&format=webp&quality=medium)
Stocks to BUY: चौथी तिमाही के नतीजों के बीच निवेशकों की नजर इस बात पर भी होती है कि कंपनियां बोनस शेयर या डिविडेंड जैसी घोषणाएं करती हैं या नहीं. मार्केट गुरु अनिल सिंघवी ने आज के ट्रेडिंग सेशन के लिए ऐसे ही एक स्टॉक अपनी रणनीति साझा की है. उन्होंने Bajaj Finance को फोकस में रखा है, जिनमें आने वाले दिनों में हलचल की संभावना है.
बजाज फाइनेंस ने 29 अप्रैल को स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू पर विचार करने की घोषणा की है. , साथ ही स्पेशल डिविडेंड का भी ऐलान होगा. इस खबर से स्टॉक में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ेगी. हालांकि, अनिल सिंघवी ने चेतावनी दी है कि अगर स्टॉक बहुत ऊंचे गैप से खुले तो उसमें खरीदारी से बचें. उनकी सलाह के अनुसार, गिरावट या स्थिर स्तर पर ही खरीदारी करनी चाहिए, क्योंकि ऊपरी स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग हो सकती है.
इधर, ग्रुप की दूसरी कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने तिमाही नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया है. नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में 30.9% की वृद्धि और नेट प्रॉफिट (PAT) में 53.8% की छलांग दर्ज हुई है जो ₹587 करोड़ रहा. कंपनी की एसेट क्वालिटी भी मजबूत बनी हुई है, जिससे बाजार में इस शेयर को लेकर पॉज़िटिव सेंटिमेंट बन सकता है. गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन में यह स्टॉक निवेशकों और ट्रेडर्स दोनों के लिए प्रमुख रहेगा.
अनिल सिंघवी का मानना है कि बजाज ग्रुप की दोनों कंपनियां फंडामेंटली मजबूत हैं. खासकर बजाज फाइनेंस में बोनस और स्टॉक स्प्लिट की खबर से शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग के लिए अच्छा मौका बन सकता है, बशर्ते एंट्री सही स्तर पर ली जाए. वहीं, बजाज हाउसिंग फाइनेंस के मजबूत नतीजे इसे निवेशकों के रडार पर बनाए रखेंगे.
इसके साथ ही उन्होंने होटल सेक्टर के स्टॉक SAMHI Hotels में खरीदारी की राय भी दी है. इसमें 170 रुपये का स्टॉपलॉस लगाएं और 177, 180, 183 के टारगेट प्राइस रहेंगे. खबर आई है कि SAMHI के 3 होटल्स में GIC 35% हिस्सा खरीदेगी. इसके लिए GIC 752 करोड़ का निवेश करेगी.