&format=webp&quality=medium)
Axis Securities ने इन 3 स्टॉक को दिया Buy कॉल
अगर आप शेयर बाजार में थोड़ा-बहुत जोखिम लेकर कम समय में अच्छा मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं, तो एक्सिस सिक्योरिटीज (Axis Securities) की ये रिपोर्ट आपके काम की हो सकती है.
ब्रोकरेज फर्म ने तीन कंपनियों के स्टॉक्स को 15 दिनों के पोजिशनल ट्रेड के लिए चुना है और इन पर बाय कॉल दी है. यानी निवेशकों को सलाह दी गई है कि इन्हें तय प्राइस पर खरीदें और एक तय टारगेट तक पहुंचने पर मुनाफा बुक करें. इन शेयरों में GHCL, Torrent Pharma और PVR Inox शामिल हैं.
GHCL
GHCL एक जानी-मानी कंपनी है जो केमिकल्स और टेक्सटाइल के कारोबार में सक्रिय है. ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले 15 दिनों में इसमें अच्छा उछाल देखने को मिल सकता है. फिलहाल इसका बाजार भाव 613.9 रुपए के आसपास है.
एक्सिस सिक्योरिटीज ने इसे 608 से 613 रुपए के बीच खरीदने की सलाह दी है. इस ट्रेड के लिए 600 रुपए का स्टॉपलॉस तय किया गया है और टारगेट 666 रुपए रखा गया है. यानी अगर शेयर तय दायरे में खरीदा जाए और बाजार ठीक चले, तो इसमें करीब 8 से 9 फीसदी तक मुनाफा मिल सकता है.
Torrent Pharma
अगर आप फार्मा सेक्टर में निवेश करना चाहते हैं, तो Torrent Pharmaceuticals एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इस स्टॉक की मौजूदा कीमत 3559.1 रुपए है. ब्रोकरेज का कहना है कि इसे 3496 से 3532 रुपए के दायरे में खरीदा जा सकता है.
इस ट्रेड का स्टॉपलॉस 3488 रुपए रखा गया है और टारगेट तय किया गया है 3658 रुपए का. यानी इसमें 100 रुपए से ज्यादा की तेजी की उम्मीद है, वो भी सिर्फ 15 दिनों के अंदर.
PVR Inox
PVR Inox, जो कि देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन है, पर भी ब्रोकरेज को भरोसा है. कंपनी को आने वाले हॉलिडे और फेस्टिव सीजन से फायदा होने की उम्मीद है.
इसका मौजूदा भाव 1030.7 रुपए है और इसे 1010 से 1020 रुपए की रेंज में खरीदने की सलाह दी गई है. इस ट्रेड का स्टॉपलॉस 975 रुपए रखा गया है और टारगेट 1155 रुपए है. यानी इस स्टॉक में करीब 13 से 14 प्रतिशत तक मुनाफा कमाया जा सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)