&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: प्राइवेट सेक्टर के बैंक Bandhan Bank के शेयरों में मंगलवार को तेजी देखी गई. शेयर में करीब 2 प्रतिशत की तेजी आई और इसका भाव ₹150.13 तक पहुंच गया. मैनेजमेंट मीट से निकली बातों के बाद निवेशकों में उत्साह देखा गया. साथ ही इसके बाद ब्रोकरेज फर्म CLSA की ओर से बड़ा टारगेट प्राइस भी आया है. कंपनी के मैनेजमेंट मीट से ऐसे संकेत मिले हैं कि बैंक अपने माइक्रोफाइनेंस (MFI) से जुड़े जोखिम को कम करने और डाइवर्सिफिकेशन पर जोर दे रहा है. बैंक का लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में सुरक्षित लोन (Secured Lending) को प्राथमिकता देना और ग्रोथ को स्थिर बनाना है.
मैनेजमेंट मीट में बैक ने कहा कि Q3FY26 तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है. अगले 2-3 सालों में लोन बुक में 16-18% की ग्रोथ का अनुमान है. Secured Lending पर 55% फोकस है, जिससे MFI से जुड़े जोखिम को कम किया जाएगा. बैंक का MFI एक्सपोजर अभी 42% है, लेकिन कम जोखिम वाले सेगमेंट पर ध्यान दिया जाएगा. FY27 तक क्रेडिट कॉस्ट 1.5-1.6% पर स्थिर रहने का अनुमान है. RoA में 1.8-1.9% तक सुधार, जबकि ROE 14.5-15% के बीच रहने की संभावना है. कैश मैनेजमेंट और क्रॉस सेलिंग के जरिए अन्य आय में सुधार पर ध्यान दे रहे हैं.
CLSA ने Bandhan Bank का टारगेट ₹220 तय किया है, जो मौजूदा स्तर से 46% का अपसाइड है. बैंक को CLSA ने High Conviction Outperform लिस्ट में शामिल किया है. RBI द्वारा रिस्क वेट में कमी से बैंक का CET-1 रेशियो 13.8% से बढ़कर 16% होने की संभावना, जिससे पूंजी की स्थिति मजबूत होगी. बैंक की मजबूत रणनीति, सुरक्षित लोन पर बढ़ते फोकस और RBI के कदमों से Bandhan Bank के शेयरों में आने वाले समय में और मजबूती देखने को मिल सकती है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
अर शेयर की चाल को देखें तो स्टॉक पिछले 5 दिनों में 5% से ज्यादा चढ़ा है. वहीं, 1 महीने में 10% की तेजी आई है. 6 महीने में शेयर 27% गिरा है. पिछले महीने की रिकवरी के बाद YTD आधार पर इसका रिटर्न 6% निगेटिव में है. शेयर 1 साल में 18% तो 5 सालों में 40% गिरा है.