Q3 रिजल्ट के बाद दिग्गज IT कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, 28% अपसाइड का टारगेट, दमदार गाइडेंस से 5% चढ़ा शेयर

Stocks to Buy: Q3 रिजल्ट के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज आईटी कंपनी पर बुलिश हैं. जेपी मॉर्गन ने स्टॉक के लिए सबसे ज्यादा 2,050 रुपए का टारगेट दिया है. आज शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है.
Q3 रिजल्ट के बाद दिग्गज IT कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, 28% अपसाइड का टारगेट, दमदार गाइडेंस से 5% चढ़ा शेयर

Stocks to Buy: हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन में शेयर बाजार में चौतरफा तेजी दिख रही है. दिसंबर तिमाही (Q3FY26) आईटी कंपनियों के शानदार प्रदर्शन की वजह से शुक्रवार को निफ्टी आईटी इंडेक्स में 1140 अंकों से ज्यादा का उछाल आया है. वहीं, दमदार तिमाही नतीजे के चलते देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस (Infosys) का शेयर 5 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है. Q3 रिजल्ट के बाद ग्लोबल ब्रोकरेज आईटी कंपनी पर बुलिश हैं. जेपी मॉर्गन ने स्टॉक के लिए सबसे ज्यादा 2,050 रुपए का टारगेट दिया है.

कैसा रहा Q3 रिजल्ट?

चालू वित्त वर्ष 2025-26 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में दिग्गज आईटी कंपनी Infosys ने नतीजे पेश किए हैं. Q3 में तिमाही आधार पर ऑपरेशनल रूप से बेहतर रहा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  • Revenue: दिसंबर तिमाही में आईटी कंपनी का रेवेन्यू 2.2% बढ़कर 45,479 करोड़ रुपए रहा, जो अनुमान से बेहतर है. FY26 की दूसरी तिमाही में रेवेन्यू 44,490 करोड़ रहा था. वहीं, डॉलर टर्म में रेवेन्यू 510 करोड़ डॉलर बनाम 508 करोड़ 0.4% ऊपर (अनुमान से बेहतर- 508).
  • EBIT: तीसरी तिमाही में EBIT 9,479 करोड़ रुपए रहा, जो Q2 में 9,353 करोड़ रुपए से 1% ज्यादा है, और यह अनुमान से बेहतर है.
  • मार्जिन: दिसंबर तिमाही में आईटी कंपनी मार्जिन सपाट रहा. यह 20.8% बनाम 21% रहा.
  • मुनाफा: हालांकि, Q3FY26 में आईटी कंपनी का मुनाफा अनुमान से कम रहा. तिमाही आधार पर मुनाफा 9.6% घटकर 6,654 करोड़ रुपए रहा, जो चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 7,364 करोड़ रुपए था.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

लेबर कोड से ₹1,289 करोड़ का असर

आईटी कंपनी ने इस तिमाही में 18,000 फ्रेशर्स को ऑनबोर्ड किया, हेडकाउंट 5,043 बढ़ा (11 तिमाही का उच्चतम) है.

बड़ी डील जीतने का TCV $4.8 अरब था, जिसमें 57% नेट नया था. यह पिछली तिमाही के $3.1 अरब से ज्यादा था, जिसमें NHS UK से मिले एक बड़े कॉन्ट्रैक्ट का भी हाथ था.

रेवेन्यू गाइडेंस बढ़ाया

FY26 कॉन्सटेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान पहले के 2%-3% के अनुमान से बढ़ाकर 3%-3.5% कर दिया गया है. EBIT मार्जिन गाइडेंस 20-22% की रेंज में बनाए रखा गया है.

Infosys Share Price Target

JP Morgan ने आईटी कंपनी Infosys पर ओवरवेट की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस 2,000 रुपए से बढ़ाकर 2,050 रुपए किया है. वहीं, UBS ने स्टॉक पर BUY की रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट 1860 से बढ़ाकर 1870 रुपए कर दिया है.

हालांकि, CLSA ने Accumulate रेटिंग को बरकार रखा है लेकिन टारगेट 1,184 रुपए से घटाकर 1,779 रुपए किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, मजबूत डील जीतने, रेवेन्यू ग्रोथ, उम्मीद के मुताबिक Ebit मार्जिन और FY26 के लिए 3-3.5% के बेहतर से उम्मीद रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस की रिपोर्ट दी गई.

इस तिमाही में रेवेन्यू में सरप्राइज मुख्य रूप से NHS डील में तेजी और BFSI वर्टिकल में लगातार विवेकाधीन मांग के कारण था. ब्रोकरेज के अनुसार ज्यादा चौंकाने वाली बात यह थी कि मैनेजमेंट को FY27 में BFSI और एनर्जी/यूटिलिटी वर्टिकल्स में AI से संबंधित काम के कारण मांग में तेजी आने का भरोसा था. बेहतर एग्जिट रेट और डिमांड कमेंट्री के आधार पर FY26/27CL दोनों के लिए CC रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान 3.1%/6% से बढ़ाकर 3.4%/6.3% किया गया है.

BrokerageRatingTarget Price (₹)Previous Target (₹)
Infosys (Street)Buy1,8801,860
JP MorganOverweight2,0502,000
UBSBuy1,8701,860
CLSAAccumulate1,7791,814
Goldman SachsNeutral1,7201,700
Morgan StanleyEqual Weight1,7601,640

Goldman Sachs ने इंफोसिस पर न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है और शेयर के लिए टारगेट प्राइस 1,700 से बढ़ाकर 1,720 रुपए किया है. जबकि मॉर्गन स्टैनली ने आईटी कंपनी Equal weight रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट 1,640 से बढ़ाकर 1,760 रुपए किया.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6