बाबा रामदेव की कंपनी का शेयर करेगा कमाल! ग्लोबल ब्रोकरेज ने BUY के साथ की कवरेज की शुरुआत

Patanjali Foods ऑर्गेनिक और इन-ऑर्गेनिक, दोनों तरह से ग्रोथ को लेकर अग्रेसिव है. इंश्योरेंस सेक्टर में भी एंट्री की तैयारी चल रही है. दमदार आउटलुक के बीच जेफरीज ने BUY रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है.
बाबा रामदेव की कंपनी का शेयर करेगा कमाल! ग्लोबल ब्रोकरेज ने BUY के साथ की कवरेज की शुरुआत

Patanjali Foods Share Price Target 2025.

Stocks to BUY: बाबा रामदेव प्रमोटेड कंपनी पतंजलि फूड्स एफएमसीजी की दिग्गज कंपनी है. यह कंपनी मुख्य रूप से फूड, पर्सनल केयर, हेल्थकेयर, टेक्सटाइल, नैचुरल वेबरेज प्रोड्क्ट्स बनाती है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने इस स्टॉक में BUY रेटिंग के साथ कवरेज की शुरुआत की है. ऐनालिस्ट ने कहा कि पतंजलि फूड्स केवल एडिबल ऑयल कंपनी नहीं है, बल्कि यह डायवर्सिफाइड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स कंपनी है. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इंश्योरेंस बिजनेस में भी एंट्री ले रही है. फिलहाल यह शेयर 1717 रुपए (Patanjali Foods Share Price) पर है और इस साल अब तक केवल 5% टूटा है. बाजार की गिरावट में यह अछूता रहा है.

Patanjali Foods का ग्रोथ आउटलुक दमदार

Jefferies ने अपनी नोट में कहा कि Patanjali Foods एडिबल ऑयल के साथ में अग्रेसिव एक्सपैंशन और डायवर्सिफिकेशन पर फोकस कर रही है. इसके लिए ऑर्गेनिक ग्रोथ के साथ में इन-ऑर्गेनिक ग्रोथ का रास्ता अपनाते हुए और छोटी-छोटी कंपनियों को अट्रैक्टिव वैल्युएशन पर एक्वॉयर किया जा रहा है. कंपनी का फोकस डिस्ट्रीब्यूशन चैनल, ब्रांड बिल्डिंग और प्रीमियमाइजेशन पर है. ब्रोकरेज का मानना है कि पतंजलि फूड्स नियर डबल डिजिट में रेवेन्यू ग्रोथ रिपोर्ट कर सकती है. मार्जिन्स में और सुधार की उम्मीद है. बैलेंसशीट में कंपनी नेट आधार पर कैश पर बैठी है.

Add Zee Business as a Preferred Source

इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री की तैयारी

पतंजलि ग्रुप जनरल इंश्योरेंस सेगमेंट में भी एंट्री की तैयारी कर रहा है. जानकारी के मुताबिक, पतंजलि आयुर्वेद और रजनीगंधा बनाने वाली कंपनी DS Group मिलकर मैग्मा जनरल इन्श्योरेंस में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने की तैयारी कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4500 करोड़ रुपए की वैल्युएशन पर यह सौदा हो सकता है. इस डील को लेकर मैग्मा जनरल इन्श्योरेंस के बोर्ड ने मंजूरी दे दी है. अगर यह डील पूरी होती है तो पतंजलि आयुर्वेद और डीएस ग्रुप के पास 98% स्टेक होगा. पतंजलि का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क काफी बड़ा है. ग्रामीण इलाकों में कंपनी की पहुंच है, जिसका इंश्योरेंस बिजनेस को बड़ा फायदा मिलेगा. कुल मिलाकर पतंजलि ग्रुप के ब्रांड को एक कांग्लोमरेट ब्रांड बनाने की कोशिश की जा रही है.

Patanjali Foods Share Price Target

इन तमाम फैक्टर्स को ध्यान में रखते हुए जेफरीज ने BUY रेटिंग के साथ पतंजलि फूड्स के लिए पहला टारगेट 2050 रुपए का दिया है. लास्ट ट्रेडिंग सेशन में यह शेयर 1717 रुपए पर था. ऐसे में यह टारगेट करीब 20% ज्यादा है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 2030 रुपए है जो इसने सितंबर 2024 में बनाया था. 52 वीक्स लो 1170 रुपए का है जो इसने जून 2024 में बनाया था. इस साल अब तक शेयर ने -5% का रिटर्न दिया है. पिछले एक साल का रिटर्न 28%, दो साल का रिटर्न 78% और पांच साल का रिटर्न 1700% है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6