Stocks to Buy: 20% मार्जिन और दमदार बैलेंस शीट! जीरो डेट कंपनी में 45% रिटर्न का अनुमान

Stocks to BUY: कंपनी का मजबूत बैलेंस शीट, 20% मार्जिन और प्रिसिजन इंजीनियरिंग जैसे नए हाई-ग्रोथ सेगमेंट के कारण लंबी अवधि में ग्रोथ की अच्छी संभावना दिखती है.
Stocks to Buy: 20% मार्जिन और दमदार बैलेंस शीट! जीरो डेट कंपनी में 45% रिटर्न का अनुमान

कंपनी हर सेल पर ~20% का शानदार मार्जिन कमा रही है. (प्रतीकात्मक फोटो: KIRLPNU)

Stocks to BUY: कम्प्रेशर्स, पंप्स बनाने वाली कंपनी Kirloskar Pneumatic Company ट्रांजिशन फेज से गुजर रही है. कंपनी पारंपरिक एयर कंप्रेसर बिजनेस से आगे बढ़ते हुए प्रिसिजन इंजीनियरिंग जैसे हाई-वैल्यू सेगमेंट में एंट्री कर रही है. कंपनी आने वाले 2-3 सालों में खुद को एक डाइवर्सिफाइड इंजीनियरिंग प्लेयर के रूप में स्थापित करना चाहती है. कंपनी के बिजनेस ग्रोथ को देखते हुए डोमेस्टिक ब्रोकरेज पीएल कैपिटल ने स्टॉक पर की सलाह दी है. लॉन्ग-टर्म के लिए 46% अपसाइड का अनुमान जताया है.

ब्रोकरेज पीएल कैपिटल के मुताबिक, प्रिसिजन इंजीनियरिंग FY27 तक ₹400 करोड़ रेवेन्यू दे सकता है. मैनेजमेंट ने FY26 के लिए ₹1,800 करोड़ और FY27 के लिए ₹2,100 करोड़ के रेवेन्यू का लक्ष्य दोहराया है. मैक्रो अनिश्चितताओं के बावजूद कंपनी को 20% EBIT मार्जिन बनाए रखने का भरोसा है.

क्या बदल रहा है?

Add Zee Business as a Preferred Source

ब्रोकरेज रिपोर्ट के अनुसार, KIRLPNU अब प्रोजेक्ट आधारित कमाई से हटकर प्रोडक्ट ड्रिवन और स्थिर रेवेन्यू मॉडल की ओर बढ़ रही है. इसका फोकस तीन मुख्य सेगमेंट पर रहेगा-

1. एयर कंप्रेसर

एयर कंप्रेसर अभी भी कंपनी की रीढ़ है. KIRLPNU ने स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर बड़ा दांव लगाया है-

  • ‘Tezcatlipoca’ इंजन
  • 800 CFM सेंट्रीफ्यूगल कंप्रेसर

इन प्रोडक्ट्स का मकसद आयात पर निर्भरता कम करना और घरेलू मार्केट में पकड़ मजबूत करना है. 'मेक इन इंडिया' थीम के तहत यह सेगमेंट कंपनी को स्थिर ग्रोथ देता रहेगा.

2. प्रिसिजन इंजीनियरिंग

KIRLPNU का सबसे बड़ा दांव अब प्रिसिजन इंजीनियरिंग पर है.

  • FY27 तक 18% रेवेन्यू योगदान
  • अनुमानित वैल्यू- ₹400 करोड़

यह सेगमेंट हाई मार्जिन और कम वोलैटिलिटी वाला है, जिससे कंपनी की ओवरऑल प्रोफिटेबिलिटी बेहतर हो सकती है.

3. रेफ्रिजरेशन और गैस कंप्रेशन

रेफ्रिजरेशन:

  • FY27 में 7-8% ग्रोथ की उम्मीद
  • ‘Zephyros’ प्लेटफॉर्म के लिए ₹5,000 करोड़ का मार्केट

गैस कंप्रेशन:

  • फिलहाल चुनौतियां
  • कंपनी अब केवल हाई-मार्जिन प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही है

इसका मतलब है कि KIRLPNU रिस्क कम करने के लिए सेलेक्टिव ग्रोथ रणनीति अपना रही है.

