&format=webp&quality=medium)
शॉर्ट-टर्म में ये स्टॉक्स निवेशकों को बेहतर रिटर्न दे सकते हैं. (File Image)
Stocks to Buy: आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है. FII की बिकवाली से शेयर बाजार में दबाव है. बाजार में उतार-चढ़ाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच चुनिंदा शेयरों में मजबूत तकनीकी सेटअप देखने को मिल रहा है.ऐसे माहौल में ब्रोकरेज फर्म जेनम ब्रोकिंग ने Premier Energies, SONACOMS और Suzlon Energy को अपनी टॉप टेक्निकल पिक्स में शामिल किया है, जहां आने वाले दिनों में आकर्षक रिटर्न मिलने की उम्मीद जताई गई है.
Technical Picks
Jainam ब्रोकिंग के रिसर्च हेड- रिटेल ब्रोकिंग हिमांशु गुप्ता ने पावर कंपनी प्रीमियर एनर्जीज पर खरीद की सलाह दी है. एक्सपर्ट के मुताबिक शेयर ने मार्च 2026 में 52 brk का निचला स्तर 655 रुपये बनाने के बाद करीब 60% की रिकवरी दिखाई है. हाल ही में इसने रेंज-बाउंड कंसोलिडेशन से ऊपर ब्रेकआउट दिया है, जो नई तेजी का संकेत माना जा रहा है.
एक्सपर्ट ने 1,035-1,046 रुपये के दायरे में खरीदारी की सलाह दी है. इसके लिए 1,110-1,115 रुपये का टारगेट और 977 रुपये का स्टॉप लॉस सुझाया गया है.
ये भी जरूर पढ़ें- AI और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन थीम का दम! IT स्टॉक में 25% तक कमाई का मौका
| शेयर का नाम | खरीदारी रेंज | टारगेट प्राइस | स्टॉप लॉस |
| Premier Energies | ₹1,035 - 1,046 | ₹1,110 - 1,115 | ₹977 |
| Sona Comstar | ₹610 - 615 | ₹675 - 680 | ₹578 |
| Suzlon Energy | ₹56.5 - 57 | ₹62 - 62.5 | ₹53 |
एक्सपर्ट न के अनुसार ऑटो एंसिलरी कंपनी SONACOMS के शेयर ने 600-615 रुपये के अहम रेजिस्टेंस जोन को पार कर लिया है. डेली चार्ट पर राउंडिंग बॉटम पैटर्न बनता दिखाई दे रहा है और शेयर सभी प्रमुख मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है. 610-615 रुपये के दायरे में खरीदारी की सलाह के साथ 675-680 रुपये का टारगेट और 578 रुपये का स्टॉप लॉस दिया गया है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
ये भी जरूर पढ़ें- मैक्सिको से चीन तक बढ़ा कारोबार! ऑटो एंसिलरी कंपनी की झोली में ₹712.5 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट
विंड पावर कंपनी सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने डेली चार्ट पर राउंडिंग बॉटम पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है. RSI 60 के ऊपर बना हुआ है और वॉल्यूम में बढ़ोतरी तेजी का संकेत दे रही है. एक्सपर्ट ने 56.50-57 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी है. इसके लिए 62-62.50 रुपये का टारगेट और 53 रुपये का स्टॉप लॉस निर्धारित किया गया है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.)