&format=webp&quality=medium)
नतीजों के बाद इन 2 शेयरों पर ब्रोकरेज का भरोसा कायम. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Gemini)
Stocks to Buy: तिमाही नतीजों (Q4FY26) का सीजन लगभग समाप्त हो चुका है. अब बाजार की नजर ग्लोबल फैक्टर्स और चुनिंदा शेयरों पर बनी हुई है. इस बीच, ब्रोकरेज हाउसों ने हालिया नतीजों और भविष्य की ग्रोथ संभावनाओं के आधार पर दो कंपनियों पर भरोसा जताते हुए BUY रेटिंग दी है. ब्रोकरेज के अनुसार, इन शेयरों में मौजूदा स्तर से 40% से 50% तक की तेजी देखने को मिल सकती है.
च्वॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के मुताबिक, चौथी तिमाही में Happiest Minds Technologies के नतीजे मिक्स्ड रहे. कंपनी के रणनीतिक AI Pivot को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, हालांकि कुछ सेक्टर्स में सुस्ती के कारण रेवेन्यू पर अस्थायी असर देखा गया है.
ब्रोकरेज ने नतीजों के बाद शेयर पर अपनी 'BUY' रेटिंग को बरकरार रखा है, लेकिन इसके टारगेट प्राइस को संशोधित कर ₹560 (पहले ₹620) कर दिया है. यह नया टारगेट वित्त वर्ष 2028 के अनुमानित ईपीएस (EPS) पर आधारित है. 372.70 रुपए के मौजूदा स्तर के मुकाबले इसमें करीब 50% की संभावित तेजी का अनुमान है.
ये भी जरूर पढ़ें- नतीजों ने किया निराश, लेकिन ब्रोकरेज बोला BUY; 38.5% अपसाइड का टारगेट

ग्रोथ ट्रिगर्स और मजबूत डील पाइपलाइन
ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार चुनौतीपूर्ण समय में भी बीएफएसआई (BFSI) सेगमेंट ने मजबूत लचीलापन दिखाया है. कंपनी की डील पाइपलाइन में तिमाही-दर-तिमाही 27% की शानदार बढ़त देखी गई है, जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत हैं. मजबूत पाइपलाइन के दम पर मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 12.5% की सीसी रेवेन्यू ग्रोथ का भरोसा जताया है.
लंबी अवधि का अनुमान
ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी के लिए AI मोनेटाइजेशन, प्लेटफॉर्म स्केलिंग और मार्जिन अनुशासन बनाए रखना बेहद महत्वपूर्ण होगा. इन सुधारों के चलते, FY26–FY29E के दौरान कंपनी के रेवेन्यू में 16.5%, EBIT में 21.2% और PAT में 25.6% की CAGR बढ़त देखने को मिल सकती है. इसी मजबूत ग्रोथ आउटलुक के कारण स्टॉक पर 'BUY' रेटिंग बरकरार रखी गई है.
| स्टॉक का नाम | करंट प्राइस | टारगेट | रिटर्न |
| IRCTC | ₹510 | ₹712 | 40% |
| Happiest Minds | ₹372.70 | ₹560 | 50% |
रेलवे टिकट बुकिंग और कैटरिंग सेवाएं देने वाली सरकारी कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के मार्च तिमाही नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे. CSR खर्च और ECL प्रोविजनिंग के चलते कंपनी के मार्जिन पर दबाव देखने को मिला. हालांकि, ब्रोकरेज PL कैपिटल का मानना है कि कैटरिंग कारोबार में मजबूत ग्रोथ, Rail Neer क्षमता विस्तार और नॉन-कन्वीनियंस फी आय में बढ़ोतरी कंपनी की भविष्य की कमाई को सहारा दे सकती है.
ब्रोकरेज ने FY27 और FY28 के लिए अपनी EPS अनुमान में करीब 4% की कटौती की है और मार्जिन अनुमान को संशोधित किया है. इसके बावजूद कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट, डेट-फ्री स्थिति और बेहतर रिटर्न रेशियो को देखते हुए BUY रेटिंग बरकरार रखी गई है.
ब्रोकरेज ने शेयर का टारगेट प्राइस ₹712 तय किया है. 510 रुपये के मौजूदा स्तर के मुकाबले इसमें करीब 40% की संभावित तेजी का अनुमान है.

मार्जिन पर क्यों लगा ब्रेक?
ब्रोकरेज के अनुसार चौथी तिमाही में IRCTC का EBITDA मार्जिन 27.3% रहा, जो ब्रोकरेज के 33.1% के अनुमान से काफी कम है. मार्जिन में यह कमजोरी मुख्य रूप से 31 करोड़ रुपये के सीएसआर चार्ज और 16 करोड़ रुपये की ईसीएल (ECL) प्रोविजनिंग के कारण आई है.
भविष्य का प्लान और आउटलुक
ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26-FY28E के दौरान कंपनी की सेल्स में 8% और मुनाफे में 9% की CAGR बढ़त देखने को मिलेगी. रेल नीर सेगमेंट में क्षमता विस्तार (4 नए प्लांट जोड़े जाना), नॉन-कन्विनियंस फीस इनकम में सुधार और कैटरिंग बिजनेस में तेजी इस ग्रोथ को रफ्तार देंगे.
IRCTC पूरी तरह से एक डेट-फ्री कंपनी है और इसके रिटर्न-रेश्यो काफी मजबूत हैं. फिलहाल यह स्टॉक अपने FY27E के अनुमानित अर्निंग पर 28x और FY28E पर 26x पर ट्रेड कर रहा है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज/एक्सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से सलाह लें.)