&format=webp&quality=medium)
दुनिया भर में चल रहे एनर्जी ट्रांजिशन और भारत में रेलवे-डिफेंस के कैपेक्स ने पावर कंपनी को एक ‘स्वीट स्पॉट’ पर खड़ा कर दिया है. (फोटो सोर्स: CG Power)
Stocks to Buy: पावर और ट्रांसमिशन सेक्टर में तेजी के बीच ब्रोकरेज हाउस CG Power and Industrial Solutions पर लगातार भरोसा जता रहे हैं. कंपनी के मजबूत Q4FY26 नतीजों, रिकॉर्ड ऑर्डर बुक, ट्रांसफॉर्मर कैपेसिटी विस्तार और पावर सेक्टर में बढ़ते अवसरों को देखते हुए कई ग्लोबल और डोमेस्टिक ब्रोकरेज ने स्टॉक के टारगेट प्राइस बढ़ा दिए हैं. निवेशकों के लिए खास बात यह है कि ब्रोकरेज को आने वाले वर्षों में कंपनी की कमाई और ऑर्डर ग्रोथ दोनों में दमदार उछाल की उम्मीद है.
ब्रोकरेज के मुताबिक, भारत में चल रहे पब्लिक और प्राइवेट कैपेक्स (रेलवे, डिफेंस, डेटा सेंटर और ग्रीन हाइड्रोजन) के बीच CG Power एक 'स्वीट स्पॉट' पर है. ग्लोबल ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) सुपर-साइकिल का लाभ कंपनी को मिल रहा है, जिससे इसकी ऑर्डर बुक अब ₹17,110 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है.
| स्टॉक | ब्रोकरेज | रेटिंग | नया टारगेट | पुराना टारगेट |
| सीजी पावर | जेपी मॉर्गन | ओवरवेट | ₹930 | ₹698 |
| यूबीएस | बाय | ₹1020 | ₹900 | |
| नोमुरा | बाय | ₹920 | ₹820 | |
| जेफरीज | होल्ड | ₹745 | ₹600 | |
| InCred Equities | ऐड | ₹1000 | - |

कंपनी ने पिछले 3-4 तिमाहियों में मोटर्स की कीमतों में 17.5% तक बढ़ोतरी की, लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने 38-39% मार्केट शेयर बनाए रखा. इससे साफ है कि कंपनी की प्राइसिंग पावर और बाजार पकड़ दोनों मजबूत हैं.
हालांकि ब्रोकरेज ने कुछ जोखिमों की ओर भी इशारा किया है-
CG Power फिलहाल उन चुनिंदा पावर और इंडस्ट्रियल स्टॉक्स में शामिल है, जहां ग्रोथ, ऑर्डर विजिबिलिटी और कैपेसिटी एक्सपेंशन तीनों एक साथ दिख रहे हैं. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी अभी अपने अगले बड़े ग्रोथ फेज की शुरुआत में है, इसलिए लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह स्टॉक रडार पर बना रह सकता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
(डिस्क्लेमर: किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस की नहीं है. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
सवाल: क्या CG Power की ऑर्डर बुक मजबूत है?
जवाब: हां, कंपनी की बैकहॉग ऑर्डर बुक ₹17,110 करोड़ है, जो FY26 की बिक्री का 1.4 गुना है
सवाल: ट्रांसफार्मर बिजनेस में क्या अपडेट है?
जवाब: कंपनी ने अपनी क्षमता को पिछले कुछ वर्षों में 17,000 MVA से बढ़ाकर 65,000 MVA कर लिया है और FY27 तक इसे 1,10,000 MVA करने का लक्ष्य है.
सवाल: क्या स्टॉक में कोई गिरावट का जोखिम है?
जवाब: हां, रेलवे सेक्टर की प्रॉफिटेबिलिटी में कमी, निजी कैपेक्स में धीमी रिकवरी और प्रतिस्पर्धी तीव्रता प्रमुख रिस्क फैक्टर्स हैं.