&format=webp&quality=medium)
15 दिनों में 6 कंपनियां कराएंगी ताबड़तोड़ कमाई
शेयर बाजार (Stock Market) के कुछ स्टॉक्स में एक बार फिर शॉर्ट टर्म में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. एक्सिस डायरेक्ट ने 6 ऐसे ही मजबूत स्टॉक्स की पहचान की है, जिनमें अगले 15 दिनों के भीतर दमदार रिटर्न की संभावना है. इन स्टॉक्स पर BUY रेटिंग दी गई है, साथ ही एंट्री प्राइस, स्टॉप लॉस और टारगेट भी सुझाया गया है.
1. Cummins India Target
Cummins India इंडस्ट्रियल पावर सेक्टर की प्रमुख कंपनी है. इसका मौजूदा शेयर प्राइस 3,573.90 रुपए है. ब्रोकरेज ने इसमें एंट्री लेने की सलाह 3,525 से 3,565 रुपए के दायरे में दी है. स्टॉप लॉस 3,495 रुपए पर रखने की बात कही गई है और इसका टारगेट 3,775 रुपए तय किया गया है. कंपनी के चार्ट पैटर्न में हाल में तेज़ी के संकेत दिखे हैं, जिससे आने वाले 15 दिनों में इसमें लगभग 6 फीसदी तक की बढ़त मुमकिन मानी जा रही है.
Biocon फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र की एक भरोसेमंद कंपनी है. इस समय इसका शेयर 394.75 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. ब्रोकरेज ने इसे 389 रुपए के स्तर पर खरीदने की सलाह दी है, जबकि स्टॉप लॉस 383 रुपए और टारगेट 404 रुपए रखा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक Biocon अपने रेंज से बाहर निकलकर ऊपर की दिशा में जाने को तैयार है और इसमें 3 से 4 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.
3. SRF Target
SRF एक प्रमुख स्पेशलिटी केमिकल्स और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स कंपनी है. इसका शेयर फिलहाल 3,218.90 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. इसमें एंट्री के लिए 3,208 रुपए का स्तर सुझाया गया है और स्टॉप लॉस 3,165 रुपए पर रखना है. रिपोर्ट ने इसका शॉर्ट टर्म टारगेट 3,320 रुपए बताया है.
4. Indus Towers Target
टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में काम करने वाली Indus Towers के शेयर का मौजूदा भाव 406.10 रुपए है. इसमें एंट्री के लिए 408 रुपए का स्तर चुना गया है, और स्टॉप लॉस 402 रुपए पर रखने की सलाह दी गई है. ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 430 रुपए तय किया है. 15 दिनों के भीतर इस शेयर में लगभग 5 फीसदी की तेजी आने की उम्मीद है.
5. Bajaj Auto Target
Bajaj Auto भारत की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी है. इसका शेयर फिलहाल 8,318 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक इसे 8,314 रुपए पर खरीदा जा सकता है और स्टॉप लॉस 8,200 रुपए पर रखें. कंपनी के लिए टारगेट प्राइस 8,500 रुपए तय किया गया है.
6. Ajanta Pharma Target
Ajanta Pharma फार्मा सेक्टर की मजबूत कंपनी है, जो अब ब्रेकआउट की कगार पर नजर आ रही है. इसका करंट प्राइस 2,787.20 रुपए है. इसे खरीदने की एंट्री रेंज 2,682 से 2,709 रुपए बताई गई है. स्टॉप लॉस 2,613 रुपए पर और टारगेट 2,997 रुपए पर रखा गया है. टेक्निकल एनालिसिस के अनुसार इस शेयर में 10 फीसदी तक का अपसाइड दिख रहा है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)