23% करेक्शन के बाद 40% से ज्यादा भागने को तैयार ये स्टॉक! युद्ध के शोर के बीच ₹4,842 का बड़ा टारगेट

Stocks to BUY: ब्रोकरेज का मानना है कि L&T के सबसे बड़े क्लाइंट सऊदी अरामकोके मजबूत कैपेक्स प्लान और ग्लोबल विस्तार से कंपनी के ऑर्डर बुक और ग्रोथ को अच्छा सपोर्ट मिल सकता है.
23% करेक्शन के बाद 40% से ज्यादा भागने को तैयार ये स्टॉक! युद्ध के शोर के बीच ₹4,842 का बड़ा टारगेट

(Image source- AI)

Stocks to BUY: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की दिग्गज कंपनी Larsen & Toubro (L&T) को पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA काफी पॉजिटिव रुख बनाए हुए है. ब्रोकरेज ने शेयर पर अपनी 'Accumulate' रेटिंग को बरकरार रखा है और ₹4,842 का बड़ा टारगेट प्राइस दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि L&T के सबसे बड़े क्लाइंट सऊदी अरामको (Saudi Aramco) के मजबूत कैपेक्स प्लान और ग्लोबल विस्तार से कंपनी के ऑर्डर बुक और ग्रोथ को अच्छा सपोर्ट मिल सकता है.

सऊदी अरामको का मजबूत कैपेक्स प्लान

ब्रोकरेज का कहना है कि सऊदी अरामको, L&T का सबसे बड़ा क्लाइंट है. इसने 2026 में 5,000 करोड़ से 5,500 करोड़ डॉलर कैपेक्स का गाइड किया है, जो फ्लैट है. ईरान युद्ध डिस्पर्शन के बावजूद कैपेक्स प्लान मजबूत है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज के मुताबिक, इन चुनौतियों में भी अगर कैपेक्स यही रहता है तो आने वाले समय में यहां पर काफी अच्छी पॉजिटिविटी बनती हुई नजर आ रही है. इसके अलावा L&T के लिए नई अपॉर्च्युनिटी बनते हुए नजर आ सकते हैं.

कम कीमतों के बावजूद मजबूत कैश फ्लो

14% कम रियलाइजेशन के बावजूद अरामको ने 13,600 करोड़ डॉलर का ऑपरेटिंग कैश फ्लो दर्ज किया. यह कंपनी की मजबूत फाइनेंशियल स्थिति और बड़े निवेश कार्यक्रम को जारी रखने की क्षमता को दिखाता है.

Live TV

2026 में तेल मांग बढ़ने की उम्मीद

रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में ग्लोबल स्तर पर तेल की मांग बढ़ने की उम्मीद है. इससे ऑयल और गैस सेक्टर में प्रोजेक्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश को बढ़ावा मिलने की संभावना है, जिसका फायदा L&T को मिल सकता है.

2050 तक नेट जीरो का लक्ष्य

सऊदी अरामको ने ज्यादा रिन्यूएबल निवेश के साथ 2050 तक 'नेट जीरो' का लक्ष्य रखा है, जिससे कंपनी के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं. इससे एनर्जी ट्रांजिशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स में L&T के लिए नए बिजनेस अवसर बन सकते हैं.

मजबूत ऑर्डर बुक

कंपनी कतर, पश्चिम एशिया, ऑस्ट्रेलिया और यूरोप में अपना विस्तार कर रही है. कंपनी का 8,000 करोड़ डॉलर का बैकलॉग है, जो मजबूत विजिबिलिटी देता है.

गिरावट के बाद खरीदारी का मौका

ब्रोकरेज का मानना है कि हाल ही में स्टॉक में आई 23% की गिरावट निवेशकों के लिए खरीदारी का एक अच्छा मौका है. ब्रोकरेज ने स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 4842 रुपए रखा है, जो करंट प्राइस से 40 फीसदी अपसाइड है.

शेयर का प्रदर्शन

सोमवार को शेयर 0.61 फीसदी की बढ़त के साथ 3461.90 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. स्टॉक के लए 52 वीक्स हाई 4,440 और लो 2,967.65 रुपए है. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक हफ्ते में यह 10% और 2 हफ्ते में 15% तक करेक्ट हो चुका है. बीते एक महीने में स्टॉक 17.59% और इस साल अब तक 16.34% तक गिरे हैं.

DurationAbsolute ChangeChange %
1 Week-377.10-9.82%
2 Weeks-603.55-14.84%
1 Month-739.20-17.59%
YTD-676.55-16.34%
3 Months-599.45-14.76%
6 Months-204.25-5.57%
1 Year274.508.61%
2 Years-72.50-2.05%
3 Years1288.8559.28%
5 Years2001.90137.02%
10 Years2673.94338.92%

हालांकि, पिछले एक साल में शेयर 8.61% तक बढ़ चुका है. लेकिन बीते 2 वर्ष में इसमें 2% से ज्यादा की गिरावट है. वहीं, पिछले 3 साल में शेयर ने 59%, 5 साल में 137% और बीते 10 वर्ष में 339% का शानदार रिटर्न दिया है.

कंक्लूजन

मजबूत ऑर्डर बुक, वैश्विक प्रोजेक्ट्स और ऊर्जा सेक्टर में बढ़ते निवेश से L&T की लंबी अवधि की ग्रोथ संभावनाएं मजबूत दिखती हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6