इन 3 स्टॉक को है मुनाफे से मोहब्बत, ब्रोकरेज ने भी कह दिया 15 दिन में बना लेंगे मोटा पैसा

एक्सिस सिक्योरिटीज़ ने तीन चुनिंदा स्टॉक्स पर 15 दिनों के लिए Buy कॉल दी है. इन कंपनियों में Shyam Metalics, Max Healthcare और Samhi Hotels शामिल हैं.
इन 3 स्टॉक को है मुनाफे से मोहब्बत, ब्रोकरेज ने भी कह दिया 15 दिन में बना लेंगे मोटा पैसा

15 दिनों में मुनाफा दे सकते हैं ये 3 स्टॉक

स्टॉक मार्केट में गिरावट के इस माहौल में अगर आप कम समय में बेहतर रिटर्न कमाने का मौका तलाश रहे हैं तो ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज़ की ताजा रिपोर्ट पर नजर डाल सकते हैं. इस ब्रोकरेज हाउस ने तीन खास स्टॉक्स पर 15 दिनों के लिए 'बाय' रेटिंग दी है और दावा किया है कि ये स्टॉक्स निवेशकों को जल्द ही मुनाफा कमा कर दे सकते हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन शेयरों में 6 से 12 फीसदी तक की तेजी संभव है. आइए जानते हैं कौन हैं ये तीन स्टॉक और क्या है इनमें निवेश की रणनीति.

Shyam Metalics

Shyam Metalics एंड एनर्जी लिमिटेड एक मजबूत मेटल कंपनी है जो फेरो अलॉय, स्टील और पावर प्रोडक्शन जैसे सेक्टर में काम करती है. कंपनी का शेयर अभी करीब 955.85 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. एक्सिस सिक्योरिटीज़ का कहना है कि अगर यह शेयर 952 रुपए से 962 रुपए के बीच मिल जाए तो इसमें खरीदारी करनी चाहिए.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें-

ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 1,067 रुपए रखा है जबकि स्टॉप लॉस 927 रुपए पर लगाने की सलाह दी है. यानी मौजूदा भाव से इस शेयर में लगभग 11 फीसदी का फायदा हो सकता है. मेटल सेक्टर में आई हाल की मजबूती के कारण इस स्टॉक में अच्छी चाल आने की संभावना जताई जा रही है.

Max Healthcare

Max Healthcare इंडिया की एक बड़ी हेल्थकेयर कंपनी है जिसकी अस्पतालों की चेन मेट्रो शहरों में फैली हुई है. इसका शेयर इस समय करीब 1,269.60 रुपए पर चल रहा है. ब्रोकरेज की राय है कि अगर ये शेयर 1,260 रुपए से 1,277 रुपए के दायरे में मिल जाए, तो इसे खरीदा जा सकता है.

स्टॉप लॉस 1,250 रुपए और टारगेट 1,358 रुपए तय किया गया है. इसका मतलब है कि यहां से करीब 7 फीसदी की तेजी की उम्मीद की जा रही है. हेल्थ सेक्टर में बढ़ती मांग और कंपनी के मजबूत फंडामेंटल को देखते हुए इसमें तेजी की संभावना है.

Samhi Hotels

Samhi Hotels एक उभरती हुई होटल चेन कंपनी है जो खासतौर पर बिजनेस क्लास होटलों पर फोकस करती है. इस शेयर की कीमत फिलहाल 238.21 रुपए है और ब्रोकरेज की राय है कि इसे 236.50 रुपए से 238.65 रुपए के दायरे में खरीदा जा सकता है. इसमें 234 रुपए का स्टॉप लॉस और 255 रुपए का टारगेट प्राइस सुझाया गया है. इसका मतलब है कि निवेशकों को यहां से करीब 7 फीसदी का शॉर्ट टर्म फायदा हो सकता है. ट्रैवल और टूरिज्म इंडस्ट्री में रिकवरी के साथ इस सेक्टर के शेयरों में हलचल देखी जा रही है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6