Stock Ideas: इन 4 शेयरों में 17% तक का अपसाइड, ब्रोकरेज की आई लेटेस्ट रिपोर्ट; ग्रोथ + वैल्यू का कॉम्बो कराएगा कमाई

Stocks to BUY: अगर आप लॉन्ग टर्म पिक्स ढूंढ रहे हैं या कुछ खास खबरों या Q4 Results के बाद इन स्टॉक्स में अगला मूव तय करना चाहते हैं, तो ब्रोकरेज की कॉमेंट्री और टारगेट प्राइस पर नजर डाल सकते हैं. आज भी कुछ ऐसे ही स्टॉक्स पर ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज ने लॉन्ग टर्म के नजरिए से भरोसा जताया है.
Stock Ideas: इन 4 शेयरों में 17% तक का अपसाइड, ब्रोकरेज की आई लेटेस्ट रिपोर्ट; ग्रोथ + वैल्यू का कॉम्बो कराएगा कमाई

4 बड़े शेयरों पर ब्रोकरेज फर्म्स की आई नई रिपोर्ट. (Image: AI-generated)

Stocks to BUY: शेयर बाजार में मंगलवार को बढ़त के बीच कुछ ऐसे शेयरों पर फोकस है, जिनपर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म्स की रिपोर्ट आई है. अगर आप लॉन्ग टर्म पिक्स ढूंढ रहे हैं या कुछ खास खबरों या Q4 Results के बाद इन स्टॉक्स में अगला मूव तय करना चाहते हैं, तो ब्रोकरेज की कॉमेंट्री और टारगेट प्राइस पर नजर डाल सकते हैं. आज भी कुछ ऐसे ही स्टॉक्स पर ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसेज ने लॉन्ग टर्म के नजरिए से भरोसा जताया है.

इन रिपोर्ट्स में खास बात यह है कि इनमें ग्रोथ, वैल्यूएशन और सेक्टर आउटलुक तीनों को ध्यान में रखकर रेटिंग दी गई है. ऐसे में ये शेयर सिर्फ शॉर्ट टर्म ट्रेड नहीं, बल्कि लॉन्ग टर्म निवेश के लिए भी अहम बन जाते हैं.

ब्रोकरेज कॉल्स: एक नजर में

Add Zee Business as a Preferred Source

स्टॉकब्रोकरेजरेटिंगटारगेट प्राइससंभावित अपसाइड
PNB Housing FinanceMorgan StanleyOverweight₹1160~17%
Physics WallahJP MorganOverweight₹125~15%
UltraTech CementJefferiesBuy₹14025~11%
Asian PaintsMacquarieOutperform₹2900~13%

PNB Housing Finance Share Price: वैल्यूएशन + ग्रोथ का कॉम्बिनेशन

PNB Housing के शेयर में आज ओपनिंग के बाद 9.47% की तेजी दिखी और स्टॉक 991 रुपये के भाव पर ट्रेड हो रहा था. Morgan Stanely ने इसपर Overweight की रेटिंग के साथ 1160 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जोकि मौजूदा भाव से भी अभी 17% की तेजी की संभावना है.

PNB Housing पर Morgan Stanley ने Overweight रेटिंग दी है और ₹1160 का टारगेट प्राइस रखा है. ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का execution मजबूत है, जिसने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है. रिटेल और कॉर्पोरेट रिकवरी के चलते मुनाफा अनुमान से 17% ज्यादा रहा.

डिस्बर्समेंट ₹9350 करोड़ रहा, जो अनुमान से 15% ज्यादा है, जबकि रिटेल लोन ग्रोथ 16% YoY रही. सबसे अहम बात यह है कि ब्रोकरेज इसे “inexpensive valuation” मानता है, यानी यहां से वैल्यू अनलॉक होने की गुंजाइश है.

PhysicsWallah Share Price: एजुकेशन सेक्टर में बड़ा प्ले

JP Morgan ने PhysicsWallah पर कवरेज शुरू करते हुए Overweight रेटिंग और ₹125 का टारगेट दिया है. शेयर मंगलवार को 1.63% की तेजी के साथ 108.84 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. यानी कि इसमें 15% का अपसाइड दिख रहा है.

