कंसोलिडेशन खत्म, अब तेजी शुरू! ब्रोकरेज ने पिक किए 3 स्टॉक्स, निवेश से पहले देख लें टारगेट

Stocks to Buy: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच टेक्निकल चार्ट पर इन स्टॉक्स में ब्रेकआउट और वॉल्यूम में उछाल दिखे हैं. ब्रोकरेज फर्म्स ने इन 3 स्टॉक्स पर 10 दिनों के नजरिए से निवेश की सलाह दी है.
कंसोलिडेशन खत्म, अब तेजी शुरू! ब्रोकरेज ने पिक किए 3 स्टॉक्स, निवेश से पहले देख लें टारगेट

 (प्रतीकात्मक तस्वीर: AI)

Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है. इंडेक्स ने लगातार छठे हफ्ते गिरावट दर्ज की है, जिससे इसकी कमजोरी और पुख्ता हुई है. ऐसे माहौल में डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज और IIFL कैपिटल ने अगले 6 से 10 दिनों के लिए 3 स्टॉक्स में निवेश की सलाह दी है. टेक्निकल चार्ट पर ब्रेकआउट और वॉल्यूम में उछाल के दम पर ये स्टॉक शॉर्ट-टर्म में रैली दिखा सकते हैं.

ब्रोकरेज की रडार पर टॉप पिक्स

Add Zee Business as a Preferred Source
ब्रोकरेजस्टॉकCMPAdd on Dipस्टॉप लॉसटारगेटटाइम फ्रेम
HDFC सिक्योरिटीजNLC India₹278.55₹275₹270₹30010 दिन
HDFC सिक्योरिटीजEMIL₹95.35₹90₹88₹10010 दिन
IIFL कैपिटलAcme Solar₹274.70-₹268₹2826 दिन

NLC India: शेयर प्राइस टारगेट

NLC India का शेयर BSE पर 2 अप्रैल को ₹278.55 पर बंद हुआ था. ₹275 के आसपास ऐड कर सकते हैं. टेक्निकल लिहाज से 10 दिनों के लिए ₹300 का टारगेट, जबकि ₹270 का स्टॉप लॉस दिया गया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 4.13% और एक महीने में 10% से ज्यादा की तेजी आई है. इस शेयर के लिए 52 वीक हाई ₹292.35 और लो ₹202.05 है.

NLC India
CMP: ₹278.55
Add on Dip: ₹275
Target: ₹300
Stop Loss: ₹270
Timeframe: 10 दिन

क्यों पसंद?

  • ब्रोकरेज के मुताबिक, टेक्निकल चार्ट पर प्राइस में एक मजबूत बुलिश कैंडल बन रही है.
  • इंट्राडे चार्ट पर कीमतों में बढ़त के साथ-साथ वॉल्यूम में भी भारी उछाल देखा गया है.
  • डेली चार्ट पर बुलिश ब्रेकआउट दर्ज किया गया है.
  • शेयर प्राइ, अपने प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रही है.
  • RSI पॉजिटिव सिग्नल के साथ मजबूत स्थिति में है.

Electronics Mart India: शेयर प्राइस टारगेट

HDFC सिक्योरिटीज ने डाइवर्सिफाइड रिटेल कंपनी इलेक्ट्रॉनिक मार्ट इंडिया (EMIL) पर खरीद की सलाह दी है. EMIL का शेयर BSE पर 2 अप्रैल को ₹95.35 पर बंद हुआ था. अगर गिरावट आती है तो ₹90 के आसपास ऐड कर सकते हैं. टेक्निकल लिहाज से 10 दिनों के लिए ₹100 का टारगेट और ₹88 का स्टॉप लॉस दिए गए हैं. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 3.81% और 2 हफ्ते में 4.26% तक तेजी दर्ज की गई है. लेकिन बीते एक महीने में 1% की कमजोरी आई है. इस साल शेयर अब तक 10.72% तक गिर चुके हैं. इस शेयर के लिए 52 वीक हाई ₹168.50 और लो ₹75.65 है.

EMIL
CMP: ₹95.35
Add on Dip: ₹90
Target: ₹100
Stop Loss: ₹88
Timeframe: 10 दिन

टेक्निकल चार्ट क्या कहता है?

  • ब्रोकरेज के मुताबिक, स्टॉक में कंसोलिडेशन के बाद ब्रेकआउट आया है.
  • अपसाइड बाउंस शुरू हो गया है.
  • इंट्राडे और डेली टाइमफ्रेम चार्ट पर एक पॉजिटिव कैंडलस्टिक पैटर्न बना है.
  • इंट्राडे और डेली मोमेंटम ऑसिलेटर भी तेजी के संकेत दे रहे हैं.
  • शेयर का कुल मिलाकर बुलिश चार्ट पैटर्न लॉन्ग-ट्रेडिं ट्रेडिंगकी ओर इशारा कर रहा है.

ACME Solar: शेयर प्राइस टारगेट

ब्रोकरेज IIFL कैपिटल ने पावर जेनरेशन कंपनी ACME Solar Holdings पर खरीद की सलाह दी है. BSE पर 2 अप्रैल को ACME Solar का शेयर ₹274.70 पर बंद हुआ था. स्टॉक के लिए बाइंग रेंज ₹273-275 है. टेक्निकल लिहाज से 6 दिनों के लिए ₹282 का टारगेट और ₹268 रुपए का स्टॉप लॉस दिया गया है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 8.21% और एक महीने में 18.30% तक की तेजी दर्ज की गई है. वहीं, बीते एक साल में शेयर 42.85% तक बढ़ा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई ₹324.25 और लो ₹172.90 रुपए है.

ACME Solar
CMP: ₹274.70
Buy Range: ₹273-275
Target: ₹282
Stop Loss: ₹268
Timeframe: 6 दिन

क्यों पसंद?

  • ब्रोकरेज के मुताबिक, हावर्ली चार्ट पर हाई वॉल्यूम के साथ कंसोलिडेशन ब्रेकआउट के बाद स्टॉक 6 महीने के हाई के पास ट्रेड कर रहा है.

निफ्टी के लिए अहम लेवल

  • SBI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार, 23000 के ऊपर जाने पर निफ्टी 23300 और फिर 23500 के स्तर तक जा सकता है.
  • अगर निफ्टी 22350 के नीचे फिलता है तो फिर गिरावट और बढ़ सकती है.
  • निफ्टी 22200 तक गिर सकता है और फिर 22000 का लेवल महत्वपूर्ण होगा.


(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. NLC India का टारगेट और स्टॉप लॉस क्या है.

टारगेट ₹300 और स्टॉपलॉस ₹268 रखा गया है.

Q2. ACME Solar में तेजी की वजह क्या है?

हाई वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट और 6 महीने के हाई के पास ट्रेडिंग

Q3.ACME Solar में बाइंग रेंज और टारगेट के लेवल क्या हैं?

₹273-275 पर खरीदें और ₹282 का टारगेट.

Q4. EMIL के लिए टेक्निकल टारगेट और स्टॉपलॉस क्या है?

टारगेट ₹100 और स्टॉपलॉस ₹88 है.

Q5. निफ्टी के अहम लेवल क्या हैं?

अपसाइड 23000-23300-23500 और डाउनसाइड- 22350-22200-22000

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6