आपके किचन का सिंक बनाती है यह कंपनी, 40% रिटर्न के लिए ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाह

Stocks to BUY: किचन सिंक बनाने वाली देश और दुनिया की लीडिंग कंपनी Carysil Ltd के शेयर को एसबीआई सिक्योरिटीज ने राइजिंग स्टार के तौर पर पर चुना है और खरीद की सलाह दी है. इस कंपनी का 80% से अधिक रेवेन्यू एक्सपोर्ट से आता है. जानिए ब्रोकरेज ने क्या टारगेट दिया है.
आपके किचन का सिंक बनाती है यह कंपनी,  40% रिटर्न के लिए ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाह

कंपनी का 80% से ज्यादा रेवेन्यू एक्सपोर्ट से आता है. (फाइल फोटो)

Stocks to BUY: कैरीसिल लिमिटेड देश की लीडिंग किचन सिंक मैन्युफैक्चरर है. यह कंपनी प्रीमियम किचन सिंक, चिमनी, डिशवॉशर, माइक्रोवेब जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है. 60 से अधिक देशों में इसके प्रोडक्ट्स बिकते हैं. 80% से अधिक रेवेन्यू एक्सपोर्ट से आता है. ब्रोकरेज फर्म एसबीआई सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक में कवरेज की शुरुआत की है और बड़े टारगेट दिए हैं.

Carysil Ltd का शेयर इस समय 798 रुपए पर है. एसबीआई सिक्योरिटीज ने BUY रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है. अगले 12-18 महीने के लिए 1120 रुपए का टारगेट दिया है जो करीब 40% अधिक है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 1071 रुपए और लो 521 रुपए है. फरवरी 2024 में इस शेयर ने NSE पर 1151 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. वर्तमान में शेयर अपने हाई से करीब 30% नीचे है.

Carysil Share Price Target 2026
Add Zee Business as a Preferred Source

80% से अधिक रेवेन्यू एक्सपोर्ट से

  • Carysil Ltd 60 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट करती है
  • 9MFY26 में कंपनी का करीब 81% रेवेन्यू एक्सपोर्ट से आया है
  • UK से सबसे अधिक 34%, 25% USA, और यूरोप से 14% आया है
  • IKEA और Grohe जैसे बड़े ग्लोबल ब्रांड्स के साथ साझेदारी
  • IKEA के नॉन-US मार्केट में 75% से ज्यादा क्वार्ट्ज सिंक सप्लाई

एक्सपोर्ट बाजार कंपनी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि 80% से अधिक रेवेन्यू एक्सपोर्ट से आता है. 60 से अधिक देशों में एक्सपोर्ट होता है. भारत में 4500+ डीलल का नेटवर्क है. 50+ ग्लोबल सेल्स नेटवर्क है.

किस सेगमेंट से कितना रेवेन्यू आता है?

  • 9MFY26 में 52% रेवेन्यू Quartz प्रीमियम सिंक से आया
  • अफोर्डेबल स्टील सिंक से केवल 10% रेवेन्यू आया है
  • 27% रेवेन्यू Surfaces कैटिगरी से आया है

डोमेस्टिक बिजनेस में बड़ी अपॉर्च्युनिटी

डोमेस्टिक बिजनेस पर भी कंपनी का फोकस है. इन्वेस्टर्स प्रजेंटेशन में कंपनी ने बताया कि अगले 3-4 सालों में कंपनी का डोमेस्टिक बिजनेस 3x हो जाने की उम्मीद है. इसके लिए डीलर नेटवर्क का एक्सपैंशन किया जा रहा है. FY24 में 3200 डीलर का नेटवर्क था जो दिसंबर 2025 तक 4500+ हो गया है. FY24 में 50 फुटप्रिंट था जो अब 107 पर पहुंच गया है.

Carysil का हिस्टोरिकल परफॉर्मेंस

अवधिशेयर का रिटर्न (%)सेंसेक्स रिटर्न (%)
1 हफ्ता8.032.81
2 हफ्ते2.35-0.13
1 महीना-5.59-6.27
3 महीने-7.33-12.93
YTD (इस साल अब तक)-9.98-13.17
6 महीने-6.52-9.71
1 साल43.091.14
2 साल-19.82-0.37
3 साल35.6223.63
5 साल116.3348.95
10 साल712.3199.66

ब्रोकरेज को क्यों है इतना भरोसा?

एसबीआई सिक्योरिटीज ने कहा कि Carysil Ltd कैपेसिटी एक्सपैंशन कर रही है जिससे ग्रोथ को बूस्ट मिलेगा. यह कैपेसिटी एक्सपैंशन डिमांड आधारित है. इसके अलावा आने समय में रिटर्न रेशियो बेहतर होंगे और डिमांड आउटलुक पॉजिटिव नजर आ रहा है.

