बदल गई इस PSU Stock की किस्मत, सीधा 'BUY' की मिली रेटिंग, नोट कर लें टारगेट प्राइस

Stocks to BUY: Citi ने GSPL की रेटिंग को Sell से Buy में अपग्रेड किया है. हालांकि, टारगेट प्राइस ₹325 बरकरार रखा गया है. अभी शेयर 272 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
बदल गई इस PSU Stock की किस्मत, सीधा 'BUY' की मिली रेटिंग, नोट कर लें टारगेट प्राइस

Stocks to BUY: सार्वजनिक कंपनी GSPL (Gujarat State Petronet Ltd.) के शेयरों पर ब्रोकरेज ने अपनी रेटिंग अपग्रेड कर दी है. कंपनी के एक पाइपलाइन को मंजूरी मिली थी, जिसके चलते कंपनी का आउटलुक बेहतर दिख रहा है. Citi ने GSPL की रेटिंग को Sell से Buy में अपग्रेड किया है. हालांकि, टारगेट प्राइस ₹325 बरकरार रखा गया है. अभी शेयर 272 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है. ऐसे में ब्रोकरेज का टारगेट 19% ऊपर का अपसाइड दिखा रहा है.

Citi ने GSPL पर क्यों दी खरीदारी की राय?

Anjar-Palanpur Pipeline ले-आउट को मंजूरी मिली है. Mundra LNG टर्मिनल को Mehsana-Bhatinda पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा. यह पाइपलाइन अभी अंडर-यूज़्ड है, लेकिन नए कनेक्शन से उपयोग बढ़ सकता है. साथ ही कंपनी कैपेसिटी विस्तार भी कर रही है. इसे ₹2,100 करोड़ कैपेक्स को मंजूरी मिली है. HP गैस ग्रिड की क्षमता 3 वर्षों में 31 MMSCMD से बढ़कर 45 MMSCMD हो जाएगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

फिलहाल टैरिफ पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा. अप्रैल 2024 में PNGRB ने GSPL के हाई-प्रेशर नेटवर्क का टैरिफ 47% घटाकर ₹31/mmbtu से ₹18/mmbtu कर दिया था, क्योंकि पूरी कैपेक्स को मंजूरी नहीं मिली थी. अब नई कैपेक्स स्वीकृति के बाद भविष्य में टैरिफ रिवर्सल की संभावना बढ़ सकती है. Petronet LNG Dahej टर्मिनल के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी. वैसे Citi ने इस सेक्टर में GSPL के अलावा GAIL और MGL को पसंदीदा स्टॉक्स बताया है.

अगर शेयर की परफॉर्मेंस को देखें तो बाजार के पिछले 1 महीने के करेक्शन में शेयर बस 5 पर्सेंट गिरा है. वहीं, 6 महीनों में 33 प्रतिशत की गिरावट आई है. इस साल अभी तक इसमें 25% की गिरावट आई है. 1 साल में इसमें 20% की गिरावट आई है. पिछले 5 सालों में शेयर का रिटर्न 46% का रहा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6