&format=webp&quality=medium)
शेयर बाजार में गिरावट का माहौल है. एक तरफ ट्रंप का टैरिफ है, जिसकी वजह से बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन वहीं सरकार की ओर से भी कई सारे इकोनॉमिक रिफॉर्म्स पर फोकस किया जा रहा है. हाल ही में केंद्र सरकार ने जीएसटी में बड़ी कटौती करने के संकेत दिए हैं. हालांकि अभी तक जीएसटी काउंसिल की बैठक बाकी है, जिसमें इस कटौती की सही जानकारी मिलेगी. ऐसा माना जा रहा है कि GST कटौती की वजह से ऑटो सेक्टर में दमदार बूम देखने को मिल सकता है.
ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज (Jefferies) ने नई रिपोर्ट जारी की है. इस नई रिपोर्ट में कंपनी ने बताया है कि आगामी जीएसटी कटौती का संभावित असर ऑटो सेक्टर पर देखने को मिलेगा. ब्रोकरेज Jefferies ने इस पर नई रिपोर्ट जारी की है. इसमें कहा गया है कि अगर जीएसटी रेट घटते हैं तो टू-व्हीलर और छोटी पैसेंजर कारों (PV) की बिक्री में तेजी आएगी.
Jefferies का अनुमान है कि FY26 से FY28 के बीच टू-व्हीलर और पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री वॉल्यूम 2-6% तक बढ़ सकते हैं. इससे ऑटो कंपनियों की कमाई (EPS) में 2-8% तक का अपग्रेड देखने को मिल सकता है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि TVS Motor और Mahindra & Mahindra (M&M) को सबसे ज्यादा फायदा होगा. FY25-28 के बीच TVS Motor की EPS ग्रोथ 27% CAGR और M&M की 19% CAGR रहने का अनुमान है.
ब्रोकरेज का कहना है कि अगर GST कटौती होती है तो Hero Moto, TVS, Maruti और Hyundai जैसे बड़े खिलाड़ियों की डिमांड बढ़ेगी. वहीं Tata Motors पर Jefferies ने अभी भी Underperform की रेटिंग बरकरार रखी है.
| कंपनी | रेटिंग | पुराना टारगेट (₹) | नया टारगेट (₹) |
|---|---|---|---|
| Hero Moto | Underperform → Hold | 3,800 | 5,200 |
| TVS Motor | Maintain Buy | 3,500 | 4,250 |
| Maruti Suzuki | Maintain Buy | 14,750 | 17,500 |
| Bajaj Auto | Maintain Hold | 8,000 | 9,000 |
| Eicher Motors | Maintain Buy | 6,500 | 6,925 |
| M&M | Maintain Buy | 4,000 | 4,200 |
| Tata Motors | Maintain Underperform | 550 | 575 |
Q1. Jefferies ने GST कटौती को लेकर क्या कहा है?
Jefferies का कहना है कि GST कटौती से टू-व्हीलर और पैसेंजर व्हीकल की मांग 2-6% बढ़ सकती है और कंपनियों की EPS में 2-8% सुधार होगा.
Q2. किस कंपनी को सबसे ज्यादा फायदा होगा?
रिपोर्ट के मुताबिक TVS Motor और M&M को सबसे ज्यादा फायदा होगा, जिनकी EPS ग्रोथ FY25-28 के दौरान क्रमश: 27% और 19% CAGR रह सकती है.
Q3. Hero Moto पर Jefferies का व्यू क्या है?
Hero Moto को Underperform से Hold अपग्रेड किया गया है और इसका टारगेट ₹3,800 से बढ़ाकर ₹5,200 कर दिया गया है.
Q4. Maruti Suzuki पर Jefferies ने क्या रेटिंग दी है?
Maruti Suzuki पर Buy रेटिंग बरकरार रखी गई है और इसका टारगेट ₹14,750 से बढ़ाकर ₹17,500 कर दिया गया है.
Q5. किस स्टॉक पर Underperform की रेटिंग दी गई है?
Jefferies ने Tata Motors पर Underperform रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट ₹550 से बढ़ाकर ₹575 किया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)