&format=webp&quality=medium)
ब्रोकरेज ने कहा 60% भाग सकता है शेयर
अगर आप ऐसे शेयर की तलाश में हैं जो पहले से तेजी दिखा चुका हो, लेकिन उसमें आगे भी दम हो, तो Royal Orchid Hotels Ltd पर नज़र डालना जरूरी है. ब्रोकरेज हाउस वेंचुरा ने इस स्टॉक को लेकर बेहद पॉजिटिव रिपोर्ट पेश की है. शेयर पिछले एक महीने में करीब 13.5% उछल चुका है, लेकिन ब्रोकरेज का मानना है कि अभी इसमें 60 फीसदी की और तेजी बाकी है.
वेल्यूएशन और टारगेट
ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा के मुताबिक, कंपनी अभी FY28 के अनुमानित P/E 13.1x पर ट्रेड कर रही है, जबकि सेक्टर की दूसरी कंपनियां इससे कहीं हाई रेशियो पर हैं. इस वजह से स्टॉक को अंडरवैल्यूड माना जा रहा है.
ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 700 रुपए तय किया है, जो इसके करेंट मार्केट प्राइस 435 रुपए से करीब 61 फीसदी ऊपर है. अगर सब कुछ कंपनी की योजना के अनुसार चलता है, तो बुल केस में शेयर 1,024 रुपए तक भी जा सकता है. हालांकि, बियर केस में यह 319 रुपए तक नीचे भी आ सकता है.
क्यों खास है Royal Orchid Hotels?
Royal Orchid Hotels भारत की तेजी से बढ़ती होटल कंपनियों में से एक है, जो मिड से अपस्केल कैटेगरी में अपनी पहचान बना चुकी है. कंपनी ने अब अपने 2030 विज़न के तहत बड़ा विस्तार प्लान बनाया है.
मौजूदा समय में कंपनी के पास 115 होटल और 9,583 कमरे हैं, जिसे 2030 तक 345 होटल और 22,000 कमरे करने का टारगेट रखा गया है. सबसे खास बात यह है कि यह विस्तार एसेट-लाइट मॉडल पर आधारित है, जिससे पूंजीगत खर्च (Capital Expenditure) कम रहेगा और रिटर्न जल्दी मिलेगा.
ब्रांड विस्तार और फ्रेंचाइजी मॉडल
Royal Orchid Hotels अब अपने मुख्य ब्रांड के तहत 5 सब-ब्रांड्स चला रही है, जो हैं- Regenta Zed, Regenta Place, Regenta, Crestoria और ICONIQA. ये ब्रांड अलग-अलग कस्टमर कैटेगरी को टारगेट करते हैं, जैसे कि सोलो ट्रैवलर, बिजनेस क्लाइंट्स, फैमिली ट्रैवलर और लक्ज़री टूरिस्ट.
इनमें से ज़्यादातर होटल फ्रेंचाइज़ मॉडल के जरिए खोले जा रहे हैं, जिससे कंपनी को ज्यादा निवेश किए बिना ही ब्रांड विस्तार का मौका मिल रहा है.
फाइनेंशियल्स भी हैं मजबूत
FY25 में कंपनी की नेट रेवेन्यू 319 करोड़ रुपए थी, जो FY28 तक बढ़कर 620 करोड़ रुपए होने की उम्मीद है. EBITDA और नेट प्रॉफिट में भी 24% से ज्यादा की सालाना ग्रोथ अनुमानित है. ROE और ROIC जैसे रिटर्न रेशियो भी बेहतर हो रहे हैं, FY28 तक ROE 21.6% और ROIC 25.7% पहुंच सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)