टेक्निकल चार्ट्स दे रहे तेजी के संकेत, आज इन 3 शेयरों पर रखें नजर

Stocks to Buy: टेक्निकल चार्ट पर डबल बॉटम फॉर्मेशन, ओवरसोल्ड जोन से रिकवरी और मूविंग एवरेज का मजबूत सपोर्ट यह इशारा कर रहा है कि इन शेयरों में पोजीशन बनाने का यह सही मौका है.
टेक्निकल चार्ट्स दे रहे तेजी के संकेत, आज इन 3 शेयरों पर रखें नजर

ऑटो, डिफेंस और इंफ्रा थीम इन शेयरों को आगे सपोर्ट दे सकती हैं. (प्रतीकात्मक फोटो: AI/Chatgpt)

Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ऑटो, डिफेंस और केबल सेक्टर के 3 दमदार शेयरों पर ब्रोकरेज हाउस ने खरीदारी की राय दी है. टेक्निकल चार्ट्स पर मजबूत सेटअप बनने के बाद डोमेस्टिक ब्रोकरजे पीएल कैपिटल ने Mahindra & Mahindra, BEML और Finolex Cables में शानदार अपसाइड की संभावना जताई है.

क्यों खास हैं ये 3 शेयर?

ऑटो सेक्टर में मजबूत मांग का फायदा Mahindra & Mahindra को मिल सकता है. डिफेंस और रेलवे थीम BEML को सपोर्ट दे सकती है. इंफ्रास्ट्रक्चर और पावर सेक्टर की मांग Finolex Cables के लिए पॉजिटिव ट्रिगर बन सकती है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

1. M&M: डबल बॉटम से तेजी के संकेत

ब्रोकरेज के मुताबिक महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 3040 के मजबूत सपोर्ट जोन के पास डबल बॉटम फॉर्मेशन बना चुका है. स्टॉक में पॉजिटिव कैंडल फॉर्मेशन दिखाई दिया है, जिससे आगे तेजी की उम्मीद बढ़ गई है. RSI इंडिकेटर भी ट्रेंड रिवर्सल का संकेत दे रहा है. तकनीकी रूप से चार्ट बहुत मजबूत दिख रहा है, इसलिए इसमें पोजीशनल खरीदारी की सलाह है.

  • M&M
  • टारगेट प्राइस: ₹3570
  • स्टॉप लॉस: ₹2920
M&M

2. BEML: फ्रेश अपट्रेंड शुरू

BEML के शेयर ने अपने हालिया पीक 2030 के ज़ोन से एक अच्छी-खासी प्रॉफिट बुकिंग और करेक्शन का सामना किया है. हालांकि, इस गिरावट के बाद स्टॉक ने 1715 के स्तर पर मौजूद अपने 100-पीरियड मूविंग एवरेज के पास बेहद मजबूत सपोर्ट लिया है.

चार्ट इंडिकेट कर रहे हैं कि स्टॉक में गिरावट अब थम चुकी है और आने वाले सेशंस में एक फ्रेश अपवर्ड मूव देखने को मिल सकती है. इंट्राडे ऑवरली चार्ट पर एक मजबूत पिकअप दिखा है और RSI भी ओवरसोल्ड जोन से तेजी से रिकवर कर रहा है, जो ऊपर जाने की पूरी क्षमता को दिखाता है.

  • BEML
  • टारगेट प्राइस: ₹1900
  • स्टॉप लॉस: ₹1755

3. Finolex Cables: फिर दिख सकती है तेजी

फिनोलेक्स केबल्स ने 1165 के पीक लेवल को छूने के बाद एक हेल्दी करेक्शन दर्ज किया था. अच्छी बात यह है कि इस गिरावट के बावजूद स्टॉक ने अपने 1020 के मजबूत सपोर्ट जोन को पूरी तरह से बरकरार रखा और वहां से सस्टेन किया.

डेली चार्ट पर अच्छे वॉल्यूम पार्टिसिपेशन के साथ एक पॉजिटिव कैंडल बनी है, जो संकेत देती है कि आने वाले दिनों में तेजी जारी रहेगी. RSI ओवरबॉट जोन से नीचे आकर अब पूरी तरह से संतुलित है, जबकि इंट्राडे ऑवरली चार्ट ने ओवरसोल्ड ज़ोन से BUY सिग्नल दे दिया है.

  • Finolex Cables
  • टारगेट प्राइस: ₹1120
  • स्टॉप लॉस: ₹1025

(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6