&format=webp&quality=medium)
BSE के शेयर ने आज ₹4,298.90 का ऑलटाइम हाई बनाया. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)
BSE Share Price: भारतीय शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज, BSE Ltd के शेयरों ने मंगलवार को एक नया इतिहास रच दिया. इंट्रा-डे ट्रेडिंग में कंपनी का शेयर 4.32% उछलकर ₹4,298.90 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. पिछले 5 सत्रों में से 4 में बढ़त दर्ज करने वाले इस स्टॉक ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है.
एक महीने में अब तक 23% और अप्रैल में 36% की शानदार तेजी के बाद, BSE का मार्केट कैप अब ₹1.74 लाख करोड़ के पार निकल गया है. ब्रोकरेज हाउस वेंचुरा सिक्योरिटीज इस मल्टीबैगर स्टॉक पर अब और भी ज्यादा बुलिश नजर आ रहा है.
ये भी जरूर पढ़ें- रिजल्ट के बाद इस डिफेंस स्टॉक को खरीदने की मची होड़! करीब 10% उछला, एक्सपर्ट बोले- अभी और भागेगा शेयर
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
मार्च तिमाही में BSE ने शानदार प्रदर्शन किया है. सभी मोर्चे पर कंपनी ने बेहतर किया है.
नेट प्रॉफिट: सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 61% बढ़कर ₹797 करोड़ पर पहुंच गया है.
रेवेन्यू: कंपनी की कुल आय में 76% का जोरदार उछाल देखा गया और यह ₹1,630 करोड़ रही.
EBITDA: कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA मार्जिन शानदार ढंग से बढ़कर 67% हो गया है, जो इसके मजबूत बिजनेस मॉडल को दर्शाता है.
ब्रोकरेज वेंचुरा सिक्योरिटी ने BSE के शेयरों के लिए ₹5,282 का नया टारगेट दिया गया है. मौजूदा भाव से इसमें 28% की और तेजी देखने को मिल सकती है. कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे में अगले 3 सालों तक 35-40% की सालाना ग्रोथ (CAGR) की उम्मीद जताई जा रही है.
| ब्रोकरेज | स्टॉक | टारगेट | अपसाइड |
| वेंचुरा सिक्योरिटीड | बीएसई लिमिटेड | ₹5,282 | 28% |
ये भी जरूर पढ़ें- पोर्टफोलियो चमकाने का मौका! चार्ट पर 'रॉकेट' बनने को तैयार ये 4 दिग्गज शेयर, जानिए TGT-SL
IPO ग्लोबल लीडर: FY26 में BSE दुनिया भर में IPO लिस्टिंग के मामले में पहले स्थान पर रहा. एक्सचेंज के जरिए कुल 255 लिस्टिंग हुई, जिससे ₹1.8 लाख करोड़ जुटाए गए.
StAR MF: कंपनी का म्यूचुअल फंड प्लेटफॉर्म रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रहा है. मार्च 2026 में इसने एक महीने में 8.2 करोड़ ऑर्डर का पीक हासिल किया.
नए प्रोडक्ट लॉन्च: अप्रैल 2026 में 'Star NPS' की लॉन्चिंग के साथ कंपनी अब पेंशन फंड इकोसिस्टम में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है.
एक्सिस कैपिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, आगामी निफ्टी रीबैलेंसिंग में BSE Ltd को निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल किया जा सकता है, जबकि आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) के बाहर होने की संभावना है.
ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार, इस बदलाव से करीब 65.7 करोड़ डॉलर का संभावित निवेश प्रवाह आ सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) इंडेक्स रीबैलेंसिंग की घोषणा अगस्त 2026 के दूसरे हिस्से में होने की उम्मीद है और नए बदलाव 30 सितंबर 2026 से लागू हो सकते हैं.
ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि निफ्टी 50 में एक बदलाव, निफ्टी नेक्स्ट 50 में 5 बदलाव और निफ्टी बैंक इंडेक्स में कोई बदलाव नहीं होगा.
बीएसई के शेयर ने मंगलवार को 4,298.90 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया है. स्टॉक में रैली जारी है. बीते 5 दिनों में यह 8.35% और एक महीने में 21% तक बड़ चुका है. पिछले 6 महीने में शेयर ने 45% और इस साल अब तक 63% तक रिटर्न दिया है. बीते 5 साल में शेयर ने 4.958.31% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)