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का ऑनलाइन एजुकेशन मॉडल मजबूत और प्रॉफिटेबल है. इसका डिसरप्टिव प्राइसिंग मॉडल इसे तेजी से मार्केट शेयर दिला रहा है. इसके अलावा, ऑफलाइन विस्तार (स्कूल सेगमेंट) कंपनी के लिए एक अतिरिक्त ग्रोथ ट्रिगर बन सकता है.

UltraTech Cement Share Price: इंफ्रास्ट्रक्चर थीम का मजबूत खिलाड़ी

UltraTech Cement का शेयर आज हल्की गिरावट के साथ 11,866 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. Ultratech पर Jefferies ने Buy रेटिंग के साथ ₹14025 का टारगेट दिया है, यानी इसमें मौजूदा भाव से 11% का अपसाइड दिख रहा था.

ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी 200 MTPA से ज्यादा क्षमता के साथ चीन के बाहर सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बन चुकी है. इसकी खासियत है कि यह इंडस्ट्री के मुकाबले ज्यादा capacity utilisation पर काम करती है और करीब 30% मार्केट शेयर रखती है.

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का स्केल और मजबूत ऑपरेशनल एफिशिएंसी इसे साइक्लिकल दबाव से बचाती है. हालांकि वैल्यूएशन थोड़ा महंगा है, लेकिन लॉन्ग टर्म इंफ्रा ग्रोथ थीम के लिए यह एक मजबूत दांव है.

Asian Paints Share Price: प्राइसिंग पावर से मिलेगा सपोर्ट

Macquarie ने Asian Paints पर Outperform रेटिंग और ₹2900 का टारगेट प्राइस दिया है. यह पेंट शेयर आज 1.96% की तेजी के साथ 2565.65 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. ब्रोकरेज के मुताबिक, इसमें अभी 13% का अपसाइड दिख रहा है.

ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने हाल ही में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिससे कुल बढ़ोतरी 12% तक पहुंच गई है. ब्रोकरेज का मानना है कि प्रतिस्पर्धा से मार्जिन पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा और इंडस्ट्री इनपुट कॉस्ट बढ़ने का असर प्राइस हाइक के जरिए कवर कर लेगी.

निवेशकों के लिए क्या मतलब

Brokerage stock picks

हालांकि, निवेशकों को यह समझना जरूरी है कि ये कॉल्स लॉन्ग टर्म के लिए हैं. शॉर्ट टर्म में बाजार की वोलैटिलिटी इन शेयरों में उतार-चढ़ाव ला सकती है.

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, ये चारों स्टॉक्स अलग-अलग सेक्टर से आते हैं, लेकिन इनका कॉमन फैक्टर है- मजबूत फंडामेंटल और ग्रोथ विजिबिलिटी. अगर लॉन्ग टर्म निवेश का नजरिया है, तो ये स्टॉक्स पोर्टफोलियो में जगह बना सकते हैं, लेकिन सही एंट्री और धैर्य जरूरी है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या ये स्टॉक्स शॉर्ट टर्म के लिए हैं या लॉन्ग टर्म?

ये सभी ब्रोकरेज कॉल्स लॉन्ग टर्म निवेश के नजरिए से दिए गए हैं.

Q2 सबसे ज्यादा अपसाइड किस स्टॉक में दिख रहा है?

PNB Housing में करीब 17% का अपसाइड दिखाया गया है, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा है.

Q3 क्या वैल्यूएशन के लिहाज से कोई स्टॉक सस्ता है?

ब्रोकरेज के मुताबिक PNB Housing का वैल्यूएशन आकर्षक (inexpensive) है.

Q4 कौन सा सेक्टर सबसे मजबूत दिख रहा है?

इंफ्रास्ट्रक्चर (UltraTech) और कंज्यूमर (Asian Paints) सेक्टर लॉन्ग टर्म में मजबूत माने जा रहे हैं.

Q5 निवेश करते समय क्या ध्यान रखें?

ब्रोकरेज रेटिंग के साथ-साथ अपनी जोखिम क्षमता, निवेश अवधि और बाजार की स्थिति को जरूर ध्यान में रखें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6