मेटल शेयरों में 'महासेल'! 52 वीक हाई से 37% तक टूटे दिग्गज स्टॉक्स, ब्रोकरेज ने इन 4 शेयरों पर जताया भरोसा

Stocks to Buy: ब्रोकरेज का कहना है कि अभी स्टॉक में जो करेक्शन आई है, वह खरीदारी का मौका है. क्योंकि इस समय कई दिग्गज स्टॉक्स अपने 52 वीक्स हाई से काफी नीचे ट्रेड कर रहे हैं.
मेटल शेयरों में 'महासेल'! 52 वीक हाई से 37% तक टूटे दिग्गज स्टॉक्स, ब्रोकरेज ने इन 4 शेयरों पर जताया भरोसा

मेटल स्टॉक्स में भारी गिरावट के बीच ब्रोकरेज की Buy कॉल. (Image- Freepik)

Stocks to Buy: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ खुले. लास्ट सेशन में लगभग दो साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज करने के बाद कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में नरमी आई है. इससे ग्लोबल मार्केट्स को कुछ राहत मिली है. बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Macquarie ने मेटल सेक्टर पर अपनी रिपोर्ट जारी की है. ब्रोकरेज का कहना है कि अभी स्टॉक में जो करेक्शन आई है, वह खरीदारी का मौका है. क्योंकि इस समय कई दिग्गज स्टॉक्स अपने 52 वीक्स हाई से काफी नीचे ट्रेड कर रहे हैं.

मेटल सेक्टर पर Macquarie की राय

ब्रोकरेज ने मेटल स्टॉक्स में गिरावट को मौका माना है. ब्रोकरेज ने खासकर Ferros सेक्टर के स्टॉक्स ज्यादा पसंद किया है. उसका कहना है कि अभी स्टील कंपनियों का प्रॉफिट मार्जिन मजबूत बना रह सकता है. आगे इसमें ऊपर की तरफ बढ़ने की संभावना ज्यादा है. JSW Steel ब्रोकरेज का टॉप पिक है.

Add Zee Business as a Preferred Source

टॉप मेटल स्टॉक्स हाई से 37% तक गिरे

दिग्गज मेटल स्टॉक्स में बड़ी गिरावट आई है. हिन्दुस्तान कॉपर में 52 वीक्स हाई से सबसे ज्यादा 37% की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, 52 वीक्स हाई से हिन्दुस्तान जिंक 29% तक गिरा है. इसके अलावा, Lloyds Metals And Energy में 23%, Welspun Corp में 18%, JSL में 18%, APLAPOLLO में 14%, Hindlaco में 13%, NATIONALUM में 12%, वेदांता में 11%, JSW Stee में 10% और Tata Steel में 9% तक की गिरावट आई है.

HINDCOPPER-37%
HINDZINC-29%
LLOYDSME-23%
WELCORP-18%
JSL-18%
APLAPOLLO-14%
HINDALCO-13%
NATIONALUM-12%
VEDL-11%
JSWSTEEL-10%
TATASTEEL-9%

Valuation compared to 1-year high

NATIONALUM18.611.8
HINDZINC20.513.5
VEDL13.39.0
SAIL19.014.0
NMDC12.29.0
HINDALCO12.810.8
APLAPOLLO29.325.0
TATASTEEL16.214.2
JSWSTEEL22.219.7
JINDALSTEL18.816.9

Stocks to Buy

  • JSW Steel
  • Tata Steel
  • Jindal Steel
  • Hindalco

Tata Steel Share Price Target

Macquarie ने टाटा ग्रुप की स्टील कंपनी Tata Steel पर Outperform की रेटिंग बरकरार रखा है और स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 222 रुपए किया है. लास्ट सेशन में स्टॉक 190.55 रुपए क्लोज हुए थे. इसमें आगे 16.5% तक अपसाइड की संभावना है.

वहीं, Tata Steel पर HSBC ने खरीद की सलाह दी है और टारगेट प्राइस 235 रुपए से बढ़ाकर 250 रुपए तय किया है.करंट प्राइस से इसमें 31 फीसदी से ज्यादा का अपसाइड देखने को मिल सकता है. पिछले एक हफ्ते में शेयर 8.18% बढ़ चुके हैं.

JSW Steel Share Price Target

Macquarie ने मेटल कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग बनाए रखी है और 1319 रुपए प्रति शेयर का टारगेट तय किया. लास्ट सेशन में स्टॉक 1131.90 रुपए पर बंद हुए थे. इस भाव से आगे 16.5 फीसदी तक तेजी दिख सकती है. स्टॉक 52 वीक हाई से 10% करेक्टेड है. एक हफ्ते में शेयर 5.53 फीसदी तक बढ़ा है.

Jindal Steel Share Price Target

जिंदल ग्रुप की मेटल कंपनी जिंदल स्टील (Jindal Steel) पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग को बरकरार रखा है. स्टॉक के लए 1,193 रुपए का टारगेट तय किया है. स्टॉक में आगे 5 फीसदी तक अपसाइड दिख सकता है. शेयर फिलहाल 3.87 फीसदी बढ़ा है. इस साल शेयर में अब तक 10.67 फीसदी तक बढ़त दर्ज की गई है.

Hindalco Share Price Target

दिग्गज मेटल कंपनी Hindalco पर ब्रोकरेज Macquarie ने न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है, जबकि स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 979 रुपए दिया है. लास्ट सेशन में शेयर 897.10 रुपए पर बंद हुए थे. इसमें आगे 10% तक अपसाइड की संभवाना है. स्टॉक अपने हाई से 13% करेक्ट हो चुका है. बीते 2 हफ्ते में शेयर 6.33 फीसदी कमजोर हुआ है.

ब्रोकरेजस्टॉकरेटिंगटारगेट प्राइस (₹)पुराना टारगेट (₹)
MacquarieJSW SteelOutperform1319-
MacquarieTata SteelOutperform222-
MacquarieJindal SteelOutperform1193-
MacquarieHindalco IndustriesNeutral979-
HSBCTata SteelBuy250235

Live TV

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Disclaimer

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6