CG Power में BUY की कॉल. (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI/ChatGPT)
Stocks to BUY: भारत में पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर इस समय बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है. बिजली की बढ़ती मांग, रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में तेज विस्तार और रेलवे मॉडर्नाइजेशन जैसे बड़े ट्रेंड आने वाले कई सालों तक कैपेक्स साइकिल को मजबूत बनाए रख सकते हैं. इसी थीम पर Ventura Securities ने CG Power & Industrial Solutions पर पॉजिटिव रिपोर्ट जारी की है और शेयर पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है.
ब्रोकरेज ने ₹937 के मौजूदा भाव पर खरीदारी की सलाह देते हुए 24 महीने का टारगेट ₹1137 दिया है. यानी यहां से करीब 21% अपसाइड की संभावना जताई गई है. खास बात यह है कि शेयर पहले ही अपने 52 हफ्ते के हाई के आसपास कारोबार कर रहा है.
Ventura Securities का कहना है कि भारत की बिजली जरूरतें तेजी से बढ़ रही हैं. 2030 तक देश में करीब 500 GW रिन्यूएबल एनर्जी जोड़ने का लक्ष्य है. इसके लिए ट्रांसमिशन नेटवर्क, हाई-वोल्टेज सबस्टेशन और HVDC इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश होना तय माना जा रहा है. ऐसे माहौल में इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और सिस्टम सॉल्यूशन देने वाली कंपनियों के लिए बड़ा अवसर बन रहा है.
ये भी पढ़ें: Iron Man से मुकाबला मत कीजिए! नीलेश शाह से जानिए शेयर बाजार में वेल्थ क्रिएशन का असली मंत्र
CG Power इसी थीम का मजबूत प्ले माना जा रहा है. कंपनी ट्रांसफॉर्मर, ट्रैक्शन मोटर, स्विचगियर, रेलवे सिग्नलिंग और प्रोपल्शन सिस्टम जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है. कंपनी की मौजूदगी पावर यूटिलिटीज, इंडस्ट्रियल OEMs और इंडियन रेलवे तक फैली हुई है.
LIVE TV:
ब्रोकरेज के मुताबिक Murugappa Group के आने के बाद CG Power अब सिर्फ बैलेंस शीट रिकवरी स्टोरी नहीं रही, बल्कि एक ग्रोथ इंजन बन चुकी है. कंपनी लगातार मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी बढ़ा रही है और नए बिजनेस सेगमेंट्स में एंट्री ले रही है.
हाल ही में कंपनी को अमेरिका के डेटा सेंटर प्रोजेक्ट के लिए करीब ₹900 करोड़ का ट्रांसफॉर्मर ऑर्डर मिला था. इससे कंपनी की ग्लोबल प्रतिस्पर्धा और क्वालिटी क्षमता पर भरोसा मजबूत हुआ है.
ये भी पढ़ें: Share Buyback Update: इस कंपनी ने बायबैक प्राइस बढ़ाया, अब निवेशकों को मिलेगा 16% ज्यादा मुनाफा; कल ही है रिकॉर्ड डेट
Ventura Securities के अनुसार CG Power की ग्रोथ तीन बड़े स्तंभों पर टिकी है.
1. घरेलू इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर कैपेक्स
कंपनी अपनी ट्रांसफॉर्मर क्षमता करीब 40,000 MVA से बढ़ाकर FY28 तक 85,000 MVA करने जा रही है. इससे हाई-वोल्टेज इक्विपमेंट सेगमेंट में उसकी पकड़ और मजबूत होगी.
2. रेलवे और KAVACH सिस्टम
रेलवे मॉडर्नाइजेशन के तहत KAVACH ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम और ट्रैक्शन सॉल्यूशंस बड़ा अवसर बनकर उभर रहे हैं. ब्रोकरेज का अनुमान है कि केवल इस क्षेत्र में Phase-1 का संभावित बाजार करीब ₹50,000 करोड़ का हो सकता है.
3. सेमीकंडक्टर बिजनेस
CG Power का सेमीकंडक्टर बिजनेस भी निवेशकों के लिए बड़ा आकर्षण बना हुआ है. कंपनी का CG Semi प्लेटफॉर्म भारत का एडवांस्ड OSAT प्लेटफॉर्म माना जा रहा है. इसमें Renesas जैसी कंपनियों से पहले ही ऑफटेक कमिटमेंट मिल चुके हैं.
यह बिजनेस ऑटोमोबाइल, 5G, डेटा सेंटर और इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे हाई-ग्रोथ सेक्टर्स को टारगेट कर रहा है.
ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26 से FY29 के बीच कंपनी की आय, EBITDA और नेट प्रॉफिट में मजबूत CAGR ग्रोथ देखने को मिल सकती है. FY29 तक कंपनी का रेवेन्यू ₹26,567 करोड़, EBITDA ₹4,389 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹3,111 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है.
| पैरामीटर | अनुमानित CAGR |
| Revenue Growth | 28.90% |
| EBITDA Growth | 39.40% |
| Net Profit Growth | 37.10% |
हालांकि ब्रोकरेज ने कंपनी पर सकारात्मक रुख रखा है, लेकिन निवेशकों को वैल्यूएशन और कैपेक्स एक्जीक्यूशन पर नजर बनाए रखनी होगी. शेयर पहले ही मजबूत रैली दिखा चुका है और अब आगे की तेजी काफी हद तक ऑर्डर फ्लो, रेलवे प्रोजेक्ट्स और सेमीकंडक्टर बिजनेस की प्रगति पर निर्भर करेगी.