&format=webp&quality=medium)
मुनाफे की मशीन बनेगा टेलीकॉम सेक्टर का ये शेयर!
Stocks to Buy: ब्रिटेन की ब्रोकरेज फर्म HSBC ने टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) पर भरोसा जताते हुए ‘Buy’ रेटिंग को बरकरार रखा है और ₹2200 का टारगेट प्राइस दिया है. मौजूदा समय में स्टॉक ₹1,895 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.
HSBC की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी मैनेजमेंट के साथ हुई हालिया बैठक में एयरटेल के कई नए ग्रोथ ड्राइवर्स पर चर्चा हुई. इनमें एआरपीयू (ARPU) बढ़ाने की रणनीति, सब्सक्राइबर बेस का विस्तार, पूंजी आवंटन (Capital Allocation) और नए बिजनेस सेगमेंट जैसे डाटा सेंटर, क्लाउड और लेंडिंग शामिल हैं.
कंपनी का जून 2025 में समाप्त तिमाही का रेवेन्यू ₹49,462.60 करोड़ रहा, जो मार्च 2025 की तिमाही के ₹47,876.20 करोड़ से अधिक है. हालांकि, इसी अवधि में नेट प्रॉफिट ₹12,418.10 करोड़ से घटकर ₹7,339.00 करोड़ पर आ गया. वार्षिक आंकड़ों की बात करें तो 2025 में कंपनी का रेवेन्यू ₹1,72,985.20 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹33,778.30 करोड़ रहा, जबकि 2024 में यह मुनाफा ₹5,848.60 करोड़ था. यह कंपनी की मजबूत ग्रोथ को दिखाता है.
एयरटेल ने वित्त वर्ष 2025 में ₹98,332 करोड़ का ऑपरेटिंग कैश फ्लो दर्ज किया, जो पिछले वर्ष ₹78,898 करोड़ से अधिक है. यह बताता है कि कंपनी की कोर बिजनेस से कैश जनरेट करने की क्षमता लगातार मजबूत हो रही है.
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी डिविडेंड में बढ़ोतरी और शेयरहोल्डर्स को वैल्यू रिटर्न देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है. लगातार बढ़ता फ्री कैश फ्लो (FCF) आने वाले समय में निवेशकों को बेहतर रिटर्न दे सकता है.
एयरटेल डेटा सेंटर और क्लाउड सर्विसेज में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है. कंपनी का टारगेट है कि 5G सेवाओं के साथ ARPU में वृद्धि की जाए और होम ब्रॉडबैंड नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जाए. यह रणनीति आने वाले वर्षों में कंपनी को टेलीकॉम सेक्टर में लीड बनाए रखेगी.
HSBC का मानना है कि एयरटेल का स्टॉक लंबे समय के निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प है. ₹2200 का टारगेट प्राइस दिखाता है कि मौजूदा स्तर से भी स्टॉक में अच्छी बढ़त की संभावना है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)