&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: देश की सबसे बड़ी पावर जनरेशन कंपनी और महारत्न PSU NTPC ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4FY25) के नतीजे घोषित किए हैं, जो अनुमानों से कहीं बेहतर रहे हैं. कंपनी ने इस तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए आय और मुनाफे में दमदार वृद्धि दर्ज की है. ब्रोकरेज हाउसेज़ की ओर से इसपर आउटपरफॉर्म और ओवरवेट जैसी रेटिंग्स निकलकर आ रही हैं. शेयर आज 2% की तेजी के साथ 351 रुपये के ऊपर गया था. लेकिन फिर यहां से नीचे आ गया और 344 के आसपास ट्रेड कर रहा था.
चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹49,834 करोड़ पर रहा है जो पिछले वर्ष ₹47,622 करोड़ था, यानी 4.6% की बढ़त दर्ज हुई है. EBITDA में 5.5% की वृद्धि हुई है और ये ₹14,754 करोड़ पर रहा है, ये पिछले वर्ष ₹13,984 करोड़ पर था. EBITDA मार्जिन 29.6% पर आया है. पिछले वर्ष 29.4% पर था. वहीं, PAT ₹7,897 करोड़ पर रहा है जो पिछले वर्ष के ₹6,490 करोड़ से 21.7% की ग्रोथ है. कंपनी के ये आंकड़े बाज़ार अनुमानों से कहीं बेहतर रहे. बाजार को राजस्व ₹45,910 करोड़, EBITDA ₹12,673 करोड़ और PAT ₹5,812 करोड़ रहने की उम्मीद थी, लेकिन वास्तविक नतीजे इनसे काफी ऊपर रहे.
ये भी पढ़ें: 2 शेयरों पर BUY की सलाह देने को मजबूर हो गए ब्रोकरेज, Anil Singhvi ने बताया ऐसा क्या हुआ
NTPC पर Jefferies ने 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है लेकिन टारगेट प्राइस ₹500 से घटाकर ₹490 कर दिया है. ब्रोकरेज ने कहा कि रिन्यूएबल एनर्जी (RE) बिज़नेस ने लगभग 90% मार्जिन हासिल किया है. साथ ही, FY24 में फिक्स्ड कॉस्ट अंडर-रिकवरी ₹7.8 अरब थी जो इस बार घटकर ₹4.6 अरब रह गई है. कंपनी ने FY26 में 11.8 GW और FY27 में 9.9 GW क्षमता जोड़ने की योजना जताई है, जबकि FY25 में 4 GW जोड़ने का लक्ष्य है.
JP Morgan ने भी 'Overweight' रेटिंग को बनाए रखते हुए टारगेट प्राइस ₹417 से बढ़ाकर ₹444 किया है. CLSA ने 'Accumulate' रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस ₹459 तय किया है. Bernstein ने NTPC पर 'Outperform' रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹440 रखा है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
अगर शेयर की प्राइस हिस्ट्री देखें तो पिछले साल सितंबर में इसने 52 वीक हाई बनाया था. वहां से फिलहाल ये 23% नीचे चल रहा है. पिछले 1 साल में ये 7% नीचे है. YTD आधार पर इसमें 3% की तेजी है. वहीं, 6 महीने में ये 5% गिरा है.