Large Cap स्‍टॉक में बनेगा 26% रिटर्न; Q2 अपडेट के बाद BUY की सलाह, नोट करें टारगेट

Stocks to buy: Q2 अपडेट के बाद ब्रोकरेज हाउस गोदरेज कंज्‍यूमर पर खरीदारी की सलाह दे रहे हैं. ज्‍यादातर ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की परफॉर्मेंस दूसरी तिमाही में अनुमान से कमजोर रहा है. हालांकि, मौजूदा तिमाही में बेहतर डिमांड के चलते मार्जिन्‍स में सुधार आ सकता है. 
Large Cap स्‍टॉक में बनेगा 26% रिटर्न; Q2 अपडेट के बाद BUY की सलाह, नोट करें टारगेट

Large Cap Stock

Stocks to buy: कंजम्‍प्‍शन स्‍पेस की लार्ज कैप कंपनी गोदरेज कंज्‍यूमर प्रोडक्‍ट्स (Godrej Consumer Products) ने दूसरी तिमाही (Q2FY24) के बिजनेस अपडेट जारी किए. इसका असर शुक्रवार (6 अक्‍टूबर) के स्‍टॉक पर देखने को मिला. कारोबार के आखिर में शेयर करीब आधा फीसदी फिसलकर बंद हुआ. Q2 अपडेट के बाद ब्रोकरेज हाउस गोदरेज कंज्‍यूमर पर खरीदारी की सलाह दे रहे हैं. ज्‍यादातर ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी की परफॉर्मेंस दूसरी तिमाही में अनुमान से कमजोर रहा है. हालांकि, मौजूदा तिमाही में बेहतर डिमांड के चलते मार्जिन्‍स में सुधार आ सकता है.

Godrej Consumer: ₹1225 छुएगा शेयर

ग्‍लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने 1200 के लक्ष्‍य के साथ खरीदारी की सलाह दी है. नोमुरा ने 1225 के लक्ष्‍य के साथ खरीदारी की सलाह दी है. 6 अक्‍टूबर 2023 को शेयर का भाव 971 पर बंद हुआ. इस तरह मौजूदा भाव से स्‍टॉक में आगे करीब 26 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

जेफरीज का कहना है कि दूसरी तिमाही में वॉल्‍यूम ग्रोथ कमजोर रही लेकिन मार्जिन एक्‍सेंशन में जल्‍द सुधार आएगा. इंडिया वॉल्‍यूम ग्रोथ नरम पड़कर सिंगल डिजिट में आ गई. मौसम में बदलवों का असर रहा. EBITDA ग्रोथ में 26 फीसदी उछल और 28 फीसदी EPS ग्रोथ की उम्‍मीद है.

मॉर्गन स्‍टैनली ने 1072 के लक्ष्‍य के साथ खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज का कहना है, कमजोर मैक्रो कंडीशंस और प्रतिकूल मौसम का असर डिमांड पर देखा गया. गोल्‍डमैन सैक्‍स ने गोदरेज कंज्‍यूमर पर खरीदारी की सलाह बनाए रखी है. हालांकि टारगेट 1200 से घटाकर 1185 रुपये किया है.

मोतीलाल ओसवाल ने स्‍टॉक पर खरीदारी की सलाह दी है. 1150 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्‍य रखा है. ब्रोकरेज का कहना है कि सेल्‍स ग्रोथ मिड सिंगल डिजिट रही. ऑपरेटिंग मार्जिन्‍स में बेहतर रिकवरी की उम्‍मीद है. एंटिक स्‍टॉक ब्रोकिंग ने गोदरेज कंज्‍यूमर प्रोडक्‍ट्स पर खरीदारी की सलाह दी है. प्रति शेयर टारगेट 1,173 रुपये रखा है.

Godrej Consumer: 1 साल में 18% उछला

गोदरेज कंज्‍यूमर का शेयर उतार-चढ़ाव के बीच बीते एक साल में करीब 17-18 फीसदी उछल चुका है. 2023 में अब तक शेयर करीब 9 फीसदी की बढ़त बनाए हुए हैं. यह स्‍टॉक अपने 52 हफ्ते के हाई (1102) से करीब 12 फीसदी डिस्‍काउंट पर ट्रेड कर रहा है. BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 99,585.99 करोड़ रुपये रहा.


(डिस्‍क्‍लेमर: यहां शेयर में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस ने दी है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6