Stocks to Buy: नतीजों के बाद ये 5 शेयर रॉकेट बनने को तैयार! ब्रोकरेज ने दिया 57% तक का टारगेट

Stocks to Buy: मजबूत ऑर्डर बुक, रेवेन्यू ग्रोथ और बेहतर मार्जिन और मैनेजमेंट की पॉजिटिव गाइडेंस के चलते स्टॉक्स को ब्रोकरेज के रडार पर हैं. ऐसे में यह निवेशकों के लिए लॉन्ग-टर्म में कमाई का अच्छा मौका बन सकता है.
Stocks to Buy: नतीजों के बाद ये 5 शेयर रॉकेट बनने को तैयार! ब्रोकरेज ने दिया 57% तक का टारगेट

तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज कुछ चुनिंदा स्टॉक्स को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं.

Stocks to BUY: दिसंबर तिमाही के नतीजों का सिलसिला जारी है. तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म एक्सिस डायरेक्ट कुछ चुनिंदा स्टॉक्स को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं. ब्रोकरेज ने ऐसे 5 स्टॉक्स पिक किए हैं जिनमें मौजूदा स्तर से 16% से 57% तक की तेजी का अनुमान है. मजबूत ऑर्डर बुक, रेवेन्यू ग्रोथ और बेहतर मार्जिन और मैनेजमेंट की पॉजिटिव गाइडेंस के चलते स्टॉक्स को ब्रोकरेज के रडार पर हैं. ऐसे में यह निवेशकों के लिए लॉन्ग-टर्म में कमाई का अच्छा मौका बन सकता है.

Indian Hotels Company

Q3FY26 रिजल्ट के बाद ब्रोकरेज ने टाटा ग्रुप की होटल कंपनी इंडियन होटल कंपनी पर BUY रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस में बदलाव किया है. स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 820 रुपए तय किया है. मौजूदा कीमत 700.25 रुपए है. इसमें आगे 17% तक अपसाइड दिख सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्यों खरीदें शेयर?

  • इंटरनेशनल रिकवरी और मिड-स्केल-अप सपोर्ट आउटलुक
  • घरेलू बिजनेस में लगातार प्राइसिंग से ग्रोथ
  • इंटरनेशनल पोर्टफोलियो- अमेरिका में बदलाव दिख रहा है
Indian Hotels

Welspun Living

टेक्सटाइल कंपनी Welspun Living के शेयरों में मौजूदा स्तर से 16% से ज्यादा की तेजी आ सकती है. कंपनी के तिमाही नतीजे के बाद ब्रोकरेज ने इस शेयर पर खरीद की सलाह दी है और स्टॉक के लिए 165 रुपए का टारगेट तय किया है. ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी बदलते ट्रेड डायनामिक्स का फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है.

क्यों खरीदें स्टॉक?

  • सीक्वेंशियल मार्जिन रिकवरी,
  • कैश जेनरेशन मजबूत होना
  • ट्रेड एग्रीमेंट से स्ट्रक्चरल बूस्ट
welspun living

Genus Power Infrastructures

स्मार्ट मीटर बनाने वाली कंपनी Genus Power Infrastructures के शेयर शुक्रवार (13 फरवरी) को 4.24% की गिरावट के साथ 267.35 रुपए पर बंद हुए. ब्रोकेरज के मुताबिक Q3 में सीजनल मॉडरेशन दिखा, टेंडरिंग प्रोग्रेस अहम होगी. स्टॉक पर खरीद की सलाह दी गई है और टारगेट प्राइस 355 रुपए तक किया गया है. मौजूदा भाव से स्टॉक में 33% तक अपसाइड की संभावना है.

RDSS के स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन के 25 करोड़ के टारगेट में से 15 करोड़ मीटर दिए जा चुके हैं, और 5.6 करोड़ मीटर इंस्टॉल हो चुके हैं, इसमें 2.5 करोड़ मीटर Genus ने सप्लाई किए हैं.

क्यों करें निवेश?

एड्रेसेबल मार्केट
मजबूत ऑर्डर बुक

Genus Power

अरविंद स्मार्टस्पेसेस

रियल्टी कंपनी Arvind SmartSpaces का शेयर लास्ट सेशन में 2.58 फीसदी गिरकर 556.05 रुपए पर बंद हुए. ब्रोकरेज ने स्टॉक पर खरीद की सलाह दी है और टारगेट प्राइस 740 रुपए से बढ़ाकर 750 रुपए तय किया है. मौजूदा भाव से स्टॉक में आगे 35% तक संभावित बढ़त दिख सकती है.

Live TV

क्यों करें निवेश?

Q3FY26 मजबूत होते BD मोमेंटम के साथ एग्जीक्यूशन-लेड ग्रोथ
बुकिंग गाइडेंस बरकरार
लॉन्च पाइपलाइन और BD
Q3FY26 रिजल्ट अपडेट रेको प्राइस और टारगेट प्राइस रिवाइज्ड

Arvind Smartspace

जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स

सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स के शेयर शुक्रवार (13 फरवरी) को 0.13 फीसदी चढ़कर 980.05 रुपए पर बंद हुए. ब्रोकरेज फर्म एक्सिस डायरेक्ट ने इस शेयर पर अपनी ‘Buy’ की रेटिंग दी है. नतीजे के बाद स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 1,420 रुपए से बढ़ाकर 1,540 रुपए कर दिया है, जो करंट प्राइस के मुकाबले 57% अपसाइड का अनुमान है.

GR Infra

क्यों खरीदें शेयर?

ब्रोकरेज के मुताबिक, मजबूत और अच्छी तरह से डायवर्सिफाइड ऑर्डर बुक से रेवेन्यू विजिबिलिटी पक्की होगी.
Q4FY26 में ऑर्डर इनफ्लो बढ़ेगा.
बैलेंस्ड सेगमेंट एक्सपोजर से सपोर्टेड मज़बूत टेंडर पाइपलाइन.
Q3FY26 रिजल्ट अपडेट रेको प्राइस और टारगेट प्राइस रिवाइज्ड

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6