Stocks to Buy: ब्रोकरेज की रडार पर आए ये 5 स्टॉक्स, लिस्ट के आखिरी वाले में 39% रिटर्न का 'गोल्डन चांस'

Stocks to Buy: ब्रोकरेज फर्म्स ने 5 स्टॉक्स पर BUY रेटिंग दी है. इनमें अगले 12 महीने के नजरिए से निवेश की सलाह है. लिस्ट में आखिरी शेयर में 39 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकते है. आइए जानते हैं क्या हैं इनके टारगेट प्राइस.
Stocks to Buy: ब्रोकरेज की रडार पर आए ये 5 स्टॉक्स, लिस्ट के आखिरी वाले में 39% रिटर्न का 'गोल्डन चांस'

इन 5 शेयरों में निवेश की सलाह.

Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज फर्म्स ने कमाई के शानदार मौके ढूंढे हैं. तिमाही नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने 5 स्टॉक्स पर BUY रेटिंग के साथ बड़ा दांव लगाया है. ये स्टॉक्स न केवल फंडामेंटली मजबूत हैं, बल्कि अगले एक साल में ये निवेशकों को बंपर रिटर्न देने का दम रखते हैं. लिस्ट में आखिरी शेयर में 39 फीसदी तक का अपसाइड देखने को मिल सकते है. आइए जानते हैं क्या हैं इनके टारगेट प्राइस.

Healthcare Global Enterprises

Healthcare Global Enterprises (HCG) कैंसर केयर की दिग्गज की कंपनी है. तीसरी तिमाही में कंपनी ने मुख्य बिजनेस ऑपरेशंस में अच्छी रिकवरी दिखाई है, हालांकि भारी खर्चों ने मुनाफे पर दबाव डाला है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  • Q3 में कंपनी का कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर 13% बढ़ा.
  • मरीजों की संख्या में 8% का इजाफा हु.
  • ARPP 5% बढ़कर ₹84,208 पर पहुंच गई.
  • EBITDA 24% बढ़कर ₹110 करोड़ रहा.
  • मार्जिन 150 bps सुधरकर 17.3% हो गया.
  • कंपनी अगले 2-3 वर्षों में 1,000 नए बेड जोड़ने की योजना बना रही है.

ऑपरेशंस में सुधार और KKR जैसे नए प्रमोटर के साथ ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी जल्द ही अपने घाटे को मुनाफे में बदलने और लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न देने की स्थिति में है. उसने स्टॉक पर अपना भरोसा जताते हुए इसे BUY रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस को बढ़ाकर ₹724 कर दिया है.

ब्रोकरेज हाउसGeojit Financial Services
स्टॉक का नामHealthcare Global Enterprises (HCG)
रेटिंगBUY
CMP₹589.05
टारगेट प्राइस₹724
अपसाइड23%
52 वीक हाई/लो₹804.30 / ₹481.05
समय सीमा12 महीने

Kalpataru Projects

BSE 500 में शामिल कंस्ट्रक्शन कंपनी कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल (KPIL) ने FY26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है. दिसंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन के बाद ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने शेयर पर अपनी रेटिंग अपग्रेड की है.

ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी ने इस तिमाही में ₹5,780 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया है, जो अनुमानित ₹5650 करोड़ से ज्यादा है. इस ग्रोथ के पीछे T&D, B&F, ऑयल एंड गैस और अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर रहा.

क्यों लगाएं दांव?

ब्रोकरेज ने KPIL के शेयर पर अपनी रेटिंग को BUY में अपग्रेड किया है और टारगेट प्राइस को ₹1,351 से बढ़ाकर ₹1,408 कर दिया है. ब्रोकरेज के इस भरोसे की 3 मुख्य वजहें बताई हैं-

  • मजबूत ऑर्डर बुक
  • डेट में कमी
  • रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान
ब्रोकरेज हाउसAnand Rathi
स्टॉक का नामKalpataru Projects
रेटिंगBUY
CMP₹1135.80
टारगेट प्राइस₹1,408
अपसाइड24%
52 वीक हाई/लो₹1,335.70 / ₹770.05

VA Tech Wabag

वॉटर सप्लाई एंड मैनेजमेंट कंपनी VA Tech Wabag ने दिसंबर तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं. म्युनिसिपल सेगमेंट में प्रोजेक्ट्स के बेहतर एक्सक्यूशन और खर्चों में कटौती ने कंपनी की बैलेंस शीट को मजबूती दी.

