&format=webp&quality=medium)
Stock to BUY: नुवामा वेल्थ (Nuvama Wealth) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए निवेशकों और ब्रोकरेज हाउसेज़ को प्रभावित किया है. कंपनी के नतीजे अनुमानों से बेहतर रहे, जिससे शेयर पर पॉजिटिव राय बनती दिख रही है. प्रमुख ब्रोकरेज संस्थानों — जेफ़रीज़ (Jefferies), सिटी (Citi) और जेएम फाइनेंशियल्स (JM Financials) — ने कंपनी को लेकर ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है और इसके आगे और मजबूती की उम्मीद जताई है. शेयर शुक्रवार को 3% से ज्यादा की तेजी के साथ 7,190 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था. ब्रोकरेज फर्म्स ने इसपर 23% ऊपर तक का टारगेट दिया है.
Q4FY25 में नुवामा का नेट प्रॉफिट ₹2,600 करोड़ रहा, जो तिमाही दर तिमाही 1.4% और सालाना आधार पर 41% की वृद्धि है. कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू भी 30% सालाना बढ़ा और ₹5,609 करोड़ तक पहुंच गया. खास बात यह रही कि कैपिटल मार्केट सेगमेंट ने कंपनी के मुनाफे में बड़ा योगदान दिया.
हालांकि वैल्थ मैनेजमेंट सेगमेंट में रेवेन्यू 21% बढ़ा, लेकिन लागत के बढ़ने से PBT में कुछ दबाव देखा गया. इसके बावजूद ब्रोकरेज हाउसेज़ मानते हैं कि कंपनी की बैलेंस्ड स्ट्रैटेजी और मजबूत रिटेंशन उसे आगे चलकर लाभदायक बनाए रखेगी.
जेफ़रीज़ ने नुवामा पर ₹8,000 का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है और कहा है कि कंपनी का नेट फ्लो मजबूत रहा है, जो ऑपरेशंस का 5% है. जेफ़रीज़ को उम्मीद है कि आने वाले समय में वैल्यूएशन में और बढ़ोतरी हो सकती है. सिटी ने भी ‘बाय’ रेटिंग देते हुए टारगेट प्राइस ₹8,850 रखा है. उनका मानना है कि बाजार की सामान्य स्थिति बहाल होते ही नुवामा को निवेशकों से और फंड्स मिलने की संभावना है.
जेएम फाइनेंशियल्स के अनुसार, भले ही कंपनी की कुल AUM (एसेट अंडर मैनेजमेंट) में थोड़ी गिरावट आई हो, लेकिन वैल्थ और प्राइवेट सेगमेंट में रेवेन्यू ग्रोथ जारी रही है. उन्होंने कहा कि नुवामा ने कठिन बाजार परिस्थितियों में भी 30.4% का RoE और 3.7% का RoA हासिल किया, जो कंपनी की रणनीतिक मजबूती को दर्शाता है.
OLA Electric Share Video
नुवामा की 79% आय रिकरिंग रेवेन्यू से आती है, जो कि वैल्थ, प्राइवेट, एसेट सर्विस और AMC सेगमेंट से जुड़ी हुई है. कंपनी के AMC बिजनेस के FY26 में ब्रेकईवन की ओर बढ़ने की उम्मीद है, जो प्रॉफिटेबिलिटी को और मजबूत करेगा. इसके अलावा, एसेट सर्विस सेगमेंट ने YoY 85% की ग्रोथ दर्ज की है.