फाइनेंशियल स्नैपशॉट

kpcl

निवेशकों के लिए क्या है खास?

मजबूत बैलेंस शीट

  • KIRLPNU पर जेट लगभग जीरो (₹10.6 करोड़) है, जो इसे रिस्क-फ्री प्रोफाइल देता है.

वैल्यूएशन

  • FY27E के आधार पर 24.1x PE
  • ग्रोथ + मार्जिन यानी वैल्यूएशन जस्टिफाइड

कैश फ्लो

  • मजबूत ऑपरेटिंग कैश फ्लो कंपनी को भविष्य के विस्तार में मदद करेगा.

जोखिम

  • गैस कंप्रेशन बिजनेस में धीमी रिकवरी
  • बड़े प्रोजेक्ट ऑर्डर्स में देरी
  • ग्लोबल मैक्रो अनिश्चितता

शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी संभव, लेकिन लॉन्ग टर्म में मजबूत दिख सकती है.

क्यों खरीदें शेयर?

पीएल कैपिटल के अनुसार KIRLPNU में लॉन्ग टर्म ग्रोथ के 6 बड़े ट्रिगर्स हैं-

  • कंप्रेसर मार्केट में बढ़ती हिस्सेदारी
  • नए प्रोडक्ट प्लेटफॉर्म लॉन्च
  • कमर्शियल रेफ्रिजरेशन में मजबूत पकड़
  • इन-हाउस IP डेवलपमेंट
  • प्रिसिजन इंजीनियरिंग से नई ग्रोथ
  • मजबूत RoE और RoCE

शेयर प्राइस टारगेट

  • करंट प्राइस: ₹1073.15
  • टारगेट प्राइस: ₹1,556
  • अपसाइड: 45%
  • 52 वीक्स हाई/लो: ₹1,548/₹955

शेयर का प्रदर्शन

  • स्टॉक एक हफ्ते में 2.14% बढ़ा
  • 2 हफ्ते में 4.05% टूटा
  • एक महीने में 5.60% तक गिरावट आई
  • बीते 6 महीने में शेयर 13.27% तक लुढ़का
  • बीते 2 वर्ष में स्टॉक 52.61% चढ़ा
  • जबकि पिछले 3 वर्ष में 89.92% तक उछला
  • पिछले 5 वर्ष में स्टॉक का रिटर्न 304.20%
  • वहीं 10 साल में 668.73% रिटर्न रहा
1 Week+22.45+2.14%
2 Weeks-45.30-4.05%
1 Month-63.70-5.60%
YTD+34.30+3.30%
3 Months+50.45+4.93%
6 Months-164.20-13.27%
1 Year-303.15-22.03%
2 Years+369.95+52.61%
3 Years+508.10+89.92%
5 Years+807.65+304.20%
10 Years+933.55+668.73%

कंक्लूजन

Kirloskar Pneumatic का नया बिजनेस मॉडल इसे एक रेसिलेंट और डाइवर्सिफाइड इंजीनियरिंग कंपनी बना रहा है. अगर प्रिसिजन इंजीनियरिंग सेगमेंट अपने टारगेट पर खरा उतरता है, तो रेवेन्यू तेजी से बढ़ सकता है, मार्जिन में सुधार आएगा, वैल्यूएशन री-रेटिंग संभव है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Kirloskar Pneumaticक्या करती है?
एयर कंप्रेसर, रेफ्रिजरेशन और अब प्रिसिजन इंजीनियरिंग बिजनेस में काम करती है.

Q2. नया ग्रोथ ड्राइवर क्या है?
प्रिसिजन इंजीनियरिंग मेंFY27 तक18% रेवेन्यू दे सकता है.

Q3. रेवेन्यू टारगेट क्या है?
FY27 में ₹2,100 करोड़.

Q4. मार्जिन गाइडेंस?
लगभग 20% EBIT मार्जिन बनाए रखने का लक्ष्य.

Q5. ब्रोकरेज की राय?
ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग और ₹1,556 टारगेट दिया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6