&format=webp&quality=medium)
बीते हफ्ते निफ्टी -1.9% टूटकर 22819 पर बंद हुआ. (AI जेनरेटेड फोटो)
Technical Stocks to BUY: आज हफ्ते का पहला कारोबारी सत्र है और खबर लिखे जाने के समय निफ्टी 200 अंकों से अधिक गिरावट के साथ 22600 के नीचे कारोबार कर रहा है. पिछले पांच हफ्ते से लगातार बाजार लाल निशान में बंद हो रहा है. ईरान युद्ध को लेकर नए निगेटिव डेवलपमेंट्स ने बाजार का मूड खराब किया है. हालांकि, स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखा जा रहा है.
एक्सिस सिक्योरिटीज ने टेक्निकल आधार पर दो स्टॉक्स को अगले 3-4 हफ्ते के लिहाज से पिक किया है. इन दोनों स्टॉक्स में पॉजिटिव मोमेंटम बना हुआ है, चार्ट पर ब्रेकआउट मिला है और बीते हफ्ते इन स्टॉक्स में अच्छी तेजी रही थी. आइए जानते हैं इन स्टॉक्स को लेक निवेशकों को किन लेवल्स पर फोकस करना चाहिए और निफ्टी के लिए कहां सपोर्ट और रेसिसटेंस नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: अप्रैल महीने में रिटर्न मशीन बन सकते हैं ये 5 स्टॉक्स, शेयरखान ने कहा खरीदने का सुनहरा मौका
5 प्वाइंट्स Summary
आइए जानते हैं कि ब्रोकरेज ने Dalmia Bharat और Apollo Pipes को क्यों पिक किया है और इनके लिए क्या टारगेट-स्टॉपलॉस डीटेल दी गई है.
ट्रिगर
डालमिया भारत का शेयर आज करीब तीन फीसदी की तेजी के साथ 360 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 455 रुपए और लो 262 रुपए है. वर्तमान भाव पर पिछले एक हफ्ते में इस शेयर ने 16%, दो हफ्ते में 21%, एक महीने में 17% और इस साल अब तक 19% का रिटर्न दिया है.
ट्रिगर
अपोलो पाइप्स का शेयर आज करीब दो फीसदी की गिरावट के साथ 420 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 495 रुपए और लो 252 रुपए है. वर्तमान भाव पर पिछले एक हफ्ते में इस शेयर ने 3.7%, दो हफ्ते में 5.5%, एक महीने में 16.5% और इस साल अब तक 42% का रिटर्न दिया है.
