&format=webp&quality=medium)
Carysil Share Price Target 2025.
Stocks to BUY: कैरीसिल लिमिटेड दुनिया की बेहतरीन हाउस होल्ड अप्लायंस मैन्युफैक्चरर है. फिलहाल यह शेयर 945 रुपए (Carysil Share Price) पर कारोबार कर रहा है. हाल ही में जीएसटी काउंसिल ने डोमेस्टिक अप्लायंस पर GST की दर को घटाकर 18% कर दिया है, जिसके कारण ओवरऑल यह स्पेस अट्रैक्टिव नजर आ रहा है. ब्रोकरेज टेक्निकल ब्रेकआउट के आधार पर इस स्मॉलकैप स्टॉक में खरीद की सलाह दी है और 58% रिटर्न का सुपर बुलिश टारगेट दिया है.
डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा सिक्योरिटीज ने Carysil Ltd के शेयर के लिए 1500 रुपए का टारगेट दिया है जबकि 780 रुपए का स्टॉपलॉस दिया गया है. फिलहाल यह शेयर 945 रुपए पर है. ऐसे में वर्तमान स्तर से टारगेट 555 रुपए अधिक है जबकि स्टॉपलॉस 165 रुपए नीचे है. ऐसे में रिस्क रिवॉर्ड काफी अट्रैक्टिव है.
फरवरी 2024 में Carysil के शेयर ने 1150 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. फिर शेयर में गिरावट आई और जुलाई 2024 में शेयर ने 720 रुपए का लो बनाया. वहां से फिर तेजी की शुरुआत हुई और सितंबर 2025 के पहले हफ्ते में शेयर ने 975 रुपए का इस साल का हाई बनाया. ब्रोकरेज का मानना है कि टेक्निकल आधार पर यह शेयर अपना ऑर्बिट शिफ्ट करने जा रहा है.

अपने नोट में वेंचुरा सिक्योरिटीज ने कहा कि मार्च 2025 में शेयर 489 रुपए पर था वहां से प्राइमरी मूव की शुरुआत हुई. 2-3 महीने तक बड़े मूव का अभाव दिखा फिर जून में शेयर ने 947 रुपए का हाई, जुलाई में 933 रुपए का हाई, अगस्त में 929 रुपए का हाई और सितंबर में 975 रुपए का हाई बनाया. हाल ही में शेयर ने 974 रुपए के ऊपर एक बड़ा ब्रेकआउट का संकेत दिया है जो लंबा चलने की उम्मीद है.
टेक्निकल ब्रेकआउट निवेशकों के लिए सुनहरा मौका है. ब्रोकरेज ने कहा कि 891-868 रुपए की रेंज में पहला सपोर्ट लेवल है जिसका बेस 850 रुपए पर बना हुआ. अगर यह बेस टूटता है तो दूसरा सपोर्ट 832-822 रुपए की रेंज में है. इस रेंज में एक्यूमुलेशन किया जा सकता है. इसकी नीचे जाने पर सतर्क हो जाएं और 780 रुपए के नीचे ट्रेंड रिवर्सल हो सकता है. टारगेट 1500 रुपए का दिया गया है.
Carysil Ltd एक स्मॉलकैप कंपनी है जिसका मार्केट कैप 2685 करोड़ रुपए है जिसमें प्रमोटर की हिस्सेदारी 41.33% और पब्लिक के पास 58.67% हिस्सेदारी है. 52642 रीटेल निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है और इनकी हिस्सेदारी कंपनी में 33.20% है. जून तिमाही के आधार पर FII/DII की हिस्सेदारी 1.55%/11.19% है जो मार्च तिमाही के आधार पर 1.27%/11.56% थी और दिसंबर 2024 के आधार पर यह 1.29%/11.69% थी. डीआईआई कैटिगरी में 3 म्यूचुअल फंड स्कीम्स का पैसा लगा है और इनकी हिस्सेदारी 3.65% है.
Carysil Ltd मुख्य रूप से किचन अप्लाइंस बनाती है. यह कंपनी स्टील सिंक, नल, प्रीमियम क्वार्ट्ज जैसे किचन अप्लायंस बनाती है. 1987 में इस कंपनी की स्थापना हुई थी और इसका हेडक्वॉर्टर इंडिया में ही है. हालांकि, यूके, जर्मनी, UAE जैसे देशों में इसकी सब्सिडियरी हैं. 58 से अधिक देशों में इसका प्रजेंस है जिसमें कनाडा, टर्की, चीन, इजरायल समेत कई देश शामिल हैं.
Q1 में करीब 74% रेवेन्यू UK, अमेरिका और यूरोप से आया जकि डोमेस्टिक रेवेन्यू 18% के करीब है. 34% रेवेन्यू यूके से,27% के करीब अमेरिका से और यूरोप से 13% रेवेन्यू आया. वहीं टोटल रेवेन्यू में 49% Quartz sink सेगमेंट से, करीब 10% स्टील सिंक से, 15% होम अप्लायंस से और 32% सर्फेस प्रोडक्ट्स से आया है.
Q1: Carysil Ltd कंपनी क्या करती है?
Q2: क्या Carysil Ltd इंडियन कंपनी है?
Q3: Carysil Ltd का प्रजेंस दुनिया के कितने देशों में है?
Q4: Carysil Ltd का रेवेन्यू कहां से कितना आता है?
Q5: निवेश के लिहाज से Carysil Ltd कैसा है?
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