वर्तमान कैपेसिटी कितनी है?

  • Quartz Sinks- सालाना 10 लाख यूनिट
  • Stainless Steel Sinks - सालाना 1.8 लाख यूनिट
  • Kitchen Appliances - सालाना 50000 यूनिट
  • Faucets - सालाना 50000 यूनिट

आगे प्लान क्या है?

  • अप्रैल 2026 से एडिशनल 1 लाख यूनिट Quartz Sinks कैपेसिटी शुरू हो जाएगी
  • अप्रैल 2025 से एडिशनल 70 हजार यूनिट stainless-steel sink कैपेसिटी शुरू
  • Phase-1 चिमनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट (50,000 यूनिट सालाना) ऑपरेशनल है
  • FY27 में फेज-2 यूनिट की शुरुआत हो जाएगी, कुल क्षमता 1 लाख यूनिट सालाना होगी
  • किचन Faucets की वर्तमान कैपेसिटी 50 हजार यूनिट, FY27 तक 1 लाख यूनिट होगी

अगले 3 सालों का ग्रोथ कैसा रह सकता है?

  • FY25-28 के दौरान वॉल्यूम ग्रोथ 14% CAGR रह सकता है
  • FY28 तक रेवेन्यू ग्रोथ 14% CAGR रह सकता है
  • FY28 तक EBITDA ग्रोथ 18% CAGR रह सकता है
  • FY28 तक प्रॉफिट ग्रोथ 25% CAGR रह सकता है

ब्रोकरेज का मानना है कि क्रूड प्राइस में तेजी के कारण नियर टर्म में EBITDA मार्जिन 18.0-18.5% के दायरे में रह सकता है. 9MFY26 में एबिटा मार्जिन 22.6% रहा है जबकि FY25 के लिए यह 18.0% था.

पिछले 5 सालों का ग्रोथ कैसा रहा है?

FY21-FY25 के दौरान ग्रोथ

  • इस दौरान रेवेन्यू का ग्रोथ 27% CAGR रहा
  • ऐवरेग ग्रॉस मार्जिन 54% रहा है
  • ऐवरेज EBITDA मार्जिन 19% रहा है
  • ऐवरेज प्रॉफिट मार्जिन 13% रहा है

रीटेल निवेशकों का है बड़ा भरोसा

कैटिगरीDec 2024Mar 2025Jun 2025Sep 2025Dec 2025
प्रमोटर्स41.37%41.37%41.34%41.34%41.34%
FIIs1.29%1.27%1.55%1.44%1.55%
DIIs11.69%11.56%11.19%11.33%11.35%
पब्लिक (Public)45.66%45.81%45.91%45.89%45.77%

Carysil Ltd का मार्केट कैप 2300 करोड़ रुपए है. कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 41.34% और पब्लिक की हिस्सेदारी 58.67% है. इसमें डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशन के पास 11.35% और फॉरन इंस्टीट्यूशन के पास 1.55% हिस्सेदारी है. 3 म्यूचुअल फंड्स 3.69% ओनरशिप रखते हैं. 47705 रीटेल निवेशकों के पास 32.54% हिस्सेदारी है.

कंक्लूजन

Carysil Ltd का क्वार्ट्ज सिंक सेगमेंट में ग्लोबल लीडरशिप है. कंपनी का फोकस कैपेसिटी एक्सपैंशन पर है और यह एक्सपैंशन डिमांड आधारित है. बढ़ते यूटिलाइजेशन के चलते आने वाले समय में ग्रोथ मोमेंटम बने रहने की उम्मीद है. यही वजह है कि एसबीआई सिक्योरिटीज ने इसे राइजिंग स्टार के तौर पर पिक किया है.

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Carysil Ltd में निवेश क्यों करें?

कंपनी क्वार्ट्ज किचन सिंक सेगमेंट में ग्लोबल लीडर है और डिमांड के कारण तेजी से कैपेसिटी बढ़ा रही है.

Q2 Carysil Ltd शेयर के लिए टारगेट क्या है?

SBI Securities ने अगले 12-18 महीनों के लिए ₹1120 का टारगेट दिया है.

Q3 Carysil Ltd का रेवेन्यू मिक्स क्या है?

80% से ज्यादा रेवेन्यू एक्सपोर्ट से आता है. UK और अमेरिका से करीब 60% रेवेन्यू आता है.

Q4 डोमेस्टिक बिजनेस में क्या संभावना है?

कंपनी अगले 3-4 साल में डोमेस्टिक रेवेन्यू 500 करोड़ का लक्ष्य लेकर चल रही है जो अभी 150 करोड़ के करीब है

Q5 Carysil Ltd का ग्रोथ आउटलुक कैसा है?

अगले तीन साल FY25-28 के दौरान प्रॉफिट में 25% CAGR ग्रोथ का अनुमान है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6