  • रेवेन्यू सालाना आधार पर 18.5% बढ़कर ₹961 करोड़ रहा
  • ग्रॉस मार्जिन 227 bps बढ़कर 25% पर
  • EBITDA: कामकाजी मुनाफा ₹121.5 करोड़ रहा
  • मार्जिन 12.6% रहा
  • नेट मुनाफा 36.8% उछलकर ₹96 करोड़ रहा

ब्रोकरेज जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि कंपनी ग्रोथ के 3 बड़े ट्रिगर हैं-

  • 1. बड़ा ऑर्डर बुक- ₹15,079 करोड़
  • 2. कमाई में जबरदस्त उछाल- मुनाफा 28% की दर से बढ़ने की उम्मीद
  • 3. नए जमाने की टेक्नोलॉजी

ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के मजबूत ऑर्डर बुक और बढ़ते मार्जिन को देखते हुए ₹1,626 के टारगेट के साथ अपनी BUY रेटिंग बरकरार रखी है. यह करंट प्राइस (1274.05) से 28 फीसदी ज्यादा है.

ब्रोकरेज हाउसGeojit Financial Services
स्टॉक का नामVA Tech Wabag Ltd.
रेटिंग BUY
CMP₹1,274.05
टारगेट प्राइस₹1,626
अपसाइड28%
52 वीक हाई/लो₹1,679 / ₹1,033.95

Live TV

Infosys

ब्रोकरेज Emkay के मुताबिक, दिग्गज आईटी कंपनी ने इंफोसिस (Infosys) ने हाल ही में अपने 'Investor AI Day 2026' के दौरान अपनी भविष्य की रणनीति का खुलासा किया है. कंपनी ने साफ कर दिया है कि वह अब 'AI-first' कंपनी बनने की दिशा में बढ़ रही है.

  • AI-First Services का मार्केट 300 से 400 अरब डॉलर का है.
  • 2030 तक यह एक बहुत बड़ा इंक्रीमेंटल मौका है.
  • Q3 में कंपनी का 5.5% रेवेन्यू पहले से ही AI आधारित प्रोजेक्ट्स से आ रहा है.

AI में 6 नई सर्विसेज का अवसर

1. AI स्ट्रैटेजी और इंजीनियरिंग
2. AI के लिए डेटा
3. प्रोसेस AI
4. एजेंटिक लेगेसी मॉडर्नाइजेशन
5. फिजिकल AI
6. AI ट्रस्ट

infosys

ब्रोकरेज ने इंफोसिस के शेयर को खरीदने की सलाह दी है. टारगेट प्राइस ₹1,750 दिया है. करंट प्राइस (1352.75) से स्टॉक में आगे 29% अपसाइड देखने को मिल सकते हैं.

ब्रोकरेज हाउसEmkay Global Financial Services
स्टॉक का नामInfosys
रेटिंग BUY
CMP₹1,352.75
टारगेट प्राइस₹1,750
अपसाइड29%
52 वीक हाई/लो₹1,830.50 / ₹1,281.55

KFin Technologies

ब्रोकरेज Emkay के मुताबिक, रेवेन्यू सालाना आधार पर 28% बढ़ा है. कंपनी ने 'Ascent' नाम की एक कंपनी का अधिग्रहण किया है. कंपनी का EBITDA मार्जिन 40.9% रहा. कंपनी ने अपने बिजनेस मॉडल में बदलाव किया है. ETFs और Passives का बढ़ना है. कंपनी का Issuer Solutions विभाग अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.

ब्रोकरेज हाउसEmkay Global Financial Services
स्टॉक का नामKFin Technologies
रेटिंग BUY
CMP₹1,007.40
टारगेट प्राइस₹1,400
अपसाइड39%
52 वीक हाई/लो₹1,388.50 / ₹823.00

तिमाही नतीजे के बाद KFin Technologies पर ब्रोकरेज ने खरीद की सलाह दी है. ब्रोकरेज ने FY26-28 के लिए कमाई और मुनाफे के अनुमान को 1-3% तक बढ़ा दिया है. स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस ₹1,400 तय किया है, जो 39% ज्यादा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6