबल ऐनालिस्ट नोमुरा इस स्टॉक को लेकर सुपर बुलिश है और 54% अपसाइड का बड़ा टारगेट दिया है. ढाई फीसदी की तेजी के साथ यह शेयर 14700 रुपए (Dixon Technologies Share Price) के पार कारोबार कर रहा है.
नोमुरा ने कहा कि टैरिफ के कारण इंडियन इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरर्स को बड़ा लाभ मिलेगा. अमेरिका का 10% स्मार्टफोन इंपोर्ट भारत से होता है. चीन पर एक्शन के बाद इसमें बड़ी तेजी की संभावना है. ब्रोकरेज का मानना है कि डिक्सन टेक्नोलॉजी 10 मिलियन मोटोरोला यूनिट्स अमेरिका को एक्सपोर्ट कर सकता है. इसके कारण कंपनी को करीब 13000 करोड़ का एडिशनल रेवेन्यू जेनरेट होगा जो FY27 में 16% कंट्रीब्यूट कर सकता है. 8 लाख के करीब Google Pixel स्मार्टफोन निर्यात किया जा सकता है जो रेवेन्यू को 3-6% तक और बढ़ा सकता है.
बता दें कि भारत चीन के बाद दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरर है. FY14-24 के दौरान मोबाइल फोन निर्यात में 77 गुना उछाल आया है. डिक्सन टेक्नोलॉजी की बात करें तो FY21-24 के दौरान कंपनी का मोबाइल फोन वॉल्यूम ग्रोथ 93% CAGR रहा है, जिसमें Motorola and Xiaom का बड़ा योगदान है. आने वाले समय में यह ग्रोथ बंपर रहने की उम्मीद है. वर्तमान क्लाइंट्स के प्रोडक्शन कैपेसिटी बढ़ाई जा रही है. कंपनी ने Longcheer के साथ पार्टनरशिप की है जो Oppo, Realme के लिए स्मार्टफोन बनाती है. Q3 में कंपनी के रेवेन्यू में मोबाइल एंड EMS डिविजन का कंट्रीब्यूशन 89% और ऑपरेटिंग प्रॉफिट में कंट्रीब्यूशन 83% था.
ऐसे में ब्रोकरेज ने BUY की रेटिंग को मेंटेन किया है और 22005 रुपए का बड़ा अग्रेसिव टारगेट दिया है. लास्ट ट्रेडिंग सेशन क्लोजिंग के मुकाबले यह करीब 54% अधिक है. यह शेयर 14700 के पार कारोबार कर रहा है. दिसंबर महीने में इसने 19150 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. वहां से करेक्शन में यह 7 अप्रैल को 12202 रुपए तक फिसला था. पिछले एक हफ्ते में 20% की रिकवरी आई है.
डिक्सन टेक्नोलॉजी देश की दिग्गज EMS यानी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज कंपनी है. यह कंपनी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे टीवी, होम अप्लायंस जैसे वॉशिंग मशीन, लाइटिंग प्रोडक्ट्स, स्मार्टफोन्स और मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे थर्मोमीटर समेत कई तरह के प्रोडक्ट्स बनाती है. मुख्य रूप से यह लीडिंग ग्लोबल एंड डोमेस्टिक ब्रांड्स के लिए OEM यानी ओरिजिनल इक्विपमेंट्स मैन्युफैक्चरर और ODM यानी ओरिजिनल डिजाइन मैन्युफैक्चरर के तौर पर काम करता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)