&format=webp&quality=medium)
ब्रोकरेज इस आयुर्वेद कंपनी पर क्यों है बुलिश? (Image Source- Canva)
अगर आप ऐसे शेयरों की तलाश में हैं जहां ब्रोकरेज को अगले कुछ सालों में मजबूत ग्रोथ दिख रही है, तो Jeena Sikho Lifecare का नाम आपकी वॉचलिस्ट में आ सकता है.
Choice Equities ने इस आयुर्वेद आधारित हेल्थकेयर कंपनी पर Buy रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज का मानना है कि अस्पतालों का तेजी से विस्तार, OTC प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग और वेलनेस बिजनेस की ग्रोथ कंपनी को अगले स्तर पर ले जा सकती है.
Choice Equities ने Jeena Sikho Lifecare पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹1000 तय किया है.
| CMP | Target Price | संभावित अपसाइड |
| ₹594 | ₹1000 | 69% |
ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी तेजी से एक बड़ा आयुर्वेद हेल्थकेयर इकोसिस्टम तैयार कर रही है, जिसका फायदा आने वाले वर्षों में दिख सकता है.

कंपनी अगले 3 से 5 साल में 7000 से 10000 बेड तक पहुंचने का लक्ष्य लेकर चल रही है. फिलहाल-
कंपनी लखनऊ, अहमदाबाद, पटना, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में नए अस्पताल खोलने की तैयारी कर रही है.
ये भी पढ़ें: 1 से 10 जून के बीच ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनी को मिले 3 बड़े ऑर्डर, शेयर में प्रमोटर्स की होल्डिंग 50% से ज्यादा
Choice Equities का मानना है कि OTC बिजनेस कंपनी की सबसे तेजी से बढ़ने वाली यूनिट बन सकता है.
कंपनी का फ्लैगशिप Pet Yakrit Pleeha Shuddhi Kit पहले ही हर महीने ₹10 करोड़ से ज्यादा की बिक्री पार कर चुका है.
मार्च तिमाही में कंपनी की ग्रोथ मजबूत रही.
हालांकि कुछ एकमुश्त खर्चों की वजह से मार्जिन पर दबाव देखने को मिला. ब्रोकरेज का कहना है कि अगर इन एकबारगी खर्चों को अलग कर दिया जाए तो EBITDA Margin करीब 45% रहता.
कंपनी के सर्विस बिजनेस में हेल्थ इंश्योरेंस की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है.
मैनेजमेंट का मानना है कि आने वाले समय में यह ग्रोथ का बड़ा स्रोत बन सकता है.
ये भी पढ़ें: 82% प्रमोटर्स होल्डिंग वाली कंपनी ने NHAI के साथ साइन की बड़ी डील, कंपनी में दोगुनी हुई FII की हिस्सेदारी
मैनेजमेंट ने अगले कुछ वर्षों के लिए बड़े लक्ष्य तय किए हैं.
Choice Equities को FY26-FY29 के दौरान मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है.
| मापदंड | अनुमानित CAGR |
| Revenue | 33.6% |
| EBITDA | 34.9% |
| PAT | 41.6% |
ब्रोकरेज का मानना है कि अस्पतालों का विस्तार, OTC बिजनेस की तेजी और वेलनेस सेगमेंट की ग्रोथ कंपनी की कमाई को मजबूत बनाए रख सकती है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह जरूर लें.)