PSU Stock में शानदार कमाई का मौका, अनिल सिंघवी ने नतीजों के बाद बताया क्या खरीदें

Stocks to BUY: इन आंकड़ों को देखते हुए अनिल सिंहवी ने BPCL फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह दी है, जिसमें 307 रुपये का स्टॉपलॉस और 322, 327, 330 रुपये के टारगेट दिए हैं.
PSU Stock में शानदार कमाई का मौका, अनिल सिंघवी ने नतीजों के बाद बताया क्या खरीदें

Stocks to BUY: चौथी तिमाही के लिए नतीजों का सीजन चल रहा है और अच्छे नतीजों के दम पर हम कई स्टॉक्स में बढ़िया उछाल भी देख रहे हैं. ऐसे में इंट्राडे में कुछ स्टॉक्स में दांव लगाकर प्रॉफिट कमाया जा सकता है. मार्केट गुरु अनिल सिंहवी ने तिमाही नतीजों के बाद BPCL को मजबूत खरीदारी का मौका बताया है, जबकि Bajaj Finance पर सतर्क रुख अपनाने की सलाह दी है. दोनों कंपनियों के Q4 नतीजे और आगे की गाइडेंस को ध्यान में रखते हुए उन्होंने नीचे अपनी राय दी है

BUY BPCL Futures:

BPCL (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने चौथी तिमाही के नतीजों से बाजार को चौंका दिया है. कंपनी के नतीजे लगभग सभी अनुमान से कहीं बेहतर रहे. सबसे अहम बात यह रही कि BPCL का ग्रोस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) $9.2 प्रति बैरल रहा, जबकि बाजार का अनुमान $6.5 प्रति बैरल का था. यह प्रदर्शन पिछले साल के $5.6 प्रति बैरल से भी काफी ऊपर है.

Add Zee Business as a Preferred Source

हालांकि कंपनी की राजस्व में 1.7% की गिरावट और PAT (शुद्ध लाभ) में 30.9% की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन EBITDA में 2.4% की बढ़त इस बात का संकेत है कि ऑपरेशनल परफॉर्मेंस मजबूत रहा. इन आंकड़ों को देखते हुए अनिल सिंहवी ने BPCL फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह दी है, जिसमें 307 रुपये का स्टॉपलॉस और 322, 327, 330 रुपये के टारगेट दिए हैं.

Sell Bajaj Finance Futures:

Bajaj Finance के तिमाही नतीजे संतुलित (Mixed) रहे. कंपनी ने 22% की NII ग्रोथ और 17% का PAT ग्रोथ दिखाया, जो ठीक-ठाक माना जा सकता है. कंपनी ने 1:4 बोनस शेयर और 1:2 स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की है, साथ ही कुल मिलाकर 56 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड भी दिया है (12 रुपये स्पेशल और 44 रुपये फाइनल डिविडेंड).

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

इन सब पॉजिटिव के बावजूद, FY26 के लिए कंपनी की गाइडेंस कमजोर रही है. यही वजह है कि अनिल सिंहवी का मानना है कि अगर स्टॉक ऊपर खुले तो मुनाफावसूली कर लेनी चाहिए और जरूरत पड़ने पर शॉर्ट भी किया जा सकता है. उन्होंने 9230 रुपये का स्टॉपलॉस और 8800, 8700, 8650 रुपये के टारगेट दिए हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6