नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 30 दिन में मुनाफा पीटने की तैयारी कर रहे ये 3 शेयर, नोट कर लें टारगेट

Stocks to Buy: एक्सिस सिक्योरिटीज (Axis Securities) ने 30 दिनों के भीतर शानदार रिटर्न की उम्मीद के साथ तीन दमदार शेयर सुझाए हैं, Godrej Agrovet, ICICI Bank और CG Power.
नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 30 दिन में मुनाफा पीटने की तैयारी कर रहे ये 3 शेयर, नोट कर लें टारगेट

30 दिन में मुनाफा दे सकते हैं ये 3 शेयर

अगर आप शेयर बाजार में कम समय के लिए निवेश करके अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज की ताजा रिपोर्ट आपके लिए काम की हो सकती है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने ऐसे तीन मजबूत शेयरों की पहचान की है, जिनमें अगले 30 दिनों के भीतर जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है. इन शेयरों पर कंपनी ने Buy रेटिंग दी है यानी खरीदारी की सलाह दी है. ये तीन शेयर हैं, Godrej Agrovet, ICICI Bank और CG Power.

Godrej Agrovet

Godrej Agrovet एक जानी-मानी एग्रीकल्चर सेक्टर की कंपनी है, जो पशु चारा, फसल सुरक्षा, डेयरी प्रोडक्ट्स और ऑयल पाम जैसे सेक्टर्स में काम करती है. अभी इसका शेयर 848.6 रुपए के आस-पास ट्रेड कर रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज का मानना है कि इस शेयर में आने वाले दिनों में बढ़िया तेजी आ सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज के मुताबिक, निवेशकों को इस शेयर को 820 से 828 रुपए के बीच खरीदना चाहिए. साथ ही, 790 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाना चाहिए ताकि अगर बाजार उल्टा चलता है तो बड़ा नुकसान न हो. टारगेट प्राइस 942 रुपए तय किया गया है यानी इसमें लगभग 14 प्रतिशत तक का मुनाफा कमाया जा सकता है.

ICICI Bank

ICICI Bank देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक है और इसकी गिनती सबसे भरोसेमंद बैंकों में होती है. बैंक के ताजा तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं और एनपीए (फंसे हुए कर्ज) में भी गिरावट आई है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है.

इस समय बैंक का शेयर करीब 1488.6 रुपए पर चल रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज ने इसे 1451 से 1466 रुपए के बीच खरीदने की सलाह दी है. 1437 रुपए का स्टॉप लॉस रखा गया है और टारगेट प्राइस 1553 रुपए बताया गया है. यानी इसमें भी कुछ ही हफ्तों में अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

CG Power

CG Power एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड एक इंडस्ट्रियल कंपनी है जो बिजली से जुड़े इक्विपमेंट और समाधान तैयार करती है. सरकार की तरफ से मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर जोर देने से इस कंपनी को फायदा मिलने की पूरी संभावना है.

इस वक्त CG Power का शेयर 682.95 रुपए पर कारोबार कर रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज इसे 681 से 688 रुपए के बीच खरीदने का सुझाव दे रही है. स्टॉप लॉस 665 रुपए और टारगेट 757 रुपए तय किया गया है. कंपनी की ऑर्डर बुक काफी मजबूत है और इसकी ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में भी सुधार देखा जा रहा है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6