तेल की आग में भी नहीं पिघलेगा यह मेटल स्टॉक! ब्रोकरेज बुलिश, 31% तक की तेजी का अनुमान

Stocks to BUY: ऐतिहासिक आंकड़ों के आधार पर खाड़ी देशों और पूरे एशिया क्षेत्र में जियो-पॉलिटिकल उथल-पुथल के दौरान कॉपर की कीमतें कमजोर पड़ी हैं. 8 में से 5 मौकों पर कॉपर की कीमतें 6 महीनों के भीतर औसतन 6.4% गिरीं हैं. हाल ही में, फरवरी 2026 के बाद से कॉपर की कीमतों में 5% की गिरावट आई है.
तेल की आग में भी नहीं पिघलेगा यह मेटल स्टॉक! ब्रोकरेज बुलिश, 31% तक की तेजी का अनुमान

(Image source- AI)

Stocks to BUY: मिडिल ईस्ट में तनाव का असर इस हफ्ते शेयर बाजार पर दिखा. सेंसेक्स और निफ्टी 5 फीसदी से ज्यादा गिर गए. बढ़ते जियो-पॉलिटिकल संकट और कमोडिटी मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper) पर भरोसा जताया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कॉपर की कीमतों पर दबाव के बावजूद कंपनी के लॉन्ग-टर्म फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं. ब्रोकरेज ने स्टॉक पर BUY रेटिंग बनाए रखा है और 31% अपसाइड का टारगेट दिया है.

इस हफ्ते 5% से ज्यादा टूटे शेयर बाजार

मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते भारतीय बाजार के लिए यह हफ्ता काफी नुकसान वाला रहा है. इस दौरान सेंसेक्स 4,354.98 अंक या 5.52% और निफ्टी 1,299.35 अंक या 5.31% की गिरावट देखी गई.

Add Zee Business as a Preferred Source

निवेशकों के ₹20 लाख करोड़ डूबे

9-13 मार्च के बीच हुई गिरावट के कारण बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपए कम होकर 430 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो इस हफ्ते की शुरुआत में करीब 450 लाख करोड़ रुपए था.

Hindustan Copper पर क्यों बुलिश?

  • हिंदुस्तान कॉपर की सबसे बड़ी ताकत उसकी घरेलू निर्भरता है.
  • कंपनी अपनी ज्यादातर केमिकल और सहायक सामग्री घरेलू स्तर पर ही सोर्स करती है.
  • कंपनी को राजस्थान के बघवाड़िया-खिंखोरी ब्लॉक के लिए C1 लाइसेंस मिला है.
  • इसमें करीब 4.3 लाख टन कॉपर के भंडार होने का अनुमान है.
  • यह प्रोजेक्ट चालू होने पर कंपनी की उत्पादन क्षमता और वॉल्यूम ग्रोथ को मजबूती मिल सकती है.
  • Kendadih Mine में माइनिंग ऑपरेशन जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं.
  • जबकि Kolihan Mine से उत्पादन Q4FY26 से Q1FY27 के बीच बढ़ने की उम्मीद है.
hindustan copper

कॉपर की कीमतों पर दबाव

ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक, ऐतिहासिक आंकड़ों के आधार पर खाड़ी देशों और पूरे एशिया क्षेत्र में जियो-पॉलिटिकल उथल-पुथल के दौरान कॉपर की कीमतें कमजोर पड़ी हैं. 8 बड़ी उथल-पुथल वाली घटनाओं में से, 5 मौकों पर कॉपर की कीमतें 6 महीनों के भीतर औसतन 6.4% गिरीं हैं. हाल ही में, फरवरी 2026 के बाद से कॉपर की कीमतों में 5% की गिरावट आई है.

जहां मिडिल ईस्ट का हिस्सा वैश्विक कॉपर के खनन उत्पादन में सिर्फ 2% है, वहीं तनाव बढ़ने से कमोडिटी मार्केट में थोड़े समय के लिए उतार-चढ़ाव आ सकता है. बदलते व्यापक आर्थिक माहौल को देखते हुए ब्रोकरेज मानना ​​है कि निकट भविष्य में कीमतें दबाव में रह सकती हैं. इसलिए, उसने वित्त वर्ष 27/28e के लिए अपने कॉपर की कीमतों के अनुमानों में 3.1% की कटौती की है.

शेयर प्राइस टारगेट

इन चुनौतियों के बावजूद ब्रोकरेज का मानना है कि लंबे समय में कॉपर की मांग मजबूत बनी रहेगी. इसी वजह से DCF आधारित वैल्यूएशन के आधार पर स्टॉक के लिए ₹650 का टारगेट प्राइस तय किया और खरीद की सलाह दी है. करंट प्राइस से स्टॉक में 31% तक अपसाइड देखने को मिल सकता है.

शेयर का प्रदर्शन

लास्ट सेशन में स्टॉक 5.92 फीसदी की गिरावट के साथ 496.20 रुपए पर बंद हुए. स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 759.20 रुपए है, जो इसने जनवरी 2026 को बनाए थे. वहीं, 52 वीक्स लो 183.90 रुपए. शेयर अपने लो से 170% रिकवर हो चुका है.

DurationAbsolute ChangeChange %
1 Week-62.20-11.14%
2 Weeks-71.35-12.57%
1 Month-94.15-15.95%
YTD-26.60-5.09%
3 Months113.9529.81%
6 Months216.0077.09%
1 Year280.40129.94%
2 Years261.15111.10%
3 Years397.50402.74%
5 Years362.70271.69%
10 Years447.90927.33%

स्टॉक की परफॉर्मेंस की बात करें तो एक हफ्ते में यह 11.14% और एक महीने में 15.95% तक गिर चुका है. हालांकि, बीते 3 महीने में शेयर 30% और 6 महीने में 77% तक बढ़ चुका है. पिछले एक साल में शेयर ने 130% और 3 साल में 403% का शानदार रिटर्न दिया है. बीते 5 साल में शेयर का रिटर्न 272% और 10 साल में 927% रहा.

कंक्लूजन

Hindustan Copper उन निवेशकों के लिए एक आकर्षक विकल्प हो सकता है जो कमोडिटी सुपर-साइकिल में भरोसा रखते हैं. हालांकि शॉर्ट-टर्म में ग्लोबल टेंशन और फ्रेट कॉस्ट के कारण मार्जिन पर दबाव रह सकता है, लेकिन नई खदानों से बढ़ता उत्पादन और टारगेट प्राइस लॉन्ग-टर्म में शानदार रिटर्न की ओर इशारा कर रहा है.

Live TV

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6