₹5,85,052 करोड़ मार्केट कैप वाली कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹1210 तक जा सकता है शेयर; Q4 नतीजों के बाद बढ़ा टारगेट प्राइस

Bajaj Finance Share Price: कंपनी के शेयर फिलहाल करीब ₹937 के आसपास ट्रेड कर रहे हैं और ब्रोकरेज टारगेट ₹860 से ₹1210 तक जा रहे हैं. यानी बाजार में राय बंटी हुई है, लेकिन ओवरऑल सेंटीमेंट पॉजिटिव बना हुआ है.
₹5,85,052 करोड़ मार्केट कैप वाली कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹1210 तक जा सकता है शेयर; Q4 नतीजों के बाद बढ़ा टारगेट प्राइस

Bajaj Finance पर ब्रोकरेज का ओवरऑल सेंटीमेंट पॉजिटिव

Bajaj Finance Share Price: NBFC सेक्टर की बड़ी कंपनी Bajaj Finance के ताजा नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउसेज ने स्टॉक पर अपने नजरिए अपडेट किए हैं. ज्यादातर ग्लोबल ब्रोकरेज कंपनी के FY27 ग्रोथ आउटलुक, मजबूत एसेट क्वालिटी और घटते क्रेडिट कॉस्ट को लेकर पॉजिटिव दिख रहे हैं. हालांकि कुछ ब्रोकरेज valuation को महंगा मानते हुए सतर्क भी हैं.

कंपनी के शेयर फिलहाल करीब ₹937 के आसपास ट्रेड कर रहे हैं और ब्रोकरेज टारगेट ₹860 से ₹1210 तक जा रहे हैं. यानी बाजार में राय बंटी हुई है, लेकिन ओवरऑल सेंटीमेंट पॉजिटिव बना हुआ है.

ब्रोकरेज का क्या कहना है?

Add Zee Business as a Preferred Source

JP Morgan: रिकॉर्ड लोन डिस्बर्सल का भरोसा

JP Morgan ने Overweight रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट बढ़ाकर ₹1080 किया है. ब्रोकरेज का कहना है कि अप्रैल 2026 में कंपनी 50 लाख से ज्यादा लोन डिस्बर्स करने की राह पर है, जो रिकॉर्ड हो सकता है. शुरुआती डिलिंक्वेंसी ट्रेंड मजबूत हैं और फिलहाल West Asia conflict का कोई बड़ा असर नहीं दिख रहा.

Jefferies: Bajaj Finance अब भी टॉप पिक

Jefferies ने Buy रेटिंग कायम रखते हुए टारगेट घटाकर ₹1210 किया है, जो अब भी सबसे ऊंचा टारगेट है. ब्रोकरेज के मुताबिक AUM ग्रोथ 22% रही, NII मजबूत बढ़ा. और क्रेडिट क्वालिटी सुधरती रही. FY26-29 के दौरान 20% प्रॉफिट CAGR का अनुमान है.

HSBC: क्रेडिट कॉस्ट घटने से मार्जिन सपोर्ट

HSBC ने Buy रेटिंग के साथ टारगेट ₹1100 कर दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि FY27 में क्रेडिट कॉस्ट 15-30 बेसिस पॉइंट घट सकती है, जिससे ROA और ROE बेहतर होंगे.

Macquarie: वैल्यूएशन महंगा

Macquarie सबसे ज्यादा cautious है. उसने Underperform रेटिंग के साथ ₹860 का टारगेट दिया है. ब्रोकरेज का मानना है कि स्टॉक मौजूदा valuation पर महंगा है और FY27 guidance काफी aggressive लगती है.

Citi: अब ‘Buy’ रेटिंग

Citi ने स्टॉक को Upgrade करके Buy किया है और टारगेट ₹1120 कर दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि FY26 में ग्रोथ को रोकने वाले दो बड़े फैक्टर्स MSME stress और captive 2W/3W slowdown अब पीछे छूट चुके हैं.

Nomura: प्रॉफिटेबिलिटी और बढ़ सकती है

Nomura ने Buy रेटिंग के साथ ₹1195 टारगेट दिया है. उसके मुताबिक एसेट क्वालिटी हेल्दी है और मैनेजमेंट का focus अब higher profitability पर है.

Bajaj Finance Share Price Target

ब्रोकरेजरेटिंगनया टारगेटपुराना टारगेट
JefferiesBuy₹1210₹1270
CLSAAccumulate₹1200
NomuraBuy₹1195
CitiBuy₹1120₹1090
HSBCBuy₹1100₹920
JP MorganOverweight₹1080₹1009
MacquarieUnderperform₹860