&format=webp&quality=medium)
एक शेयर पर 44% तक अपसाइड का दावा.प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)
अगर आप ब्रोकरेज रिपोर्ट्स के आधार पर शेयरों पर नजर रखते हैं तो आज कई बड़े नाम चर्चा में रह सकते हैं. विदेशी ब्रोकरेज हाउसेज ने Trent, BHEL, Indigo, Kotak Bank, PB Fintech, Grasim और Poonawalla Fincorp समेत कई शेयरों पर नई रिपोर्ट जारी की है. कुछ शेयरों में मजबूत तेजी की उम्मीद जताई गई है, जबकि कुछ में सीमित रिटर्न की संभावना बताई गई है.
Trent को लेकर दो बड़ी ब्रोकरेज कंपनियों की राय अलग-अलग नजर आई. Goldman Sachs ने Trent पर अपनी Neutral रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस को 4330 रुपये से घटाकर 2886 रुपये कर दिया है.

वहीं HSBC इस शेयर को लेकर काफी सकारात्मक है. ब्रोकरेज ने Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 4380 रुपये से बढ़ाकर 4910 रुपये कर दिया है. HSBC का कहना है कि Westside का विस्तार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है और Zudio से जुड़ी ज्यादा जानकारी मिलने से ग्रोथ को लेकर तस्वीर और साफ हुई है.
Jefferies ने Poonawalla Fincorp पर Buy रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की है. ब्रोकरेज ने 490 रुपये का टारगेट दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक नई मैनेजमेंट टीम, नए प्रोडक्ट्स, नेटवर्क विस्तार और बेहतर अंडरराइटिंग कंपनी की ग्रोथ को मजबूत बना सकते हैं. Jefferies का मानना है कि कंपनी प्रमुख NBFCs के बीच सबसे तेज AUM ग्रोथ दिखा सकती है.
ये भी पढ़ें: महारत्न PSU से मिला ₹477 करोड़ का ऑर्डर, गुरुवार को एक्शन में दिख सकता है ये स्मॉल कैप शेयर
BHEL को लेकर UBS ने अपनी रेटिंग Buy से घटाकर Neutral कर दी है. हालांकि ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस 375 रुपये से बढ़ाकर 460 रुपये कर दिया है. UBS का कहना है कि पिछले 12 महीनों में BHEL ने Nifty के मुकाबले करीब 60% बेहतर प्रदर्शन किया है. ब्रोकरेज को अभी भी नए ऑर्डर्स और कमाई की संभावनाएं मजबूत दिख रही हैं, लेकिन मौजूदा स्तरों पर जोखिम और रिटर्न का संतुलन पहले के मुकाबले ज्यादा बराबर नजर आता है.
Indigo को लेकर Morgan Stanley और Goldman Sachs दोनों सकारात्मक नजर आए. Morgan Stanley ने Overweight रेटिंग बरकरार रखते हुए 5844 रुपये का टारगेट दिया है. वहीं Goldman Sachs ने Buy रेटिंग के साथ 5200 रुपये का लक्ष्य रखा है.
दोनों ब्रोकरेज का मानना है कि ATF Price Stabilisation Fund एयरलाइन सेक्टर के लिए सकारात्मक कदम है. इससे ईंधन कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव का असर कम हो सकता है और एयरलाइंस की लागत पर दबाव घट सकता है.
Kotak Bank को लेकर UBS और CLSA दोनों सकारात्मक नजर आए. UBS ने Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 500 रुपये का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज के मुताबिक बैंक का फोकस कम लागत वाली देनदारियों, रिटेल लोन और टेक्नोलॉजी पर है.
वहीं CLSA ने Accumulate रेटिंग के साथ 440 रुपये का लक्ष्य रखा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंक अब सिर्फ प्रोडक्ट नहीं बल्कि ग्राहक आधारित रणनीति पर ज्यादा ध्यान दे रहा है. टेक्नोलॉजी और डिजिटल ग्राहकों पर भी फोकस बढ़ाया जा रहा है.
PB Fintech को लेकर UBS अभी भी सतर्क है. ब्रोकरेज ने Sell रेटिंग बरकरार रखी है और 1660 रुपये का टारगेट दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक संभावित कमीशन कैप कंपनी की कमाई को प्रभावित कर सकती है. UBS का मानना है कि रेगुलेटरी अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है.
ये भी पढ़ें: गुरुवार को मिलेगा 2 शेयरों में एंट्री का मौका! एक में जापान से आया निवेश, तो दूसरे में AI करेगा कमाल
Morgan Stanley ने Grasim पर Overweight रेटिंग बरकरार रखते हुए 3900 रुपये का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी पूंजी पर कम दबाव वाले मॉडल के जरिए कारोबार बढ़ाने पर फोकस कर रही है. प्लांट स्थिरता, नए प्रोडक्ट्स और डीलर नेटवर्क का विस्तार आने वाले समय में ग्रोथ को सपोर्ट कर सकता है.
Citi ने पावर इक्विपमेंट सेक्टर को लेकर सकारात्मक रुख अपनाया है. ब्रोकरेज का मानना है कि दुनिया भर में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा निवेश होने वाला है और भारत इससे फायदा उठा सकता है.
Citi ने-
Morgan Stanley ने Lodha Developers पर Equal Weight रेटिंग के साथ 1130 रुपये का टारगेट दिया है. वहीं Phoenix Mills पर Overweight रेटिंग बरकरार रखते हुए 2000 रुपये का लक्ष्य रखा गया है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी के मॉल और ऑफिस पोर्टफोलियो में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल रही है.
CLSA ने LTM पर Accumulate रेटिंग बरकरार रखते हुए 5755 रुपये का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी AI के जरिए बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है. अगले पांच वर्षों में राजस्व दोगुना करने और मार्जिन बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है.
आज के कारोबार में Trent, Indigo, Poonawalla Fincorp, BHEL, Kotak Bank, PB Fintech, Grasim और पावर सेक्टर के शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं. खासकर उन शेयरों पर ज्यादा नजर रहेगी जिन पर ब्रोकरेज ने Buy रेटिंग के साथ मजबूत अपसाइड की संभावना जताई है.